पाकिस्तानी गेंदबाजों की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। बांग्लादेश के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भी उनकी जमीन पर रनों का अंबार लगा दिया है। मुल्तान में दोनों देशों के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक ने शतकीय पारी से रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी। ब्रूक ने न सिर्फ शतक जमाया बल्कि वह कारनामा कर दिखाया जो कि पिछले 69 सालों में किसी ने नहीं किया।
हैरी ब्रूक ने मुल्तान टेस्ट में जड़ा रिकॉर्ड शतक
हैरी ब्रूक ने मुल्तान टेस्ट के तीसरे दिन शतक जड़ा। तीसरे जिन स्टंप्स तक उन्होंने 173 गेंदों में 141 रन बनाए थे। यह हैरी ब्रूक का पाकिस्तान लगातार चौथे टेस्ट में शतक जमाया था। उन्होंने इससे पहले साल 2022 में कराची और मुल्तान में शतक जमाया था। हैरी ब्रूक का यह छह पारियों में चौथा शतक है। वह पाकिस्तान के खिलाफ उसकी जमीन पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी है। वहीं पाकिस्तान के 69 साल के टेस्ट इतिहास में पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार चार शतक जमाए हैं।
इमरान खान से भी आगे निकले
हैरी ब्रूक के नाम अब पाकिस्तान में इमरान खान से भी ज्यादा शतक हो चुके हैं। सिर्फ 26 साल के हैरी ब्रूक महज 19वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं और करियर का छठा शतक लगा दिया। हैरी ब्रूक ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशि में सबसे ज्यादा शतक लगाने की लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। उनके नाम पांच शतक हैं वहीं विराट कोहली के नाम चार शतक है। वहीं जो रूट सबसे ज्यादा 17 शतक लगा चुके हैं।