IPL 2024 PBKS vs SRH Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 2 रन से हराया। मुल्लानपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए। नितीश रेड्डी ने 37 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 64 रन बनाए। अब्दुल समद ने 12 गेंद पर 25 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 15 गेंद पर 21 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने 29 रन देकर 4 विकेट लिए। हर्षल पटेल और सैम करन ने 2-2 विकेट लिए। 183 रन के टारगेट के जवाब में पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाए। शशांक सिंह 25 गेंद पर 46 और आशुतोष शर्मा 15 गेंद पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे। सैम करन ने 29 और सिकंदर रजा ने 28 रन बनाए। दोनों ने 22-22 गेंद खेलीं। भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट लिए। पैट कमिंस, टी नटराजन, नितीश रेड्डी और जयदेव उनादकट ने 1-1 विकेट लिए। पंजाब को आखिरी ओवर में 29 रन चाहिए थे। शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा क्रीज पर थे। जयदेव उनादकट को 29 रन बचाने में पसीने छुट गए। उन्होंने 26 रन लुटाए। टॉस जीतने के बाद शिखर धवन ने कहा कि इस मैच में भी लियाम लिविंगस्टोन नहीं खेल पाएंगे। वह अभी रिहैब कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह अगले गेम में लौटेंगे। कोई बदलाव नहीं। पैट कमिंस ने भी कहा कि वह भी पिछले गेम वाली टीम के साथ ही खेलेंगे। पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों का आईपीएल 2024 में पांचवां मैच था। हैदराबाद की टीम 5 में से 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ अंक तालिका में 5वें नंबर पर है। पंजाब की टीम 5 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में छठे नंबर पर है।
PBKS vs SRH IPL 2024 Pitch Report, Weather Report
Indian Premier League, 2024
Punjab Kings
180/6 (20.0)
Sunrisers Hyderabad
182/9 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 23 )
Sunrisers Hyderabad beat Punjab Kings by 2 runs
183 रन के टारगेट के जवाब में पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाए। शशांक सिंह 25 गेंद पर 46 और आशुतोष शर्मा 15 गेंद पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे। सैम करन ने 29 और सिकंदर रजा ने 28 रन बनाए। दोनों ने 22-22 गेंद खेलीं। भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट लिए। पैट कमिंस, टी नटराजन, नितीश रेड्डी और जयदेव उनादकट ने 1-1 विकेट लिए।
जयदेव उनादकट की पहली गेंद को आशुतोष शर्मा ने छक्का जड़ा। अगली दो गेंद वाइड हुईं। फिर आशुतोष शर्मा ने छक्का जड़ा। अगली गेंद पर 2 रन आए। अगली गेंद पर 2 रन आए। आखिरी 2 गेंद पर 11 रन चाहिए। वाइड गेंद हुई। 2 गेंद पर 10 रन चाहिए। आशुतोष ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। राहुल त्रिपाठी ने कैच छोड़ दिया। शशांक सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। पंजाब को 2 रन से हार मिली। 29 बचाने में उनादकट के पसीने छूट गए। उन्होंने 26 रन लुटा दिए।
नटराजन के ओवर में 10 रन बने। पंजाब ने 19 ओवर 6 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 6 गेंद पर 29 रन चाहिए। आशुतोष शर्मा 10 गेंद पर 16 और शशांक सिंह 24 गेंद पर 40 रन बनाकर क्रीज पर।
जितेश शर्मा को नितीश कुमार रेड्डी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 गेंद पर 19 रन बनाए। पंजाब का स्कोर 15.3 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन। जीत के लिए 27 गेंद पर 69 रन चाहिए।
सिकंदर रजा को जयदेव उनादकट ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 गेंद पर 28 रन बनाए। पंजाब किंग्स का स्कोर 13.1 ओवर में 5 विकेट पर 91 रन। जीत के लिए 41 गेंद पर 92 रन चाहिए। नए बल्लेबाज जितेश शर्मा हैं।
पंजाब किंग्स ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 42 गेंद पर 92 रन चाहिए। सिकंदर रजा 21 गेंद पर 28 और शशांक सिंह 10 गेंद पर 15 रन बनाकर क्रीज पर।
सैम करन को नटराजन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 गेंद पर 29 रन बनाए। सिकंदर रजा 10 और शशांक सिंह नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। पंजाब का स्कोर 9.1 ओवर में 4 विकेट पर 58 रन। जीत के लिए 65 गेंद पर 125 रन चाहिए।
पंजाब किंग्स ने 7 ओवर में 3 विकेट पर 40 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 78 गेंद पर 143 रन चाहिए। सैम करन 13 और सिकंदर रजा 8 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 14 गेंद पर 20 रन साझेदारी। नितीश कुमार रेड्डी के ओवर में 13 रन बने।
शिखर धवन को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 गेंद पर 14 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने उन्हें स्टंप किया। सैम करन 1 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज सिकंदर रजा है। पंजाब ने 4.4 ओवर में 3 विकेट पर 20 रन बनाए। जीत के लिए 92 गेंद पर 163 रन चाहिए।
प्रभसिमरन सिंह को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। शिखर धवन 6 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज सैम करन हैं। पंजाब का स्कोर 3 ओवर में 2 विकेट पर 11 रन। जीत के लिए 172 रन चाहिए।
