नेपाल टी20 ट्राई सीरीज में नाीबिया के बल्लेबाज जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने नेपाल के खिलाफ केवल 33 गेंद पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने नेपाल के ही क्रिकेटर कुसल मल्ला का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पिछले साल मंगोलिया के खिलाफ एशियन गेम्स में 34 गेंद पर शतक जड़ा था। जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने 36 गेंद पर 11 चौके और 8 छक्के की मदद से 101 रन बनाए। उनकी इस पारी के बदौलत नामीबिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया।

जान निकोल लॉफ्टी ईटन टी20 इंटरनेशनल में 40 से कम गेंद पर शतक लगाने वाले 7वें बल्लेबाज बने। कुशल मल्ला ने पिछले साल एशियन गेम्स में शतक जड़कर साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेविड मिलर, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और चेक रिपब्लिक के सुदेश विक्रमसेकरा का रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने 35-35 गेंद पर शतक जड़े थे।

जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने अपना अर्धशतक 18 गेंदों पर पूरा किया

जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने अपना अर्धशतक 18 गेंदों पर पूरा किया। इसके बाद अगले 50 रन बनाने के लिए सिर्फ 15 गेंद लिए। वह 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। अबिनाश बोहरा की गेंद पर गुलसन झा ने कैच पकड़ा। वह 11वें ओवर में बल्लेबाजी के आए थे। तब नामीबिया का स्कोर 62 रन पर 3 विकेट था। निकोल लॉफ्टी ईटन ने इस पारी में 280.56 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

नेपाल टी20 ट्राई सीरीज की पूरी जानकारी

बता दें कि नेपाल टी20 ट्राई सीरीज में नेपाल और नामीबिया के अलावा नेदरलैंड्स हिस्सा है। फाइनल से पहले प्रत्येक टीम एक दूसरे से 2-2 मैच खेलेंगी। फाइनल से पहले कुल 6 मैच होंगे। 27 फरवरी को शुरू हुई सीरीज 5 मार्च तक चलेगी। 27 फरवरी से 3 मार्च तक लगातार मैच हैं। 4 मार्च को कोई मैच नहीं होगा। फाइनल से पहले एक दिन का ब्रेक होगा।