NED vs SL ICC World Cup 2023 : आईसीसी विश्व कप 2023 में 19वां मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में नीदरलैंड्स और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल की। 3 मैच हारने के बाद श्रीलंका को पहली जीत नसीब हुई। नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 263 का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को श्रीलंकाई टीम ने 48.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से सदीरा समरविक्रमा ने सबसे अधिक नाबाद 91 रन बनाए। पथुम निसंका ने 54 और चरित असलंका ने 44 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही श्रीलंका का पॉइंट्स टेबल में भी खाता खुल गया है और वह 10वें से 9वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं नीदरलैंड्स इस हार के बाद 8वें स्थान पर खिसक गई है।

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

Netherlands 
262 (49.4)

vs

Sri Lanka  
263/5 (48.2)

Match Ended ( Day – Match 19 )
Sri Lanka beat Netherlands by 5 wickets

Live Updates

World Cup 2023, Netherlands vs Sri Lanka: नीदरलैंड्स को 5 विकेट से हराने के बाद श्रीलंका की टीम अंक तालिका में 10वें से 9वें स्थान पर पहुंच गई है।

18:31 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: हेमंता के चौके के साथ श्रीलंका को मिली पहली जीत

विश्व कप 2023 में श्रीलंका को पहली जीत मिल गई है। 3 मैच हारने के बाद श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल की। 263 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका ने 48.2 ओवर में 5 विकेट खोकर विजय हासिल की। श्रीलंका की ओर से सदीरा समरविक्रमा 91 रन बनाकर नाबाद रहे। समरविक्रमा ने 7 चौके की मदद से 107 गेंद में 91 रन बनाए। पथुम निसंका ने 54 और चरित असलंका ने 44 रन की पारी खेली।

18:00 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: श्रीलंका को जीत के लिए 39 रन की जरूरत

नीदरलैंड्स के खिलाफ श्रीलंका जीत की तरफ बढ़ रही है। आखिरी 59 गेंद में श्रीलंका को 39 रन की जरूरत है। क्रीज पर समरविक्रमा 76 रन और धनंजय डी सिल्वा 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। नीदरलैंड्स ने 263 रन का लक्ष्य दिया था।

17:23 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: आर्यन दत्त ने चरित असलंका को भेजा पवेलियन

आर्यन दत्त ने चरित असलंका और सदीरा समरविक्रमा की साझेदारी को 87 रन पर रोक दिया है। आर्यन ने असलंका (44) को पवेलियन भेज दिया। 181 के स्कोर पर श्रीलंका को यह चौथा झटका लगा है। इस विकेट के साथ ही नीदरलैंड्स ने मैच में वापसी की है। श्रीलंका को अभी जीत के लिए 82 रन की जरूरत है। समरविक्रमा अपनी हाफ सेंचुरी बनाकर खेल रहे हैं।

17:06 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: असलंका और समरविक्रमा के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी

नीदरलैंड्स के खिलाफ 263 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। 104 पर 3 विकेट गंवा देने के बाद सदीरा समरविक्रमा और चरित असलंका ने पारी को संभालने का काम किया है। दोनों के बीच 60 रन की साझेदारी हो चुकी है। समरविक्रमा 48 पर और असलंका 36 रन पर नाबाद हैं।

16:43 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: 25 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 139/3

263 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम ने 25 ओवर में 3 विकेट खोकर 139 रन बना लिए हैं। क्रीज पर चरित असलंका 19 और सदीरा समरविक्रमा 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका को अभी 25 ओवर में 124 रन की जरूरत है। आउट होने वाले खिलाड़ी कुसल परेरा (5), कुसल मेंडिस (11) और पथुम निसांका (54) हैं।

16:06 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: पथुम निसांका के रूप में श्रीलंका ने गंवाया चौथा विकेट

पथुम निसांका के रूप में श्रीलंका को तीसरा झटका लग गया है। पॉल वैन मीकेरेन ने निसांका का विकेट लिया। निसांका 52 गेंद में 54 रन की पारी खेलकर आउट हुए। निसांका का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर चरित असलांका बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

15:58 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: पथुम निसांका ने जड़ी फिफ्टी

