NZ vs SA ICC World Cup 2023: आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 के 32वें मैच में साउथ अफ्रीकी ने न्यूजीलैंड को 190 रन से हरा दिया। कीवी टीम लगातार तीसरा मैच हारकर थोड़ी परेशानी में दिख रही है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। साउथ अफ्रीका ने रासी वेन डेर डुसेन और क्विंटन डिकॉक की शतकीय पारी की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट पर 357 रन का स्कोर खड़ा किया। क्विंटन डिकॉक ने 114 और डुसेन ने 133 रन की पारी खेली। डेविड मिलर ने 53 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम ने 1-1 विकेट लिए। 358 रन का टारगेट चेज करते हुए कीवी टीम की पारी 35.3 ओवर में 167 रन पर सिमट गई। ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। विल यंग ने 33 और डारेल मिचेल ने 24 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। साउथ अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा मार्को यानसेन ने 3 विकेट लिए। गेराल्ड कोएट्जी ने 2 और कगिसो रबाडा ने 1 विकेट लिया। साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। तबरेज शम्सी की जगह कगिसो रबाडा की वापसी हुई। टॉस जीतने के बाद टॉम लैथम ने बताया कि उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। लॉकी फर्ग्युसन की जगह टिम साउदी खेले। साउथ अफ्रीका की टीम 7 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। टीम इंडिया 6 में से 6 मैच जीतकर 12 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम 6 में 4 मैच जीतकर 8 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड की टीम 7 में 4 मैच जीतकर 8 अंक के साथ अंक तालिका में चौथा नंबर पर खिसक गई है।

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

New Zealand 
167 (35.3)

vs

South Africa  
357/4 (50.0)

Match Ended ( Day – Match 32 )
South Africa beat New Zealand by 190 runs

Live Updates

World Cup 2023, New Zealand vs South Africa: न्यूजीलैंड को हराकर साउथ अफ्रीका की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर।

21:15 (IST) 1 Nov 2023
SA vs NZ Live: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से हरा दिया

साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से हरा दिया। 358 रन का टारगेट चेज करते हुए कीवी टीम की पारी 35.3 ओवर में 167 रन पर सिमट गई। ग्लेन फिलिप्स 60 के तौर पर आखिरी विकेट गिरा। गेराल्ड कोएट्जी ने विकेट झटका। फिलिप्स के अलावा न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग ने 33 रन बनाए। डारेल मिचेल ने 24 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। साउथ अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा मार्को यानसेन ने 3 विकेट लिए। गेराल्ड कोएट्जी ने 2 औक कगिसो रबाडा ने 1 विकेट लिया।

20:48 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: ट्रेंट बोल्ट को केशव महाराज ने पवेलियन भेजा

ट्रेंट बोल्ट को केशव महाराज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 26 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 30.2 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन। ग्लेन फिलिप्स 26 रन बनाकर क्रीज पर।

20:29 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: जिमी नीशम पवेलियन लौटे

जिमी नीशम पवेलियन लौटे। वह खाता भी नहीं खोल पाए। केशव महाराज ने विकेट चटकाया। ग्लेन फिलिप्स 13 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 26.4 ओवर में 8 विकेट पर 110 रन। जीत के लिए 248 रन की दरकार।

20:22 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: न्यूजीलैंड ने गंवा दिए 7 विकेट

न्यूजीलैंड की टीम बड़ी हार की ओर बढ़ रही है। टिम साउदी 7 रन बनाकर आउट। मार्को यानसेन को विकेट मिला। ग्लेन फिलिप्स 12 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 25.1 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन। जीत के लिए 249 रन की दरकार।

20:10 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: न्यूजीलैंड की टीम बड़ी हार की ओर बढ़ रही

न्यूजीलैंड की टीम बड़ी हार की ओर बढ़ रही है। मिचेल सैंटनर 7 रन बनाकर आउट। केशव महाराज को विकेट मिला। ग्लेन फिलिप्स 10 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 22.4 ओवर में 6 विकेट पर 100 रन। जीत के लिए 258 रन की दरकार।

19:56 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: डेरिल मिचेल आउट

न्यूजीलैंड की टीम हार की ओर बढ़ रही है। 18.3 ओवर में टीम 90 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी है। जीत के लिए 268 रन की दरकार। डेरिल मिचेल 24 रन बनाकर क्रीज पर। ग्लेन फिलिप्स 7 रन बनाकर क्रीज पर। मिचेल सैंटनर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

