PAK vs AUS U19 World Cup 2024 Semi Final HIGHLIGHTS: बेनोनी के विलोमूर पार्क में अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही कंगारू टीम ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में छठी बार जगह बनाई। इससे पहले खेले पांच फाइनल में से वह 3 बार चैंपियन रहा था। इस संस्करण के फाइनल में अब उसका सामना 11 फरवरी को भारत से होगा।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम टॉम स्ट्राकेर की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे 48.5 ओवर में 179 रन ही बना पाई। टॉम स्ट्राकेर 9.5 ओवर में 24 रन देकर 6 विकेट चटकाए। उनका एक ओवर मेडन भी रहा।
उनके अलावा माही बियर्डमैन, कैलम विडलर, राफ मैकमिलन और टॉम कैंपबेल ने भी 1-1 विकेट लिए। पाकिस्तान की ओर से अजान अवैस और अराफात मिन्हास दोनों ने 52-52 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से इन दोनों के अलावा शमील हुसैन (17 रन, 23 गेंद, 3 चौके) ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। पाकिस्तान की ओर से एक भी छक्का नहीं लगा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत ठीक रही। उसका पहला विकेट 33 रन के स्कोर पर गिरा। हालांकि, इसके बाद उसने 59 रन के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद हैरी डिक्सन और टॉम कैंपबेल ने पारी को संवारा और स्कोर को 100 के पार लेकर गए। 102 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को 5वां झटका लगा। इसके बाद कैंपबेल ने ओलिवर पीके के साथ छठे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की।
टॉम कैंपबेल 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ओलिवर पीके 49 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। इसके बाद पाकिस्तान के अली राजा ने 4 गेंद में ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया। हालांकि, राफ मैकमिलन ने अंतिम विकेट के लिए कैलम विडलर के साथ 17 रन की नाबाद साझेदारी ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 49.6 ओवर में 9 विकेट पर 181 रन पहुंचा दिया और टीम की झोली में जीत डाल दी।
PAK vs AUS U19 World Cup 2024 Semi Final HIGHLIGHTS: पाकिस्तान एक और ऑस्ट्रेलिया 3 बदलाव के साथ मैदान पर उतरा।
ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। उसने एक रोमांचक मैच में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया का 9वां विकेट 46वें ओवर की आखिरी गेंद पर 164 रन के स्कोर पर गिरा था। इसके बाद राफ मैकमिलन ने एक छोर संभाले रखते हुए 29 गेंद में नाबाद 19 रन बनाए और 50वें ओवर की पहली गेंद पर टीम का स्कोर 9 विकेट पर 181 रन पहुंचा दिया। अब रविवार 11 फरवरी को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और भारत आमने-सामने होंगे।
अली राजा ने 46वें ओवर की आखिरी गेंद पर महली बियर्डमैन को बोल्ड कर दिया। महली बियर्डमैन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनकी जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज कैलम विडलर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 47 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 विकेट पर 168 रन है। उसे जीत के लिए 13 रन की जरूरत है, जबकि पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचने के लिए 1 विकेट की दरकार है।
पाकिस्तान के अली राजा ने 4 गेंद में 2 विकेट लेकर मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया। अली राजा ने 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर टॉम स्ट्राकेर का विकेट लिया। उन्होंने स्ट्राकेर को विकेट के पीछे साद बेग के हाथों कैच कराया। स्ट्राकेर 14 गेंद में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्ट्राकेर की जगह महली बियर्डमैन बल्लेबाजी के लिए आए।
45 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 164 रन बनाए हैं। टॉम स्ट्राकेर के 11 गेंद में 3 रन हैं। राफ मैकमिलन के 19 गेंद में 5 रन हैं। दोनों के बीच 20 गेंद में 09 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब 30 गेंद में 16 रन की जरूरत है।
42 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 155 रन है। ओलिवर पीके अपना अर्धशतक नहीं पूरा कर पाए। वह 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अली राजा की गेंद पर विकेट के पीछे उन्हें साद बेग ने लपका। ओलिवर पीके ने अपनी 75 गेंद की पारी में 49 रन बनाए। राफ मैकमिलन के 10 गेंद में 2 रन हैं।
अराफात मिन्हास ने 39वें ओवर की चौथी गेंद पर पाकिस्तान को छठी सफलता दिलाई। उन्होंने टॉम कैंपबेल को बोल्ड किया। टॉम कैंपबेल 42 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके लगाए। टॉम कैंपबेल की जगह राफ मैकमिलन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 39 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 146 रन है।
ऑस्ट्रेलिया के ओलिवर पीके और टॉम कैंपबेल के बीच छठे विकेट के लिए 57 गेंद में 33 रन की साझेदारी हो चुकी है। टॉम कैंपबेल के 34 गेंद में 18 रन हैं। ओलिवर पीके के 57 गेंद में 40 रन हैं। 36 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 135 रन है। अब उसे जीत के लिए 84 गेंद में 45 रन की जरूरत है।
