NZ vs AFG ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 के 16वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड की टीम 4 में से 4 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पहुंच गई। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 289 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स 71, टॉम लैथम 68 और विल यंग ने 54 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की टीम ने एक समय 110 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद टॉम लैथम और ग्लेन फिलिप्स के बीच 144 रन की साझेदारी हुई। अफगानिस्तान की तरफ से रहमत शाह ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। इसके अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई ने 27 रन बनाए। मिचेल सैंटनर और लॉकी फर्ग्युसन ने 3-3विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए। मैट हेनरी और रचिन रविंद्र ने 1-1विकेट लिए।अफगानिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। न्यूजीलैंड की टीम में केन विलियमसन की जगह विल यंग की वापसी हुई। केन विलियमसन के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है। न्यूजीलैंड का इस विश्व कप में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है। वह चारों मैच जीती है। अफगानिस्तान ने इस मैच से पहले 15 अक्टूबर 2023 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड को 69 रन से हराकर उलटफेर किया था। न्यूजीलैंड को अगला मैच 22 अक्टूबर को धर्मशाला में भारत से खेलना है। अफगानिस्तान को 23 अक्टूबर को चेन्नई में ही पाकिस्तान से भिड़ना है।

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

New Zealand 
288/6 (50.0)

vs

Afghanistan  
139 (34.4)

Match Ended ( Day – Match 16 )
New Zealand beat Afghanistan by 149 runs

Live Updates

New Zealand vs Afghanistan, ICC World Cup 2023: न्यूजीलैंड की टीम इस विश्व कप में अब तक अजेय है।

13:36 (IST) 18 Oct 2023
NZ vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव हुआ। केन विलियमसन की जगह विल यंग की वापसी हुई।

13:29 (IST) 18 Oct 2023
NZ vs AFG Live Score: सुनील गावस्कर ने पिच रिपोर्ट में क्या बताया

लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने पिच रिपोर्ट में बताया कि चेपक की इस पिच से फिंगर स्पिनर्स को मदद नहीं मिलेगी। कलाई के स्पिनर्स प्रभावी हो सकते हैं। राशिद खान प्रभावी हो सकते हैं। गेंद बल्ले पर आएगी और बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल पाएंगे। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच पिच नंबर 3 पर हुआ था। यह मैच पिच संख्या 5 पर होगी। न्यूजीलैंड ने कुछ दिन पहले ही इस मैदान पर बांग्लादेश को हराया है।

13:24 (IST) 18 Oct 2023
NZ vs AFG Live Score: वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान का आमना सामना

न्यूजीलैंड ने विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। पिछली बार जब ये दोनों टीम 2019 में टॉनटन में विश्व कप में भिड़ी थीं, तो लॉकी फर्ग्यूसन ने 37 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

12:50 (IST) 18 Oct 2023
NZ vs AFG Live Score: ये है अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारुकी।

12:49 (IST) 18 Oct 2023
NZ vs AFG Live Score: ये है न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, विल यंग, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट।

आईसीसी विश्व कप में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच अब तक दो मैच खेले गए हैं। इसमें से दोनों न्यूजीलैंड की टीम ने जीते हैं। आखिरी बार न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की भिड़ंत 2019 में टॉंटन में भिड़े थे। तब न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्युसन ने 37 रन देकर 4 विकेट लिए थे। न्यूजीलैंड की टीम एशिया में पिछले 6 मैच से अजेय है। इन 6 में से 3 मैच उसने भारत, 2 मैच बांग्लादेश और एक मैच पाकिस्तान में खेला है। अफगानिस्तान की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ अप्रत्याशित जीत हासिल करने के बाद से उसके खिलाड़ियों का हौसलाबुलंद है। इंग्लैंड को हराकर उसने विश्व कप में अपनी लगातार 14 हार के सिलसिले को भी तोड़ा।