19:40 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: न्यूजीलैंड परेशानी में

न्यूजीलैंड की टीम ने 358 का टारगेट चेज करते हुए 15.2 ओवर में 67 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। जीत के लिए 291 रन चाहिए। टॉम लैथम के कगिसो रबाडा ने 4 रन पर पवेलियन भेजा। डेरिल मिचेल 13 रन बनाकर क्रीज पर।

19:18 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: न्यूजीलैंड को गेराल्ड कोएट्जी ने तीसरा झटका दिया

न्यूजीलैंड को गेराल्ड कोएट्जी ने तीसरा झटका दिया। विल यंग 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डेरिल मिचेल 6 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड की टीम ने 358 का टारगेट चेज करते हुए 10.3 ओवर में 56 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी है। जीत के लिए 302 रन चाहिए। टॉम लैथम नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

19:10 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: यान्सेन ने रचिन रविंद्र को भी भेजा पवेलियन

न्यूजीलैंड को 45 के स्कोर पर दूसरा झटका लग गया है। रचिन रविंद्र 16 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। यान्सेन ने ही दक्षिण अफ्रीका को दूसरी सफलता दिलाई है। यान्सेन ने ही डेवोन कॉनवे (2) को पवेलियन भेजा था। न्यूजीलैंड की टीम 358 के लक्ष्य का पीछा कर रही है।

19:05 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: 8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 38/1

358 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 8 ओवर की समाप्ति के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड को डेवोन कॉनवे के रूप में इकलौता विकेट गंवाया है। मार्को यान्सेन ने वह विकेट लिया।

18:43 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: न्यूजीलैंड को 8 के स्कोर पर लगा पहला झटका

मार्को यान्सेन ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दे दिया है। डेवोन कॉनवे 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 8 के स्कोर पर अफ्रीकी टीम ने यह विकेट गंवा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 358 का लक्ष्य दिया है।

17:58 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 358 का लक्ष्य

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 358 रन का लक्ष्य दिया है। अफ्रीकी टीम ने आखिरी ओवर में डेविड मिलर का विकेट खोया। मिलर 53 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस विश्व कप 7वीं बार 300+ का स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 357 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। क्विंटन डिकॉक ने 114, रॉसी ने 133 और मिलर ने 53 रन की पारी खेली। क्लासेन ने 7 गेंद में 15 रन डेथ ओवर्स में ठोक दिए।

17:43 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: साउदी ने डिकॉक के बाद रॉसी को भी किया बोल्ड

टिम साउदी ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दे दिया है। 48वें ओवर में रॉसी वैन डेर डुसेन 133 रन की पारी खेलकर आउट हुए हैं। साउदी ने क्विंटन डिकॉक (114) को भी पवेलियन भेजा था। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 47.1 ओवर में 317/3 है। रॉसी के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन क्रीज पर आए हैं।

17:34 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका के 300 रन पूरे

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 46वें ओवर में फिर 300 का आंकड़ा पार कर लिया है। अभी क्रीज पर डेविड मिलर (26) और रॉसी वैन डेर डुसेन 131 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

17:18 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: रॉसी ने जड़ा करियर का छठा शतक

क्विंटन डिकॉक के आउट होने के बाद रॉसी वैन डेर डुसेन ने भी शतक जड़ दिया है। यह उनके वनडे करियर का छठा शतक है। रॉसी ने 101 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से यह सेंचुरी पूरी की। 42 ओवर की समाप्ति के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 253 रन है। रॉसी के साथ डेविड मिलर अभी क्रीज पर हैं।

17:07 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: टिम साउदी ने क्विंटन डिकॉक को भेजा पवेलियन

टिम साउदी ने क्विंटन डिकॉक को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरी सफलता दिलाई है। दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका 238 के स्कोर पर लगा है। डिकॉक 114 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। डिकॉक ने रॉसी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की। क्रीज पर नए बल्लेबाज डेविड मिलर हैं।

16:48 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: डिकॉक ने जड़ा विश्व कप 2023 का चौथा शतक

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में विश्व कप 2023 का चौथा शतक जड़ दिया है। डिकॉक ने 103 गेंद में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से यह शतक पूरा किया है। 37 ओवर की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए हैं।

16:40 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: डिकॉक और रॉसी के बीच 150 रन की साझेदारी

35 ओवर की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 195 रन है। डिकॉक और रॉसी के बीच 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। क्विंटन डिकॉक 94 रन पर नाबाद हैं तो वहीं रॉसी 68 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती दिख रही है। अफ्रीकी टीम ने एकमात्र विकेट कप्तान बावुमा (24) का गंवाया है। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने अपना शिकार बनाया था।

