20 वर्षीय नीतीश कुमार रेड्डी ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपने चौथे मैच में पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को मुश्किल परिस्थिति में संभाला। ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्कराम जैसे बड़े फेल रहे थे तो विशाखापत्तनम के युवा ऑलराउंडर ने पंजाब की बॉलिंग यूनिट के खिलाफ 172 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 32 गेंदों में अर्धशतक जड़कर मयंक अग्रवाल की जगह मौका मिलने का पूरा फायदा उठाया।
नीतीश कुमार रेड्डी ने कैगिसो रबाडा के खिलाफ हुक शॉट से रोमांचित कर दिया। इससे पहले रबाडा नई गेंद से गेंदबाजी करने का मौका मिलने के बाद आग उगल रहे थे। वह हेनरिक क्लासेन और इम्पैक्ट प्लेयर राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ियों से पहले चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। 10वें ओवर में पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 64 रन था, जब रबाडा के अलावा अर्शदीप सिंह, सैम करन और हर्षल पटेल ने हैदराबाद के शीर्ष क्रम में शामिल बड़े नामों को सस्ते में आउट कर दिया।
नीतीश कुमार रेड्डी ने हैदराबाद को संभाला
इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने हैदराबाद को संभाला। उन्होंने धीमी शुरुआत की। 11वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार को उन्होंने लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाया। अगले ही ओवर में नीतीश ने रबाडा के खिलाफ हैरतअंगेज शॉट लगाया। इसके बाद उन्होंने सैम कुरन को कूटा। 15वें ओवर में नीतीश ने बरार के खिलाफ 2 छक्के और 2 चौके लगाए। बाएं हाथ के स्पिनर के ओवर में 21 रन बने।
नीतीश ने छक्का लगाकर अपना पहला टी 20 अर्धशतक पूरा किया
नीतीश ने छक्का लगाकर अपना पहला टी 20 अर्धशतक पूरा किया। घरेलू क्रिकेट में आंध्र के लिए अच्छी फॉर्म में चल रहे 20 वर्षीय ऑलराउंडर ने 17वें ओवर में आउट होने से पहले 37 गेंदों में 64 रन बनाए और अर्शदीप सिंह का चौथा शिकार बने। नीतीश ने हैदराबाद में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ जीत में अच्छा प्रदर्शन किया था। वह बल्लेबाजी करने नंबर 6 पर उतरे। सिर्फ 8 गेंदों में 14 रन बनाए थे। एक छक्का और एक चौका लगाया।
नीतीश कुमार रेड्डी के लिए रणजी ट्रॉफी भी अच्छा रहा था
आईपीएल से पहले नीतीश कुमार रेड्डी के लिए रणजी ट्रॉफी भी अच्छा रहा था। आंध्र के इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में 366 रन बनाए थे। इसमें बिहार के खिलाफ 159 की पारी शामिल है। रेड्डी मुख्य रूप से एक बल्लेबाज हैं। वह एज ग्रुप क्रिकेट में एक ऑलराउंडर के रूप में आगे बढ़े हैं। वह हार्दिक पंड्या और बेन स्टोक्स की तरह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बनने की इच्छा रखते हैं।
बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी जारी रखी
20 वर्षीय रेड्डी ने आंध्र के लिए बौतर ओपनर खेलते थे, लेकिन 2018-19 में वीनू मांकड़ अंडर -19 टूर्नामेंट से नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार 2017/18 में रेड्डी की पहली झलक मिली थी। तब 15 साल के थे। उन्हें अंडर 16 स्टार होने के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी मिली थी। रेड्डी सीनियर स्तर पर आंध्र के लिए नंबर 3/4 पर खिसक गए क्योंकि उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर काम करना जारी रखा।
सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये पर खरीदा
नितीश को आईपीएल ऑक्शन 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये पर खरीदा था, लेकिन उन्होंने केवल दो मैच खेले, वह भी एक गेंदबाज के रूप में। उन्होंने इस रणजी सीजन में आंध्र के लिए नंबर 7/8 पर लगातार रन बनाए और विकेट भी लिए। रेड्डी ने अपने सीजन का अंत 7 मैचों में 25 विकेट के साथ किया। इसमें मुंबई के खिलाफ पांच विकेट भी शामिल है। रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छे घरेलू सीजन के बाद, रेड्डी ने आईपीएल में अपना फॉर्म बरकरार रखा और अब दिखा रहे हैं कि वह क्या कर सकते हैं।