श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका ने 48 गेंद में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। निसांका ने चौका लगाकर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। 2 विकेट जल्दी गिर जाने के बाद निसांका की हाफ सेंचुरी श्रीलंका को रिकवरी का मौका देगी। 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन है।

15:34 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: कुसल मेंडिस के रूप में श्रीलंका को लगा दूसरा झटका

आर्यन दत्त ने श्रीलंका को दूसरा झटका दे दिया है। कुसल मेंडिस 17 गेंद में 11 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। 52 के स्कोर पर श्रीलंका का यह विकेट गिरा है। मेंडिस के आउट होने के बाद सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर आए हैं। 263 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम को अभी 211 रन की जरूरत है।

15:10 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: आर्यन दत्त ने श्रीलंका को दिया पहला झटका

श्रीलंका को पारी के पांचवें ओवर में ही पहला झटका लग गया है। आर्यन दत्त ने कुसल परेरा को 5 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। 18 के स्कोर पर श्रीलंका ने पहला विकेट गंवा दिया। परेरा के आउट होने के बाद कुसल मेंडिस बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

14:26 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: श्रीलंका को मिला 263 का लक्ष्य

नीदरलैंड्स की टीम 49.4 ओवर में 262 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लोगन वैन बीक ने 59 और सिब्रैंड ने 70 रनों की पारी खेली। दिलशान मधुशंका और कासुन रजिता ने 4-4 विकेट लिए।

14:19 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: बीक भी हुए आउट

49वें ओवर में वैन बीक को भी पवेलियन लौटना पड़ा। चौथी गेंद पर बीक ने गैप में गेंद को खेलने की कोशिश की लेकिन कर नहीं पाए। उन्होंने 75 गेंदों में 59 रन बनाए।

14:08 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: बीक का अर्धशतक पूरा

47वें ओवर में करुणारत्ने की पहली ही गेंद पर वैन बीक ने सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने छक्का जमाया।

14:04 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: सिब्रैंड हुए बोल्ड

46वें ओवर की पहली गेंद पर सिब्रैंड बोल्ड हो गए। सिब्रैंड स्कूप करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मिस कर गए। यॉर्कर गेंद स्टंप पर लगी। 82 गेंदों में 70 रन बनाकर वह पवेलियन लौट गए।

13:40 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: लोगन और सिब्रैंड की शतकीय साझेदारी

42वें ओवर में लोगन और सिब्रैंड के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। ओवर की चौथी गेंद पर सिब्रैंड ने दो रन लिए। इस साझेदारी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को परेशान किया।

13:35 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: सिब्रैंड एंगलब्रेचट का अर्धशतक

41वें ओवर में दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर सिब्रैंड एंगलब्रेचट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। सिब्रैंड ने कवर्स पर गेंद को खेला और अपने 50 रन पूरे किए। यह पारी टीम के लिए काफी अहम है।

13:25 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: लोगन बीक और सिब्रैंड के बीच अच्छी साझेदारी

लोगन वैन बीक और सिब्रैंड ने नीदरलैंड्स की पारी कोसंभाल लिया है। दोनों के बीच 101 गेंदों में 74 रन की साझेदारी हो चुकी है। बीक 29 और सिब्रैंड एंगलब्रेचट 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12:47 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: 100 के पार पहुंचा नीदरलैंड्स का स्कोर

27 ओवर में नीदरलैंड्स का स्कोर 110 तक पहुंच चुका है। लोगन वैन बीक और एंगलब्रेचट एक अच्छी साझेदारी की कोशिश में हैं।

12:35 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: एडवर्ड्स भी लौटे पवेलियन

तीक्ष्णा ने एडवर्ड्स को बोल्ड करके टीम को छठी सफलता दिलाई। एडवर्ड्स ने ड्राइव किया लेकिन गेंद अंदरुनी किनारे पर लगकर स्टंप्स से जाकर टकरा गई। 16 गेंदों में 16 रन बनाकर तीक्ष्णा लौट गए।

12:13 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: मदुशंका ने नीदरलैंड्स को दिया पांचवां झटका

