New Zealand vs Sri Lanka World Cup 2023 Playing 11 Prediction: वर्ल्ड कप 2023 में गुरुवार को बेंगलुरु में खेला जाने वाला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मैच दोनों टीमों के लिए जीतना जरूरी है। न्यूजीलैंड की टीम को सेमीफाइनल के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। श्रीलंका को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्वालिफाई करने के लिए जीतना जरूरी है। बेंगलुरु में मौसम पर भी ध्यान होगा। पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच मैच बारिश से प्रभावित रहा था। मैच पूरा नहीं हो सका। 400 से ज्यादा का स्कोर बनाने के बाद भी न्यूजीलैंड को हार झेलनी पड़ी थी।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका दोनों टीमें नहीं चाहेंगी कि बारिश मैच में खलल डाले। न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 की बात करें तो मैट हेनरी विश्व कप से बाहर हो गए हैं। इस बीच, शॉर्ट-पिच गेंदबाजी के खिलाफ श्रीलंका की कमजोरी के कारण काइल जैमीसन और लॉकी फर्ग्युसन में से एक या दोनों को मौका दिया जा सकता है। ईश सोढ़ी और टिम साउदी बेंच पर बैठ सकते हैं।

श्रीलंका की प्लेइंग 11 में शायद ही बदलाव हो

श्रीलंका की प्लेइंग 11 में शायद ही कोई बदलाव हो। बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली में जो टीम उतरी थी वही टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेलेगी। बेंगलुरु का ग्राउंड हाई स्कोरिंग है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्कोर खड़ा करेगी। इस ग्राउंड पर रिकॉर्ड टारगेट चेज हो सकता है। पाकिस्तान-श्रीलंका मैच में फखर जमां और बाबर आजम की बैटिंग देखकर लग रहा था कि 400 का स्कोर भी चेज हो सकता है।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी/काइल जैमीसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी/लॉकी फर्ग्यूसन

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान, विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महेश तीक्ष्णा, कसुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।