PBKS vs MI IPL 2024: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) 18 अप्रैल गुरुवार की शाम 7:30 बजे मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) की मेजबानी करेगा। पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से 3 विकेट से हार झेली थी। वहीं, मुंबई इंडियंस अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने से चूक गई थी। इन दोनों टीमों का इस समय एक ही लक्ष्य है, शीर्ष चार में जगह बनाना।

पीबीकेएस और एमआई ने सिर्फ 2-2 मैच ही जीते

पंजाब किंग्स 6 में से दो मैच जीतकर आईपीएल 2024 की अंक तालिका में 8वें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस ने भी 6 में से सिर्फ 2 मैच ही जीते हैं। वह पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है। नेट रन रेट (एनआरआर) में पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस से थोड़ा आगे है। पंजाब किंग्स का नेट रन रेट -0.218 है, जबकि मुंबई का एनआरआर -0.234 है।

PBKS vs MI Head 2 Head

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 31 आईपीएल मैच खेले हैं। पंजाब किंग्स ने 15 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस ने 16 मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब का अब तक का उच्चतम स्कोर 230 रन है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का उच्चतम स्कोर 223 रन है। आईपीएल 2024 के ग्रुप चरण के दौरान दोनों केवल एक बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे।

Mullanpur Stadium Pitch Report

चंडीगढ़ में मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम की पिच भारत की सबसे फास्ट पिचों में से एक है। यह अतिरिक्त उछाल देती है। इससे फायदा तेज गेंदबाजों को मिलता है। उन्हें विकेट चटकाने में आसानी होती है। यही वजह है कि इस पिच पर बल्लेबाजों को अक्सर मुश्किल होती है, खासकर नई गेंद का सामना करते समय। इसके अलावा ओस भी अहम भूमिका निभाती है। इस कारण टॉस जीतने वाले कप्तान आमतौर पर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुनते हैं।

Chandigarh Weather Forecast Today Match

मुल्लांपुर (चंडीगढ़) में 18 अप्रैल की शाम को तापमान 25 से 29 डिग्री के आसपास रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, शाम होते-होते ये साफ हो जाएंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आर्द्रता 30 फीसदी के आसपास रहेगी। Accuweather.com के अनुसार, आर्द्रता शाम 7 बजे 30 प्रतिशत से बढ़कर रात 11 बजे तक 49 प्रतिशत हो जाएगी।