New Zealand vs Ireland Score T20 WC 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के 37वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 35 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसका सेमीफाइनल में पहुंचना भी लगभग तय हो गया है। केन विलियमसन आयरलैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप 2022 में सुपर 12 के ग्रुप 1 की पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। उसके 5 मैच में 7 अंक हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के 4-4 मैच में 5-5 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट कम होने के कारण वे क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। श्रीलंका चौथे, आयरलैंड पांचवें और अफगानिस्तान छठे नंबर पर है। श्रीलंका के 4 मैच में 4 अंक हैं। आयरलैंड के 4 मैच में 3 अंक हैं। पूरी पॉइंट्स टेबल के लिए क्लिक करें।
आयरलैंड के बीच एडिलेड के एडिलेड ओवल मैदान पर खेला गया। आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड की ओर लॉकी फर्ग्यूसन ने 3 और मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी और टिम साउदी ने 2-2 विकेट लिए। आयरलैडं की ओर से पॉल स्टर्लिंग हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 37 रन बनाए।
न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।
आयरलैंड की शुरुआत अच्छी रही। आयरलैंड ने 8 ओवर में बिना विकेट खोए 68 रन बनाए थे। इसके बाद उसकी पारी लड़खड़ा गई। उसके दोनों ओपनर्स 7 गेंद के भीतर पवेलियन लौटे। आयरलैंड को पहला झटका 9वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। कप्तान एंड्रयू बालबर्नी मिशेल सैंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए। एंड्रयू बालबर्नी ने 3 चौके की मदद से 25 गेंद में 30 रन बनाए। आयरलैंड को दूसरा झटका 10वें ओवर की पहली गेंद पर लगा।
ICC Men's T20 World Cup, Australia, 2022
Ireland
150/9 (20.0)
New Zealand
185/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Super 12 – Match 25 )
New Zealand beat Ireland by 35 runs
ईश सोढ़ी ने पॉल स्टर्लिंग को बोल्ड किया। पॉल स्टर्लिंग 27 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और एक छक्का लगाया। आयरलैंड ने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना तीसरा विकेट गंवाया।
मिशेल सैंटनर की गेंद पर टिम साउदी ने बैकवर्ड पॉइंट पर हैरी टेक्टर को लपका। हैरी टेक्टर 7 गेंद में 2 रन ही बना पाए। लॉकी फर्ग्यूसन ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर गैरेथ डेलानी को विकेट के पीछे डेवोन कॉनवे के हाथों कैच कराया। डेलानी 8 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
आयरलैंड को पांचवां झटका 15वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा। हैरी टेक्टर 14 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें ईश सोढ़ी की गेंद पर फिन एलन ने लॉन्ग ऑफ पर लपका। आयरलैंड को छठा झटका 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। टिम साउदी ने कर्टिस कैंपर को फिन एलन के हाथों मिड-ऑफ पर लपकवाया। कर्टिस कैंपर 7 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए।
आयरलैंड को 18वें ओवर में सातवां और 8वां झटका लगा। लॉकी फर्ग्यूसन ने तीसरी गेंद पर फिनोन हैंड का कैच अपनी ही गेंद पर लपक लिया। फिनोन हैंड 3 गेंद में 5 रन ही बना पाए। पांचवीं गेंद पर फर्ग्यूसन ने जॉर्ज डॉकरेल को एक्स्ट्रा कवर पर केन विलियमसन के हाथों कैच कराया।
जॉर्ज डॉकरेल 15 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड को 9वां झटका 20वें ओवर की पहली गेंद पर टिम साउदी ने दिया। उन्होंने मार्क अडायर को ग्लेन फिलिप्स के हाथों लॉन्ग ऑन पर कैच कराया। अडायर ने 5 गेंद में 4 रन बनाए।
इससे पहले आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने हैट्रिक ली। उन्होंने 19वें दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर क्रमशः केन विलियमसन, जेम्स नीशम और मिशेल सैंटनर को पवेलियन भेजा। केन विलियमसन 61 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जेम्स नीशम और सैंटनर खाता भी नहीं खोल पाए।
जोशुआ लिटिल टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले आयरलैंड के दूसरे और दुनिया के छठे क्रिकेटर हैं। उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिशेल 21 गेंद में 31 और और टिम साउदी एक रन बनाकर नाबाद रहे। आउट होने वाले बल्लेबाज फिन एलन, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, केन विलियमसन, जेम्स नीशम और मिशेल सैंटनर रहे।
आयरलैंड को पहली सफला मार्क अडायर ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर दिलाई थी। मार्क अडायर ने कीवी ओपनर फिन एलन को मिड-ऑफ पर फिओन हैंड के हाथों कैच कराया। फिन एलन ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 18 गेंद में 32 रन बनाए।
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। गैरेथ डेलानी ने मार्क अडायर के हाथों डेवोन कॉनवे को लॉन्ग ऑन पर कैच कराया। कॉनवे 2 चौके की मदद से 33 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका 14वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। गैरेथ डेलानी की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स डीप एक्स्ट्रा कवर पर जॉर्ज डॉकरेल को अपना कैच थमा बैठे। फिलिप्स 9 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत ताबड़तोड़ रही। उसने 5 ओवर में बिना विकेट खोए 36 रन बना लिए थे।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं। ये है न्यूजीलैंड और आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, फिओन हैंड, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।