वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल 27 जून, मंगलवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जारी कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मच गया है। शेड्यूल को लेकर पाकिस्तान ने कुछ शर्तें रखी थीं, जिसे नहीं माना गया। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के भावी अध्यक्ष जका अशरफ ने निवर्तमान अध्यक्ष नजम सेठी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कोई डिमांड नहीं मानी गई है और यह कारण है कि आशिफ अली जरदारी ने उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा। जका अशरफ ने यह भी कहा कि वह पाकिस्तान को चैंपियन बनाने के लिए कप्तान बाबर आजम का पूरा समर्थन करेंगे।
जका अशरफ ने ट्वीट करके कहा, ” मेरे पहले के बयान के अनुसार, नजम सेठी ने हमें केवल चार मैच बेचे हैं। बदले में उन्होंने हमारी कोई भी मांग नहीं मानी। इसीलिए मिस्टर जरदारी ने मुझसे आने और पाकिस्तान के पक्ष में खड़े होने के लिए कहा। जब मेरा नाम सामने आया तो विरोध किया गया, लेकिन आपको जल्द ही एहसास होगा कि यह काफी अच्छा निर्णय था। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि अपने कप्तान बाबर आजम को पूरा समर्थन दूं और उन्हें विश्व कप जीतने के लिए सभी सुविधाएं प्रदान करूं, पाकिस्तान जिंदाबाद।”
जका अशरफ का चार मैच बेचने से एशिया कप की ओर इशारा
जका अशरफ का चार मैच बेचने से एशिया कप की ओर इशारा है। यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। पाकिस्तान को टूर्नामेंट की मेजबानी करनी थी, लेकिन भारत की आपत्ति के बाद पीसीबी ने यह रास्ता निकाला। इसके अनुसार 4 मैच पाकिस्तान में और बाकी के मैच श्रीलंका में होंगे। भारत अपना सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होने में पाकिस्तान अड़ंगा अड़ा रहा था।
तारीख | दिन | टीमें | मैदान | समय |
05 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
06 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | पाकिस्तान बनाम TBC | राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
07 अक्टूबर 2023 | शनिवार | बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | सुबह 10:30 बजे से |
07 अक्टूबर 2023 | शनिवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम TBC | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
08 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
09 अक्टूबर 2023 | सोमवार | न्यूजीलैंड बनाम TBC | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
10 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | दोपहर 2:00 बजे से |
11 अक्टूबर 2023 | बुधवार | भारत बनाम अफगानिस्तान | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
12 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | पाकिस्तान बनाम TBC | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
13 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
14 अक्टूबर 2023 | शनिवार | न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | सुबह 10:30 बजे से |
14 अक्टूबर 2023 | शनिवार | इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
15 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम पाकिस्तान | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
16 अक्टूबर 2023 | सोमवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर 2 | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
17 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालिफायर 1 | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | दोपहर 2:00 बजे से |
18 अक्टूबर 2023 | बुधवार | न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
19 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | भारत बनाम बांग्लादेश | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
20 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
21 अक्टूबर 2023 | शनिवार | क्वालिफायर 1 बनाम क्वालिफायर 2 | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | सुबह 10:30 बजे से |
21 अक्टूबर 2023 | शनिवार | इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
22 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम न्यूजीलैंड | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | दोपहर 2:00 बजे से |
23 अक्टूबर 2023 | सोमवार | पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
24 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
25 अक्टूबर 2023 | बुधवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर | अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
26 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर 2 | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
27 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
28 अक्टूबर 2023 | शनिवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | सुबह 10:30 बजे से |
29 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम इंग्लैंड | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
30 अक्टूबर 2023 | सोमवार | अफगानिस्तान बनाम क्वालिफायर 2 | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
31 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश | ईडन गार्डन, कोलकाता</td> | दोपहर 2:00 बजे से |
01 नवंबर 2023 | बुधवार | न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
02 नवंबर 2023 | गुरुवार | भारत बनाम क्वालिफायर2 | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
03 नवंबर 2023 | शुक्रवार | क्वालिफायर1 बनाम अफगानिस्तान | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
04 नवंबर 2023 | शनिवार | न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | सुबह 10:30 बजे से |
04 नवंबर 2023 | शनिवार | इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
05 नवंबर 2023 | रविवार | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका | ईडन गार्डन्स, कोलकाता | दोपहर 2:00 बजे से |
06 नवंबर 2023 | सोमवार | बांग्लादेश बनाम क्वालिफायर2 | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
07 नवंबर 2023 | मंगलवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
08 नवंबर 2023 | बुधवार | इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर1 | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
09 नवंबर 2023 | गुरुवार | न्यूजीलैंड बनाम क्वालिफायर 2 | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
10 नवंबर 2023 | शुक्रवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान | नरेंद्र मोदी स्टेडियम ए ग्राउंड, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
11 नवंबर 2023 | शनिवार | भारत बनाम क्वालिफायर1 | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
12 नवंबर 2023 | रविवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | सुबह 10:30 बजे से |
12 नवंबर 2023 | रविवार | इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान | ईडन गार्डन, कोलकाता | दोपहर 2:00 बजे से |
15 नवंबर 2023 | बुधवार | TBC बनाम TBC, पहला सेमीफाइनल | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
16 नवंबर 2023 | गुरुवार | TBC बनाम TBC, दूसरा सेमीफाइनल (दूसरा बनाम तीसरा) | ईडन गार्डन, कोलकाता | दोपहर 2:00 बजे से |
19 नवंबर 2023 | रविवार | TBC बनाम TBC, फाइनल | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
नहीं मानी गई पाकिस्तान की एक भी बात
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड कप को लेकर कुछ शर्तें रखी थीं। उसे भारत-पाकिस्तान के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच से आपत्ति थी। इसके अलावा वह चाहता था कि अफगानिस्तान के खिलाफ उसका मैच चेन्नई में न हो। वह अफगानिस्तान से बेंगलुरु और ऑस्ट्रेलिया से चेन्नई में खेलना चाहता था। आईसीसी ने पाकिस्तान की एक बात नहीं मानी। भारत-पाकिस्तान मैच 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच उसे चेन्नई में ही खेलना होगा। ऐसे ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह बेंगलुरु में ही खेलेगा।