NZ vs AFG ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 के 16वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड की टीम 4 में से 4 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पहुंच गई। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 289 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स 71, टॉम लैथम 68 और विल यंग ने 54 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की टीम ने एक समय 110 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद टॉम लैथम और ग्लेन फिलिप्स के बीच 144 रन की साझेदारी हुई। अफगानिस्तान की तरफ से रहमत शाह ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। इसके अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई ने 27 रन बनाए। मिचेल सैंटनर और लॉकी फर्ग्युसन ने 3-3विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए। मैट हेनरी और रचिन रविंद्र ने 1-1विकेट लिए।अफगानिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। न्यूजीलैंड की टीम में केन विलियमसन की जगह विल यंग की वापसी हुई। केन विलियमसन के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है। न्यूजीलैंड का इस विश्व कप में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है। वह चारों मैच जीती है। अफगानिस्तान ने इस मैच से पहले 15 अक्टूबर 2023 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड को 69 रन से हराकर उलटफेर किया था। न्यूजीलैंड को अगला मैच 22 अक्टूबर को धर्मशाला में भारत से खेलना है। अफगानिस्तान को 23 अक्टूबर को चेन्नई में ही पाकिस्तान से भिड़ना है।
ICC Cricket World Cup, 2023
New Zealand
288/6 (50.0)
Afghanistan
139 (34.4)
Match Ended ( Day – Match 16 )
New Zealand beat Afghanistan by 149 runs
New Zealand vs Afghanistan, ICC World Cup 2023: न्यूजीलैंड की टीम इस विश्व कप में अब तक अजेय है।
न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 से हराया। सैंटनर ने फजहलक फारूखी को पवेलियन भेजकर अफगानिस्तान की पारी को 34.4 ओवर में 139 रन पर समेटा। कीवी टीम 4 में से 4 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। अफगानिस्तान की तरफ से रहमत शाह ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। इसके अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई ने 27 रन बनाए। मिचेल सैंटनर और लॉकी फर्ग्युसन ने 3-3विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए। मैट हेनरी और रचिन रविंद्र ने 1-1विकेट लिए।
मिचेल सैंटनर ने नवीन उल हक को पवेलियन भेजा। उन्होंने खाता भी नहीं खोला। इक्राम अलिखिल 19 रन बनाकर क्रीज पर। अफगानिस्तान का स्कोर 34.2 ओवर में 9 विकेट पर 139 रन। जीत के लिए 94 गेंद पर 150 रन चाहिए। फजहलक फारूकी नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
लॉकी फर्ग्युसन ने मुजीब उर रहमान को पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। अफगानिस्तान का स्कोर 34 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन। जीत के लिए 151 रन चाहिए। इक्राम अलिखिल 18 रन बनाकर क्रीज पर। नवीन उल हक नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
राशिद खान को लॉकी फर्ग्युसन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। अफगानिस्तान का स्कोर 33.3 ओवर में 7 विकेट पर 134 रन। जीत के लिए 155 रन की दरकार। इक्राम अलिखिल 18 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर मुजीब उर रहमान क्रीज पर।
अफगानिस्तान को छठा झटका 31वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा। मिचेल सैंटनर ने मोहम्मद नबी को बोल्ड किया। नबी 9 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नबी की जगह राशिद खान बल्लेबाजी के लिए आए हैं। अफगानिस्तान को अब 19 गेंद में 166 रन की जरुरत है।
30 ओवर का खेल हो चुका है। अफगानिस्तान का स्कोर 5 विकेट पर 121 रन है। इकराम के 16 गेंद में 17 रन हैं। मोहम्मद नबी के 5 गेंद में 3 रन हैं। दोनों के बीच 12 गेंद में 14 रन की साझेदारी हुई है। अफगानिस्तान को अब 8.54 के रनरेट से रन बनाने की जरुरत है।