ऑस्ट्रेलिया को 5वां झटका 27वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। अराफात मिन्हास ने डिक्सन को बोल्ड किया। हैरी डिक्सन 75 गेंद में 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 5 चौके लगाए। उनकी जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज टॉम कैंपबेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 27 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 104 रन है।
ऑस्ट्रेलिया की पारी के 22 ओवर हो चुके हैं। उसका 4 विकेट पर 84 रन है। हैरी डिक्सन 43 और ओलिवर पीके 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 33 गेंद में 25 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले रेयान हिक्स को उबैद शाह ने बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई ती। रेयान हिक्स बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे।
पाकिस्तान को पहली सफलता अली राजा ने दिलाई। उन्होंने 11वें ओवर की पहली गेंद पर सैम कोंस्टास को बोल्ड कर दिया। सैम कोंस्टास 31 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके लगाए। उनकी जगह हग वेइबजेन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
7 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 23 रन है। सैम कोंस्टास के 21 गेंद में 7 रन हैं। हैरी डिक्सन के 21 गेंद में 14 रन हैं। उबैद शाह अब तक 4 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं। उन्होंने 12 रन दिए हैं, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से हैरी डिक्सन और सैम कोंस्टास ने पारी की शुरुआत की। पाकिस्तान के लिए उबैद शाह पहला ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद वाइड रही। इस तरह ऑस्ट्रेलिया का वाइड से खाता खुला। हैरी ने तीसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 4 रन है।
पाकिस्तान को 9वां झटका 49वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा। मोहम्मद जीशान 6 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने एक चौका लगाया। यह विकेट भी टॉम स्ट्राकेर के हिस्से आए। उन्होंने जीशान को बोल्ड किया। अगली गेंद पर उन्होंने अली राजा को बोल्ड कर दिया। इस तरह पाकिस्तान की टीम 179 रन पर ऑलआउट हो गई।
पाकिस्तान को 8वां झटका 47वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा। उबैद शाह 5 गेंद में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें टॉम स्ट्राकेर ने हैरी डिक्सन के हाथों कैच कराया। उबैद शाह की जगह मोहम्मद जीशान बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 46 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 8 विकेट पर 168 रन है।
पाकिस्तान को 7वां झटका 45वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। टॉम कैंपबेल ने ओलिवर पीके के हाथों अराफात मिन्हास को कैच कराया। अराफात मिन्हास 61 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके लगाए। उनकी जगह उबैद शाह बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 45 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 7 विकेट पर 164 रन है।
पाकिस्तान को 41वें ओवर की दूसरी गेंद पर छठा झटका लगा। अजान अवैस 52 के ही निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 91 गेंद की अपनी पारी के दौरान 3 चौके लगाए। उन्हें टॉम स्ट्राकेर ने रेयान हिक्स के हाथों कैच कराया। उनकी जगह नावेद अहमद खान बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 42ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 6 विकेट पर 145 रन है। नावेद के 2 और अराफात मिन्हास के 36 रन हैं।
40 ओवर का खेल हो चुका है। पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट पर 132 रन है। अजान अवैस के 89 गेंद में 52 रन हैं। अराफात मिन्हास के 43 गेंद में 26 रन हैं। दोनों के बीच 73 गेंद में 53 रन की साझेदारी हो चुकी है।
पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए। कैंपबेल, हिक्स और स्ट्राकर की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है। पाकिस्तानी टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। नवीद अहमद खान की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है। पाकिस्तानी कप्तान साद बेग ने बताया कि अगर वह टॉस जीतते तो बल्लेबाजी करते। हालात अच्छे हैं, बल्लेबाजों को समय लेना होगा। शुरुआतीन10 ओवरों में बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने के लिए अपनी गेंदों का चयन करना होगा। उसके बाद, यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी पिच है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वेइबगेन (कप्तान), हरजस सिंह, रयान हिक्स (विकेटकीपर), टॉम कैंपबेल, ओलिवर पीक, राफ मैकमिलन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: शमील हुसैन, शाहजेब खान, अजान अवैस, साद बेग (विकेटकीपर/कप्तान), अहमद हसन, हारून अरशद, अराफात मिन्हास, नवीद अहमद खान, उबैद शाह, मोहम्मद जीशान, अली रजा।