भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया है। आईपीएल 2021 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। पृथ्वी ने 8 मैचों में 308 रन बनाए थे। क्रिकेट की तरह ही पृथ्वी की पर्सनल लाइफ काफी रोमांचक है। उनके बारे में कहा जाता है वो टीवी अभिनेत्री प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं। प्राची एक्ट्रेस और डांसर हैं। उन्होंने मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु के गाने पर डांस किया है। इस पर लोगों ने पृथ्वी के जमकर मजे लिए हैं।

प्राची कलर्स टीवी के मशहूर सीरियल उड़ान में काम कर चुकी हैं। वैसे प्राची एक मॉडल भी हैं। वे बेली डांसिंग के लिए भी मशहूर हैं। प्राची ने जिस गाने पर डांस किया वह ‘धन धना धन गोल’ फिल्म का है। इस फिल्म में जॉन अब्र्हाम, बिपाशा बासु, अरशद वारसी,और बोमन इरानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। प्राची ने इसी फिल्म के गाने ‘बिल्लो रानी’ पर बेली डांस किया है। इसके म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम हैं तो इसे गाया है रिचा शर्मा और आनंद राज आनंद ने। प्राची ने गाने पर शानदार तरीके से डांस किया। उन्होंने अपने मूव्स और स्टेप्स से लोगों के दिल जीते।

प्राची ने अपने डांस के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘बॉली-मूड।’ इस वीडियो को यूजर ने पृथ्वी शॉ के मजे ले लिए। एक यूजर ने कमेंट में पृथ्वी शॉ को टैग करते हुए भाभी लिखा। वहीं, एक ने कहा कि यह पृथ्वी शॉ को समर्पित है। एक यूजर ने लिखा- पृथ्वी भाई सबसे अलग और सबसे खास है। दरअसल, पृथ्वी और प्राची के बारे में अन्य जोड़ियों की तरह आधिकारिक कुछ नहीं है।

पिछले साल आईपीएल के दौरान प्राची और पृथ्वी के रिश्ते की अफवाह उड़ी थी। यह ओपनर बल्लेबाज प्राची के वीडियो और फोटो पर लगातार कमेंट करते रहता है। इसी से क्रिकेट फैंस के बीच प्राची मशहूर हुईं। वे कलर्स टीवी के शो ‘उड़ान’ से फेमस हुईं। वंशिका शर्मा के किरदार में वो लोगों का दिल जीतने में सफल रहीं। पृथ्वी ने अब तक उनके साथ अपने संबंधों को जगजाहिर नहीं किया, लेकिन फैंस को लगता है कि वे जल्द ही टीम इंडिया के अन्य साथी की तरह इसे सार्वजनिक कर देंगे।