सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने मॉडलिंग में कदम रख दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद इसकी जानकारी दी थी। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सारा अपनी पोस्ट के कारण अक्सर मीडिया की सुर्खियां बनती हैं।
हालांकि, सारा तेंदुलकर क्रिकेटर्स की इकलौती बेटी नहीं हैं, जो इतनी सुर्खियों में रहती हैं। सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी बेटियों के पिता हैं। उनकी बेटियां भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। यहां हम उनकी बेटियों के बारे में ही बात करेंगे।
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ज्यादातर समय इंग्लैंड में रहती हैं। हालांकि, वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी एक्टिवटीज की जानकारी देती रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी स्टोरी शेयर करती रहती हैं।
इसके अलावा कुछ-कुछ अंतराल पर वह तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनकी एक ऐसी ही डेट नाइट स्टोरी वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय रही थी। सारा के इंस्टाग्राम पर 16 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी अभी महज 6 साल की हैं। छह फरवरी 2015 को जन्मीं जीवा अक्सर सुखियों में रहती हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के दौरान उनकी अपने पिता को चीयर करने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

चेन्नई सुपरकिंग्स के चौथी बार आईपीएल चैंपियन बनने के बाद विजेता ट्रॉफी के साथ वाली जीवा की तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी। जीवा विज्ञापन भी कर चुकी हैं। वह अपने पिता Oreo बिस्कुट के विज्ञापन में नजर आईं थीं। यही नहीं, उनका अपना इंस्टाग्राम अकाउंट है, जोकि ब्लू टिक है। उनके 20 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं।
रोहित शर्मा की बेटी का नाम समायरा शर्मा है। समायरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 में हुआ था। समायरा भी अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनती रहती हैं। फिर चाहे वह उनका जसप्रीत बुमराह की तरह एक्टिंग करने वाला या फिर अपने पापा की सोशल मीडिया मैनेजर बनने वाला वीडियो हो।

हर बार समायरा की पोस्ट सुर्खियां बनीं। समायरा का भले ही सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं हो, लेकिन रोहित और उनकी पत्नी रितिका सजदेह उनकी जो तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं, वह ज्यादातर बार सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया था। वामिका अभी एक साल की भी नहीं हुईं, लेकिन वह काफी लोकप्रिय हैं। विराट और अनुष्का ने अब तक बेटी वामिका का चेहरे नही दिखाया है। ऐसे में फैंस उनकी बेटी की पहली झलक देखने को बेहद एक्साइटेड रहते हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक छोटी सी बच्ची को गोद में लिए विराट कोहली की ये सेल्फी वायरल हुई थी। फैंस को लगा था कि विराट की गोद में उनकी बेटी वामिका ही है। हालांकि, वह विराट की बेटी की तस्वीर नहीं थी, बल्कि वह हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा की बेटी हिनाया थी।
पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली भी कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन चुकी हैं। वह नवंबर 2019 में हुए टीम इंडिया के पहले पिंक बॉल टेस्ट के बाद भी सुर्खियों में आईं थीं।
दरअसल, गांगुली ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उसमें गांगुली के चेहरे के एक्सप्रेशन अलग थे। वह किसी चीज पर थोड़े नाराज दिख रह थे। सना ने उनके इस एक्सप्रेशन को पकड़ लिया और मजाकिया अंदाजा में उनकी तस्वीर पर कमेंट किया था।
सना गांगुली का वह कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। सना ने लिखा, ‘ऐसी क्या बात है, जो आपको पसंद नहीं आ रही है।’ गांगुली ने भी मजाकिया लहजे में लिखा, ‘यही कि तुम मेरी बात नहीं मानती।’ सना ने भी जवाब में लिखा था, ‘आपसे सीख रही हूं।’