बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी अपने पैर जमा चुकी हैं। शादी के बाद वह अमेरिका शिफ्ट हो गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी की थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने शादी के लिए भारतीय क्रिकेटर को चुना था। प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में ही मिस वर्ल्ड चुनी गईं थीं।

फेमिना मिस इंडिया 2000 के वक्त वह 17 साल की थीं। इस दौरान प्रियंका के एक जवाब ने ज्यूरी मेंबर्स को काफी प्रभावित किया था। ज्यूरी मेंबर्स में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) और अरबपति कारोबारी मार्कस स्वारोस्की (Marcus Swarovski) शामिल थे।

इस दौरान शाहरुख खान ने प्रियंका से शादी को लेकर एक सवाल किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में शाहरुख खान प्रियंका से कह रहे हैं, ‘मेरा सवाल थोड़ा काल्पनिक है, लेकिन आप किससे शादी करना चाहेंगी?’ इसके लिए शाहरुख ने प्रियंका को 3 विकल्प दिए।

शाहरुख ने प्रियंका से पूछा, ‘अगर आपको शादी करने का विकल्प दिया जाए तो आप अजहरुद्दीन जैसे एक महान भारतीय क्रिकेटर, स्वारोस्की जैसे बड़े कारोबारी या फिर मेरे यानी शाहरुख खान जैसे हिंदी फिल्म अभिनेता में से किसे चुनेंगी।’

इस पर प्रियंका ने क्रिकेटर को चुना था। प्रियंका ने जवाब में कहा था, ‘मैं एक महान भारतीय खिलाड़ी को चुनूंगी, क्योंकि जब मैं घर लौटूंगी या या वे घर आएंगे, तो मुझे पता है कि मैं उन्हें सपोर्ट करने के लिए रहूंगी। उन्हें कहूंगी कि मुझे उन पर उतना ही गर्व है, जितना भारत को है। मैं उन्हें ये बताने में सक्षम होंगी कि आपने अपना बेस्ट दिया। मैं अपने पति पर बहुत गर्व करूंगी।’

प्रियंका चोपड़ा का खुलासा- सचिन पर पर था जबर्दस्‍त क्रश, मगर डेटिंग के लिए ये क्रिकेटर पसंद

उनका जवाब सुनकर पेजेंट की होस्ट मलाइका अरोड़ा भी इंप्रेस हुए बिना नहीं रह पाईं थीं। बात अगर प्रियंका के वर्क फ्रंट की करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ लीड रोल में थे। अब प्रियंका अमेरिकन एक्ट्रेस मिंडी केली के साथ वेडिंग कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं।