MS Dhoni Net Worth: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी कमाई करने के मामले में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी किसी से पीछे नहीं हैं। धोनी अब भी आईपीएल में सक्रिय हैं जहां से वो कमाई करते हैं साथ ही साथ वो कई ब्रांड का प्रचार भी करते हैं। यही नहीं सोशल मीडिया के जरिए भी धोनी कमाई करते हैं और उन्होंने कई स्पोर्ट्स कंपनी में भी अपने पैसों को इनवेस्ट किया है।

इसके अलावा धोनी का फिटनेस चेन भी है साथ ही उनके क्रिकेट अकेडमी भी हैं। उन्होंने रांची में फॉर्म भी खोला है जिसमें वो गाय और करड़कनाथ मूर्गा का पालन करते हैं। इन सबके साथ वो अपने फॉर्म में कई तरह की फसलों की खेती भी करते हैं जिनके जरिए भी उनकी कमाई होती है। धोनी इस समय 1040 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

एमएस धोनी हैं 1040 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक

एमएस धोनी ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए रेलवे की सरकारी नौकरी छोड़ने का बड़ा फैसला किया था और फिर क्रिकेट की दुनिया में उन्होंने क्या कुछ हासिल किया यह पूरी दुनिया ने देखा है। धोनी 7 जुलाई को 42 साल के हो गए और फिलहाव वो इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। सक्रिय क्रिकेट से दूर हुए धोनी को काफी वक्त बीच चुका है, लेकिन ना तो उनके फैंस की संख्या में कोई कमी आई है और ना ही उनकी ब्रांड वैल्यू पर कोई ज्यादा फर्क पड़ा है। अब स्टॉक ग्रो के मुताबिक एमएस धोनी की इस वक्त नेट वर्थ 1040 करोड़ रुपये है।

स्टॉक ग्रो ने जो आंकड़ा जारी किया है उसके मुताबिक धोनी अभी चेन्नई सुपर किंग्स के 12 करोड़ रुपये कमाते हैं साथ ही एक ब्रांड का प्रचार करने के लिए वो 4 से 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं सोशल मीडिया के जरिए धोनी को एस से दो करोड़ रुपये की कमाई होती है। धोनी ने कई स्पोर्ट्स कंपनी में भी इनवेस्ट किया हुआ है साथ ही उनके पास बाइक और कार का बहुत की शानदार कलेक्शन है। इन सबसे अलावा कई ब्रांड उनके खुद के हैं जिनके जरिए उनकी अच्छी कमाई होती है।

आपको बता दें कि भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी 7 जुलाई को 42 साल के हो गए थे, लेकिन इस उम्र में भी उनकी कप्तानी का जलवा क्रिकेट के मैदान पर बरकरार है। उन्होंने इस सीजन में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनाया था। हालांकि इस दौरान वो अपने घुटने की चोट से जूझते नजर आए थे, लेकिन आईपीएल खत्म करने के ठीक बाद उन्होंने अपने घुटने का ऑपरेशन करवा लिया। धोनी ने अभी तक आईपीएल में नहीं खेलने की बात नहीं कही है और उम्मीद है कि वो अगले सीजन में भी खेलते हुए नजर आएंगे।