भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड का शेड्यूल मंगलवार, 27 जून को जारी हो गया। टूर्नामेंट शुरू होने से 100 दिन पहले मुंबई में एक इवेंट के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसकी घोषणा की। इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बताया कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत 2011 विश्व कप विजेता टीम इंडिया के प्रत्येक सदस्य कोई न कोई टोटका आजमाता था।
2011 विश्व कप का खिताब भारत ने वानखेड़े में श्रीलंका को हराकर जीता था। 12 साल बाद फिर टूर्मामेंट की मेजबानी भारत करेगा। हालांकि, 2011 में भारत के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। विश्व कप का शेड्यूल जारी होने के दौरान इवेंट में श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के साथ बातचीत के दौरान सहवाग ने बताया कि एमएस धोनी ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान केवल चावल और दाल से बनी खिचड़ी खाई थी। उन्होंने कहा कि यह टोटका मेजबान टीम के लिए काम कर रहा था।
धोनी ने आजमाया खिचड़ी खाने का टोटका
वीरेंद्र सहवाग ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ” हर कोई कुछ न कुछ टोटका मानता है और हर कोई इसे आजमा रहा था। एमएस धोनी ने माने काका (Team Masseur) के कमरे में पूरे विश्व कप के दौरान ‘खिचड़ी’ खाने का टोटका अपनाया था। वह कहा करते थे कि रन नहीं बन रहे तो क्या हुआ, टीम तो जीत रही है।”
फाइनल से पहले तक खामोश था धोनी का बल्ला
महेंद्र सिंह धोनी 2011 विश्व कप के दौरान खराब दौर से गुजर रहे थे। वह फाइनल से पहले तर 8 मैचों में सिर्फ 150 रन बना सके थे। हालांकि, विश्व कप विजेता कप्तान ने फाइनल में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने खुद को बैटिंग ऑर्डर में युवराज सिंह से आगे नंबर 4 पर प्रमोट किया, जो जबरदस्त फॉर्म में थे और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 91 रन बनाए। उन्होंने छक्का लगाकर मैच खत्म किया।
तारीख | दिन | टीमें | मैदान | समय |
05 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
06 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | पाकिस्तान बनाम TBC | राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
07 अक्टूबर 2023 | शनिवार | बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | सुबह 10:30 बजे से |
07 अक्टूबर 2023 | शनिवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम TBC | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
08 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
09 अक्टूबर 2023 | सोमवार | न्यूजीलैंड बनाम TBC | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
10 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | दोपहर 2:00 बजे से |
11 अक्टूबर 2023 | बुधवार | भारत बनाम अफगानिस्तान | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
12 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | पाकिस्तान बनाम TBC | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
13 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
14 अक्टूबर 2023 | शनिवार | न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | सुबह 10:30 बजे से |
14 अक्टूबर 2023 | शनिवार | इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
15 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम पाकिस्तान | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
16 अक्टूबर 2023 | सोमवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर 2 | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
17 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालिफायर 1 | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | दोपहर 2:00 बजे से |
18 अक्टूबर 2023 | बुधवार | न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
19 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | भारत बनाम बांग्लादेश | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
20 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
21 अक्टूबर 2023 | शनिवार | क्वालिफायर 1 बनाम क्वालिफायर 2 | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | सुबह 10:30 बजे से |
21 अक्टूबर 2023 | शनिवार | इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
22 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम न्यूजीलैंड | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | दोपहर 2:00 बजे से |
23 अक्टूबर 2023 | सोमवार | पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
24 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
25 अक्टूबर 2023 | बुधवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर | अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
26 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर 2 | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
27 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
28 अक्टूबर 2023 | शनिवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | सुबह 10:30 बजे से |
29 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम इंग्लैंड | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
30 अक्टूबर 2023 | सोमवार | अफगानिस्तान बनाम क्वालिफायर 2 | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
31 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश | ईडन गार्डन, कोलकाता</td> | दोपहर 2:00 बजे से |
01 नवंबर 2023 | बुधवार | न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
02 नवंबर 2023 | गुरुवार | भारत बनाम क्वालिफायर2 | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
03 नवंबर 2023 | शुक्रवार | क्वालिफायर1 बनाम अफगानिस्तान | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
04 नवंबर 2023 | शनिवार | न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | सुबह 10:30 बजे से |
04 नवंबर 2023 | शनिवार | इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
05 नवंबर 2023 | रविवार | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका | ईडन गार्डन्स, कोलकाता | दोपहर 2:00 बजे से |
06 नवंबर 2023 | सोमवार | बांग्लादेश बनाम क्वालिफायर2 | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
07 नवंबर 2023 | मंगलवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
08 नवंबर 2023 | बुधवार | इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर1 | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
09 नवंबर 2023 | गुरुवार | न्यूजीलैंड बनाम क्वालिफायर 2 | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
10 नवंबर 2023 | शुक्रवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान | नरेंद्र मोदी स्टेडियम ए ग्राउंड, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
11 नवंबर 2023 | शनिवार | भारत बनाम क्वालिफायर1 | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
12 नवंबर 2023 | रविवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | सुबह 10:30 बजे से |
12 नवंबर 2023 | रविवार | इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान | ईडन गार्डन, कोलकाता | दोपहर 2:00 बजे से |
15 नवंबर 2023 | बुधवार | TBC बनाम TBC, पहला सेमीफाइनल | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
16 नवंबर 2023 | गुरुवार | TBC बनाम TBC, दूसरा सेमीफाइनल (दूसरा बनाम तीसरा) | ईडन गार्डन, कोलकाता | दोपहर 2:00 बजे से |
19 नवंबर 2023 | रविवार | TBC बनाम TBC, फाइनल | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगा। यह मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच इसी स्टेडियम में खेला जाएगा।