19 ओवर में नीदरलैंड्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। दिलशान मदुशंका ने ही नीदरलैंड्स को पांचवां झटका दे दिया है। मदुशंका ने तेजा निदामनारू को पवेलिय भेजा है। 19 ओवर की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर 73/5 है।

12:08 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: नीदरलैंड्स को लगा चौथा झटका

नीदरलैंड्स को 68 के स्कोर पर चौथा झटका लग गया है। बास डी लीडे 21 गेंद में 6 रन की धीमी पारी खेलकर आउट हो गए। उनका विकेट दिलशान मदुशंका ने लिया है। 18 ओवर की समाप्ति के बाद नीदरलैंड्स का स्कोर 71/4 है।

11:36 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: कॉलिन एकरमैन आउट

रजिता ने 12वें ओवर में कॉलिन एकरमैन को आउट करके टीम को तीसरी सफलता दिलाई। ओवर की आखिरी गेंद पर एकरमैन ने कट करके गेंद को खेला लेकिन मेंडिस ने कैप लपका। 31 गेंदों पर 29 रन बनाकर वह लौट गए।

11:31 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: नीदरलैंड्स की तूफानी बल्लेबाजी

नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर चमिका करुणारत्ने ने 9 रन दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्स डाउड ने छक्का जमाया। इसके बाद अगली दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए।

11:24 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL Live: नीदरलैंड्स को 48 पर लगा दूसरा झटका

48 के स्कोर पर नीदरलैंड्स को दूसरा झटका लग गया है। कसुन रजिथा ने मैक्स ओ डाउड को 16 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। 10 ओवर की समाप्ति के बाद नीदरलैंड्स का स्कोर 48/2 है।

11:20 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL, LIVE Updates: नीदरलैंड्स की शानदार बल्लेबाजी

नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर चमिका करुणारत्ने ने 9 रन दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्स डाउड ने छक्का जमाया। इसके बाद अगली दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए।

10:53 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL, LIVE Updates: विक्रमजीत सिंह लौटे पवेलियन

चौथे ओवर की चौथी गेंद पर विक्रमजीत सिंह पवेलियन लौट गए। रजिता की गेंद पर विक्रमजीत डिफेंसिव होने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद गेंद पैड पर लगी। अंपायर ने आउट दिया लेकिन नीदरलैंड्स ने रिव्यू लेने का फैसला किया। फैसला श्रीलंका के पक्ष में रहा। 13 गेंदों में चार रन बनाकर रजिता पवेलियन लौट गए।

10:46 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL, LIVE Updates: नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी शुरू

नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है।विक्रमजीत सिंह और मैक्स ओडाउड ओपनिंग करने उतरे हैं। पहला ओवर मेडन रहा। इसके बाद अगले ओवर में रजिता ने दो रन दिए।

10:27 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL, LIVE Updates: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

10:18 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL, LIVE Updates: नीदरलैंड्स की प्लेइंग इलेवन

विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (डब्ल्यू/सी), लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन

10:13 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL, LIVE Updates: नीदरलैंड्स ने जीता टॉस

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उन्होंने कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करने वाले हैं, हमें उम्मीद है कि डिफेंड करने लायक स्कोर खड़ा कर सकेंगे। हमने पिछले मैच में अच्छा खेल दिखाया'

09:57 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL, LIVE Updates: साउथ अफ्रीका को हरा चुका है नेदरलैंड्स

नेदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इसी कारण श्रीलंका को इस टीम से सतर्क रहने की जरूरत है।

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स का वनडे में स्पिन के खिलाफ औसत 62.58 का है। महेश तीक्षणा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ दो विश्व कप मुकाबलों में सात विकेट लिए हैं। उनका इस साल एकदिवसीय मुकाबलों में मिडिल के ओवर्स (11-40) में इकॉनमी रेट 4.59 का रहा है। साल 2023 में विक्रमजीत सिंह और मैक्स ओडोड ने बतौर ओपनर 16 पारियों में मिलकर 48.81 के औसत से 781 रन बनाए हैं। जनवरी 2022 से श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका ने 46.78 के औसत से 1310 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में किसी भी अन्य श्रीलंकाई बल्लेबाज के नाम इस अवधि में 1000 या उससे अधिक रन नहीं हैं।