इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)में सोमवार (9 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदाराबाद (SRH) के खिलाफ पंजाब किंग्स (PBKS)के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ। पंजाब ने इस सीजन पावरप्ले का सबसे स्कोर बनाया। मुल्लानपुर में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब को 183 रन का टारगेट मिला। शिखर धवन की अगुआई वाली टीम की शुरुआत काफी खराब रही।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पावरप्ले में भुवनेश्वर कुमार और कप्तान पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी की। भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए। इनमें से 1 ओवर उन्होंने मेडन किया। वहीं पैट कमिंस ने 2 ओवर किए और 4 रन देकर 1 विकेट लिए। छठा ओवर नटराजन ने किया। उन्होंने केवल 7 रन दिए। पंजाब ने इस दौरान जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन और इम्पैक्ट प्लेयर प्रभसिमरन सिंह के विकेट गंवाए।
पंजाब को पहला झटका पैट कमिंस ने दिया
पंजाब को पहला झटका पैट कमिंस ने दिया। उन्होंने दूसरे ओवर में जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड किया। वह 3 गेंद खेलने के बाद खाता भी नहीं खोले पाए। अगले ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने प्रभसिमरन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 गेंद पर 4 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने 5वें ओवर में शिखर धवन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 गेंद पर 14 रन बनाए। धवन स्टंप आउट हुए। विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन स्टंप के पास खड़े हो गए थे। इसके बाद भी वह आगे निकलकर शॉट खेलने गए और आउट हुए।
आईपीएल 2024 के पावरप्ले में सबसे कम स्कोर
आईपीएल 2024 के पावरप्ले में सबसे कम स्कोर की बात करें तो पंजाब किंग्स ने 3 विकेट पर 27 रन बनाए। इसे पहले जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2 विकेट पर 31 रन बनाए। थे। विशाखापत्तनम में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2 विकेट पर 32 रन बनाए थे। 9 अप्रैल के ही मैच में सनराइजर्स ने पंजाब के खिलाफ 3 विकेट पर 40 रन बनाए थे। बेंगलुरु में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 1 विकेट पर 40 रन बनाए थे।