अफगानिस्तान ने 27वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार किया। 29 ओवर के बाद उसका स्कोर 5 विकेट पर 107 रन है। रचिन रवींद्र ने रहमत शाह का अपनी ही गेंद पर कैच लपक लिया। रहमत शाह 62 गेंद में 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इकराम अलीखिल के 10 गेंद में 6 रन हैं। रहमत शाह की जगह मोहम्मद नबी बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
अफगानिस्तान की पारी के आधे यानी 25 ओवर हो चुके हैं। अफगानिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 94 रन है। अजमतुल्लाह उमरजई के 31 गेंद में 27 रन है। रहमत शाह के 54 गेंद में 29 रन हैं। दोनों के बीच 66 गेंद में 51 रन की साझेदारी हो चुकी है। हालांकि, अफगानिस्तान का RR बढ़कर 7.8 का हो गया है।
19 ओवर का खेल हो चुका है। अफगानिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 61 रन है। रहमत शाह के 40 गेंद में 20 रन हैं। अजमतुल्लाह उमरजई के 9 गेंद में 4 रन हैं। दोनों के बीच 31 गेंद में 18 रन की साझेदारी हुई है। अफगानिस्तान का अब आवश्यक रनरेट बढ़कर 7.39 हो गया है।
14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को तीसरा झटका लगा। न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्युसन ने ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान हसमतुल्लाह शाहिदी को मिचेल सैंटनर के हाथों कैच कराया। 14 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 43 रन है। शाहिदी की जगह अजमतुल्लाह उमरजई बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
11 ओवर का खेल हो चुका है। अफगानिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 37 रन है। हशमतुल्लाह शाहिदी के 20 गेंद में 6 रन हैं। रहमत शाह के 10 गेंद में 3 रन हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अभी 29 गेंद में 10 रन की ही साझेदारी हुई है।
अफगानिस्तान को 3 गेंद के भीतर 2 झटके लगे। मैट हेनरी ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज को बोल्ड किया। गुरबाज 21 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सातवां ओवर ट्रेंट बोल्ट लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर इब्राहिम जादरान को मिचेल सैंटनर के हाथों कैच करा दिया। जादरान 15 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 2 चौके लगाए।
पांच ओवर का खेल हो चुका है। अफगानिस्तान का स्कोर बिना विकेट खोए 19 रन है। इब्राहिम जादरान के 13 गेंद में 13 रन हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज के 18 गेंद में 4 रन हैं। अफगानिस्तान का करेंट रनरेट 3.93 का है, जबकि उसे 5.98 के रनरेट की जरुरत है।
अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पारी की शुरुआत की। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली और दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद वाइड रही। इस तरह अफगानिस्तान का खाता वाइड से खुला। पहले ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर बिना विकेट खोए 3 रन है।
न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 289 रन का टारगेट दिया। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 289 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स 71, टॉम लैथम 68 और विल यंग ने 54 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की टीम ने एक समय 110 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद टॉम लैथम और ग्लेन फिलिप्स के बीच 144 रन की साझेदारी हुई। अंत में मार्क चैपमैन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंद पर 25 रन बना दिए।
नवीन उल हक ने 3 गेंद के अंदर ग्लेन फिलिप्स और टॉम लैथम को पवेलियन भेजा। लैथम 68 रन बनाकर आउट। मार्क चैपमैन 1 और मिचेल सैंटनर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 47.2 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन।
न्यूजीलैंड की टीम को नवीन उल हक ने छठा झटका। दिया। ग्लेन फिलिप्स 71 रन बनाकर आउट। टॉम लैथम 68 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 144 रन की साझेदारी टूटी। न्यूजीलैंड का स्कोर 47.1 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन।
110 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की पारी को ग्लेन फिलिप्स और कप्तान टॉम लेथम ने संभाल लिया है। दोनों के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 38 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन है। ग्लेन फिलिप्स 34 और टॉम लेथम 31 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉनवे (20), विल यंग (54), रचिन रवींद्र (32) और डैरिल मिचेल (1) के रूप में विकेट गंवाए हैं। 2 विकेट उमरजई के खाते में जबकि 1-1 विकेट राशिद और मुजीब को मिला है।
अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी संघर्ष करती दिख रही है। 31 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन है। क्रीज पर कप्तान टॉम लैथम 12 और ग्लेन फिलिप्स 19 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉनवे (20), विल यंग (54), रचिन रवींद्र (32) और डैरिल मिचेल (1) के रूप में विकेट गंवाए हैं। 2 विकेट उमरजई के खाते में जबकि 1-1 विकेट राशिद और मुजीब को मिला है।
विल यंग के तुरंत बाद डैरिल मिचेल भी पवेलियन लौट गए हैं। राशिद खान ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर डैरिल मिचेल को पवेलियन भेज दिया। मिचेल 7 गेंद में 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 110 के स्कोर पर ही न्यूजीलैंड कौ चौथा झटका लग गया।
110 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लग गया है। विल यंग 54 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अजमतुल्लाह ने विल यंग को पवेलियन भेजा। विकेट के पीछे इकराम ने बेहतरीन कैच पकड़ा।
अजमतुल्लाह ने अफगानिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर रचिन रवींद्र को बोल्ड किया। रवींद्र पहले से ही लय में नहीं दिख रहे थे। रवींद्र ने अजमतुल्लाह की गेंद को बाउंड्री के पार भेजने की योजना बनाई थी, लेकिन गेंद की लाइन को पकड़ने में चूक गए। न्यूजीलैंड के लिए यह बड़ा झटका है। अफगानिस्तान को इस विकेट की जरुरत थी।
19 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है। विल यंग का अर्धशतक भी पूरा हो चुका है। न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 105 रन है। विल यंग के 62 गेंद में 54 रन हैं। रचिन रवींद्र के 34 गेंद में 29 रन हैं। विल यंग अब तक 4 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं। रचिन रवींद्र के खाते में 2 चौके और एक छक्का है।
15 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 84 रन है। रचिन रवींद्र के 24 गेंद में 15 और विल यंग के 48 गेंद में 44 रन हैं। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
10 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन है। विल यंग 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं रचिन रविंद्र 10 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए हैं। न्यूजीलैंड को एकमात्र झटका डेवोन कॉनवे के रूप में लगा जो 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका विकेट मुजीब उर रहमान ने लिया।
मुजीब उर रहमान ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दे दिया है। डेवोन कॉनवे 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 30 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को यह झटका लगा। कॉनवे के आउट होने के बाद रचिन रविंद्र क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड ने सधी हुई शुरुआत की है। डेवोन कॉनवे और विल यंग ने 6 ओवर के बाद 26 रन स्कोबोर्ड पर लगा दिए हैं। कॉनवे 16 पर और विल यंग 10 रन पर नाबाद हैं।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे और विल यंग ने पारी का आगाज किया है। अफगानिस्तान की ओर से पहला ओवर मुजीब उर रहमान ने डाला। पहले ओवर में कुल 2 रन बने।
डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट।
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।
आईसीसी विश्व कप में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच अब तक दो मैच खेले गए हैं। इसमें से दोनों न्यूजीलैंड की टीम ने जीते हैं। आखिरी बार न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की भिड़ंत 2019 में टॉंटन में भिड़े थे। तब न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्युसन ने 37 रन देकर 4 विकेट लिए थे। न्यूजीलैंड की टीम एशिया में पिछले 6 मैच से अजेय है। इन 6 में से 3 मैच उसने भारत, 2 मैच बांग्लादेश और एक मैच पाकिस्तान में खेला है। अफगानिस्तान की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ अप्रत्याशित जीत हासिल करने के बाद से उसके खिलाड़ियों का हौसलाबुलंद है। इंग्लैंड को हराकर उसने विश्व कप में अपनी लगातार 14 हार के सिलसिले को भी तोड़ा।