16:01 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: डिकॉक और रॉसी के बीच शतकीय साझेदारी

क्विंटन डिकॉक और रॉसी डुसैन के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है। इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सातवीं शतकीय साझेदारी है। क्विंटन डिकॉक 60 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं तो वहीं रॉसी 48 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 138 रन है।

15:32 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA: डिकॉक ने 62 गेंद में पूरी की हाफ सेंचुरी

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्विंटन डिकॉक बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। डिकॉक ने 62 गेंद में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। इस अर्धशतकीय पारी में डिकॉक ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। डिकॉक के साथ क्रीज पर रॉसी वैन डर डुसैन 28 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 21.2 ओवर में 107/1 है।

14:59 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: क्विंटन डीकॉक और रासी वेन डेर डुसेन क्रीज पर

साउथ अफ्रीका ने 13 ओवर में 1 विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं। क्विंटन डीकॉक 20 और रासी वेन डेर डुसेन 10 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 27 गेंद पर 19 रन की साझेदारी। टिम साउदी ने 2 ओवर में 11 और मिचेल सैंटनर ने 2 ओवर में 8 रन दिए हैं।

14:42 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: ट्रेंट बोल्ट ने टेम्बा बावुमा को पवेलियन भेजा

ट्रेंट बोल्ट ने टेम्बा बावुमा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 रन बनाए। क्विंटन डीकॉक 12 रन बनाकर क्रीज पर। रासी वेन डेर डुसेन बगैर खाता खोले क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 9 ओवर में 1 विकेट पर 38 रन।

14:29 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live: 5 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 15/0

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत काफी धीमी हुई है। 5 ओवर की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन है। बावुमा 16 गेंद में 10 रन और डिकॉक 14 गेंद में 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

13:42 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका की नॉकआउट में पहुंचने पर नजर

दूसरी पारी में बैटिंग के दौरान साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी में झोल नजर आया है। आज का मैच जीतकर साउथ अफ्रीका नॉकआउट में पहुंचने की राह और मजबूत करना चाहेगा। हालांकि, एक और हार न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल कर सकती है। ऐसे में दोनो ही टीमों जीत के लिए अपना सौ फीसदी देना चाहेंगी।

13:41 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live Score: पहले बल्लेबाजी करना साउथ अफ्रीका के लिए फायदेमंद?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों के पिछले मुकाबले काफी रोमांचक रहे थे। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने जहां पाकिस्तान के खिलाफ अपना मैच जीत लिया था, लेकिन कीवी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जहां तक साउथ अफ्रीका की पहले बल्लेबाजी की बात है तो वे इस टूर्नामेंट में लगभग परफेक्ट रहे हैं।

13:41 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live Score: ये है पिच रिपोर्ट

62 मीटर और 67 मीटर की बाउंड्री है। सामने की ओर 74 मीटर लंबी बाउंड्री है। अच्छा विकेट दिख रहा है। रिकी पोंटिंग और शॉन पोलॉक ने बताया कि पिच पर थोड़ी सी घास है और कुछ दरारें हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, यह थोड़ा तेज होगा। इस मैदान पर हुए पहले के मुकाबलों में दूसरी पारी में सीमर्स को कुछ मूवमेंट मिली थी।

13:39 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live Score: ये है न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, मैट हेनरी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।

13:38 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live Score: ये है साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रॉसी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

13:18 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live Score: ये है न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी।

13:17 (IST) 1 Nov 2023
NZ vs SA Live Score: ये है साउथ अफ्रीका का फुल स्क्वॉड

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रॉसी वैन डेर डुसेन, लिजाद विलियम्स।

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा और न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम दोनों में ही विरोधी आक्रमण को नेस्तनाबूद करने का माद्दा है। गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका को कगिसो रबाडा के फिट होने की उम्मीद होगी। कगिसो रबाडा पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। कगिसो रबाडा की मौजूदगी ही विरोधी टीम को भयभीत करने के लिए काफी है। उनके होने से गेराल्ड कोएत्जी और मार्को यानसेन जैसे युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। साउथ अफ्रीका के पास बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज और बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर तबरेज शम्सी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शम्सी प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। वैसे न्यूजीलैंड ने कुलदीप यादव को बखूबी खेला था तो चिंता की बात नहीं है।