पाकिस्तान क्रिकेट टीम हाल ही में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर 3 साल बाद घेरलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती। इसके बाद रविवार (28 अक्टूबर) को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और मोहम्मद रिजवान को व्हाइट बॉल क्रिकेट का नया कप्तान बनाने का ऐलान किया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद के प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्हाइट बॉल कोच गैरी कर्स्टन नहीं थे।

कर्स्टन ने एक दिन बाद सोमवार (28 अक्टूबर) को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने के छह महीने बाद पद छोड़ दिया। उनका जाना इस बात को उजागर करता है कि अगस्त 2021 में बोर्ड के अध्यक्ष अहसान मनी के जाने के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट लगातार बदलाव के चक्र से गुजर रहा है। बीते 3 साल में इतने कोच, कप्तान, अध्यक्ष और चयनकर्ता बदले हैं कि कोई भी कहेगा कि ये क्रिकेट नहीं नौटंकी है।

8 कोच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का व्हाइट बॉल और रेड बॉल कोच अलग-अलग हैं। बीते 3 साल में टीम ने 8 कोच देख लिए हैं। कर्स्टन के जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रेड बॉल के कोच जेसन गिलेस्पी को जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान बोर्ड के 4 अध्यक्ष रमिज राजा, नजम सेठी, जका अशरफ पद पर रह चुके हैं। वर्तमान में मोहसिन नकवी पद पर हैं। हर अध्यक्ष का कार्यकाल उथल-पुथल भरा रहा है।

कर्स्टन के इस्तीफे के बाद कौन होगा पाकिस्तान का व्हाइट बॉल कोच? ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

28 चयनकर्ता

चयन समिति भी बदलती रह है। छह अलग-अलग मुख्य चयनकर्ता और 28 अलग-अलग सदस्य रहे हैं, जिन्होंने पुरुष टीम के लिए टीमों का चयन किया है। कप्तान भी लगातार बदल रहे हैं। बाबर आजम कुछ समय पहले तक सभी प्रारूपों के कप्तान थे, लेकिन फिर उनकी जगह सफेद गेंद के प्रारूप में शाहीन शाह अफरीदी और लाल गेंद के प्रारूप में शान मसूद जिम्मेदारी दी गई। बाबर 2024 टी20 विश्व कप के लिए सफेद गेंद के कप्तान बने। अब उनकी जगह रिजवान को जिम्मेदारी दे दी गई।