मैं तुम्हें धन्यवाद देना चाहती हूं। तुम सबसे ज्यादा प्यार करने वाली और देखभाल करने वाली इंसान हो। तुमसे बेहतर कोई भी मुझे नहीं समझता है। तुम्हें जन्मदिन की बधाई! तुम हमेशा सौभाग्यशाली, खुश और चैन के साथ जीवन जिएं! ये शब्द महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Signh Dhoni) की पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) के हैं।

साक्षी सिंह धोनी ने ये शब्द पूर्णा पटेल के लिए कहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी से इतर साक्षी सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने 8 फरवरी 2021 को भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्हीं तस्वीरों के कैप्शन में साक्षी ने उपरोक्त बातें लिखीं हैं। पूर्णा पटेल पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल की सबसे छोटी बेटी हैं। पूर्णा 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बतौर हॉस्पिटैलिटी मैनजर जुड़ी थीं।

उसी दौरान कई क्रिकेटर्स और उनके परिजनों से पूर्णा पटेल की दोस्ती हुई थी। तभी साक्षी से भी पूर्णा की दोस्ती हुई थी। जल्द ही दोनों करीबी मित्र बन गईं। पूर्णा और साक्षी ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक दूसरे के साथ वाली काफी तस्वीरें शेयर की हुईं हैं। लगभग हर अहम मौके पर साक्षी और पूर्णा को साथ देखा जा सकता है।

पूर्णा पटेल की स्कूलिंग मुंबई से हुई है। उन्होंने अमेरिका से मास कम्युनिकेशन की डिग्री भी ली है। साल 2009 में उन्होंने प्रफुल्ल पटेल के चुनाव अभियान को भी मैनेज किया था। पूर्णा पटेल जून 2011 में भी सुर्खियों में थीं। तब उनका नाम टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से जुड़ा था। तत्कालीन रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेश रैना और पूर्णा पटेल साथ-साथ शिरडी स्थित सांई मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे।

पूर्णा पर एयर इंडिया के दुरुपयोग का आरोप भी लग चुका है। दरअसल, प्रफुल्ल पटेल के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रहने के दौरान दिल्ली कोयंबटूर एयर इंडिया फ्लाइट को उड़ान से 12 घंटे पहले बदल दिया गया था। इस कारण कई यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा था। उस मामले का कड़ा विरोध भी हुआ था। तब कहा गया था कि ऐसा पूर्णा के कहने पर किया गया है, ताकि उस विमान को चार्टर्ड फ्लाइट की तरह इस्तेमाल कर वह और आईपीएल के कुछ खिलाड़ी चंडीगढ़ से चेन्नई पहुंचाएं जा सकें।