इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में रविवार (4 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS)ने धर्मशाला में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की। ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की 48 गेंद पर 91 रन की पारी की बदौलत पंजाब ने 5 विकेट पर 236 रन बनाए। लक्ष्य बड़ा है, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ इससे बड़ा स्कोर चेज भी हो चुका है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा की शानदार शतकीय पारी की मदद से पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 में 247 रन का टारगेट चेज कर लिया था। आईपीएल में 4 बार 220 से ज्यादा का टारगेट चेज हुआ है। पंजाब किंग्स ने सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है। उसने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कोलकाता ने 262 का टारगेट चेज किया था।
सनराइजर्स और राजस्था ने 3-3 बार 200 से ज्यादा का टारगेट चेज किया
आईपीएल में पंजाब किंग्स ने सबसे बड़ा लक्ष्य चेज किया है। सनराइजर्स हैदराबाद दूसरे नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स ने दो बार 220 से ज्यादा का टारगेट चेज किया है। मुंबई इंडियंस ने 219 का टारगेट चेज किया। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने 3-3 बार 200 से ज्यादा का टारगेट चेज किया है। मुंबई इंडियंस ने 2 बार ऐसा किया है।
आईपीएल में सबसे सफल रन चेज
रैंक | टीम | लक्ष्य | खिलाफ | तारीख |
1 | पंजाब किंग्स (PBKS) | 262/2 | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 26 अप्रैल 2024 |
2 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 247/2 | पंजाब किंग्स (PBKS) | 12 अप्रैल, 2025 |
3 | राजस्थान रॉयल्स (RR) | 226/6 | किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) | 27 सितंबर 2020 |
4 | राजस्थान रॉयल्स (RR) | 224/8 | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 16 अप्रैल 2024 |
5 | मुंबई इंडियंस (MI) | 219/6 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 1 मई 2021 |
6 | राजस्थान रॉयल्स (RR) | 217/7 | डेक्कन चार्जर्स (DC) | 24 अप्रैल 2008 |
7 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 217/6 | राजस्थान रॉयल्स (RR) | 7 मई 2023 |
8 | मुंबई इंडियंस (MI) | 216/4 | पंजाब किंग्स (PBKS) | 3 मई 2023 |
9 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 215/6 | पंजाब किंग्स (PBKS) | 19 मई 2024 |
10 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 214/3 | गुजरात लायंस (GL) | 4 मई 2017 |