पैट कमिंस ने जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। शिखर धवन 1 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स ने 1.4 ओवर में 1 विकेट पर 2 रन। जीत के लिए 181 रन चाहिए।
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। लेग बाय से खाता खुला। शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो बगैर खाता खोले क्रीज पर।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए। शाहबाज अहमद 7 गेंद पर 14 और जयदेव उनादकट ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। सैम करन ने आखिरी ओवर में 11 रन दिए और 1 विकेट लिया। भुवनेश्वर कुमार 6 रन बनाकर आउट हुए।
कगिसो रबाडा ने पैट कमिंस को पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। शाहबाज अहमद 1 रन बनाकर क्रीज पर। हैदराबाद का स्कोर 17.3 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन।
अर्शदीप सिंह ने नितीश कुमार रेड्डी को भी पवेलियन भेजा। उन्होंने 37 गेंद पर 64 रन बनाए। शाहबाज अहमद 1 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज पैट कमिंस हैं। हैदराबाद का स्कोर 16.5 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन।
अब्दुल समद 12 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट। अर्शदीप सिंह को विकेट मिला। नितीश रेड्डी 36 गेंद पर 64 रन बनाकर क्रीज पर। हैदराबाद का स्कोर 16.3 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन।
नितीश रेड्डी और अब्दुल समद ने सनराइजर्स हैदराबाद की वापसी करा दी है। दोनों के बीच 17 गेंद पर 46 रन की साझेदारी हो गई है। हैदराबाद ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। अब्दुल समद 9 गेंद पर 21 और नितीश रेड्डी 36 गेंद पर 64 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हेनरिक क्लासेन को हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। सनराइजर्स हैदाराबाद ने 13.1 ओवर में 5 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। नितीश रेड्डी 28 गेंद पर 40 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज अब्दुल समद हैं।
राहुल त्रिपाठी को सैम करन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। नितीश रेड्डी 13 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 9.4 ओवर में 4 विकेट पर 64 रन।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। नितीश रेड्डी 8 और राहुल त्रिपाठी 8 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 18 गेंद पर 17 रन की साझेदारी।
अभिषेक शर्मा को सैम करन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 रन बनाए। नितीश रेड्डी बगैर खाता खोले क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 39 रन बनाए हैं। राहुल त्रिपाठी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर क्रीज पर।
अर्शदीप ने ट्रेविस हेड के बाद एडेन मार्करम को पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अभिषेक शर्मा 6 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज नितीश कुमार रेड्डी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3.4 ओवर में 2 विकेट पर 27 रन।
ट्रेविस हेड को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद पर 21 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 3.2 ओवर में 1 विकेट पर 27 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 6 रन बनाकर क्रीज पर।
ट्रेविस हेड ने कगिसो रबाडा को हैट्रिक चौका जड़ा। वह 14 गेंद पर 4 चौके की मदद से 21 रन बनाकर क्रीज पर। अभिषेक शर्मा 5 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 ओवर में बगैर विकेट के 27 रन।
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा क्रीज पर। कगिसो रबाडा ने पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। रबाडा ने हेड को परेशान किया। शिखर धवन ने रिव्यू लिया होता तो हेड पहली ही गेंद पर आउट होते। तीसरी गेंद पर चौका लगा। बल्ले का किनारा लेकर गेंद स्लिप के ऊपर से निकल गई।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, नितीश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट। SRH Bench: उमरान मलिक, मयंक मारकंडे, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, सिकंदर रजा, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह। PBKS Bench: प्रभसिमरन सिंह, नाथन एलिस, तनय त्यागराजन, राहुल चाहर, ऋषि धवन।
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इसका मतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करेगी। शिखर धवन और पैट कमिंस ने टॉस के बाद बताया कि दोनों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
मुल्लानपुर के इस स्टेडियम की पिच पर 200 रन तक का स्कोर बन सकता है। यहां घास की एक समान परत है। पावर पैक्ड SRH बैटिंग लाइन-अप को यहां बल्लेबाजी करने में मजा आएगा। आज रात यहां खूब रन होंगे। अधिक ओस की भी उम्मीद नहीं है। यह आईपीएल 2024 का एक और हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है।
दीप दासगुप्ता और साइमन कैटिच ने पिच रिपोर्ट में बताया कि एक तरफ 63 और एक ओर 70 मीटर की बाउंड्री है। सामने की ओर सीमा रेखा 72 मीटर पर है। उस दिन के खेल के समान पिच दिख रही है, जो यहां 23 मार्च 2024 को खेला गया था। पिच हार्ड दिख रही है।