प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स ने शुक्रवार को दूसरे हाफ में खेले गए बेहतरीन खेल के दम पर यू-मुम्बा को 11 अंकों के अंतर से हरा दिया। हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में गुजरात ने मुंबई को 39-28 से मात दी। पहले हाफ में दोनों टीमों ने लगभग बराबरी का खेल खेला, लेकिन गुजरात ने दूसरे हाफ में मुंबई को पीछे ही रखते हुए जीत हासिल की। गुजरात के लिए सचिन ने 14 अंक लिए जबकि मुंबई के लिए काशिलिंग अदाके ने 10 अंक लिए।
पहले हाफ में मैच रोमांचक हुआ जहां दोनों टीमें लगातार अंक ले रही थीं और कोई भी बड़े अंतर से बढ़त नहीं ले पा रही थी। मुंबई 5-3 से आगे थी। लेकिन 14वें मिनट तक गुजरात ने 10-10 से बराबरी कर ली थी और पहले हाफ की समाप्ति तक 14-13 से बढ़त ले ली थी। दूसरे हाफ में गुजरात ने मुंबई को कभी अपने बराबर भी नहीं आने दिया और लगातार अंक लेकर उस पर दबाव बना दिया। मुंबई ने कोशिश तो बहुत की, लेकिन उसके द्वारा लिए गए अंक हार के अंतर को कम करने वाली ही साबित हुए। अंत में मुंबई की टीम दबाव में पूरी तरह से बिखर गई और अंक गंवाए जा रही थी, जिस कारण हार का अंतर और बढ़ गया।
यहां पढ़ें U Mumba vs Gujarat Fortunegiants, Pro Kabaddi 2017 :
[show_kabbadi_matchcenter matchid=”364″]
–गुजरात ने 39-28 से मैच जीता।
-मोहन ने मुंबा के लिए रेड में 2 अंक लिए। गुजरात के पास 10 अंक की लीड।
–यू मुंबा 38वें मिनट दूसरी बार ऑलआउट। मुंबा 25, गुजरात 37
-श्रीकांत जाधव ने बोनस अंक लिया।
-गुजरात ने अपना रिव्यू गंवाया। गुजरात के पास 9 अंक की बढ़त।
-गुजरात के सचिन ने सुपर रेड में 3 डिफेंडर्स को आउट किया। मुंबा 24, गुजरात 33
-काशी अगली रेड में सुपर टैकल। गुजरात के पास 5 अंक की लीड।
-काशी को टैकल करने की कोशिश में महेंद्र राजपूत आउट। मुंबा 23, गुजरात 27
-सचिन ने स्केप लगाकर सुरेंद्र को आउट किया। मुंबा 20, गुजरात 27
-मैच खत्म होने में 7 मिनट बाकी। गुजरात के पास 6 अंक की लीड।
-सुरेंद्र सिंह ने महेंद्र राजपूत को टैकल किया।मुंबा 20, गुजरात 25
-अनूप कुमार को गुजरात ने टैकल किया। मुंबा 18, गुजरात 25
-सुकेश हेगड़े सुपर टैकल। मुंबा 18, गुजरात 19
-अबोजार ने डाइव लगाकर श्रीकांत जाधव को दबोचा। मुंबा 16, गुजरात 19
-काशी पहले 26 मिनट तक टैकल नहीं हुए हैं।
-कुलदीप सिंह सेल्फ आउट। मुंबा 16, गुजरात 17
-मुंबा ने अपना बोनस गंवा दिया है।
–काशी को एंकल होल्ड करने के चक्कर में गुजरात ने अंक गंवाया। मुकाबला 16-16 की बराबरी पर।
-सुकेश टैकल हुए। मुंबा 14, गुजरात 15
-भैंसवाल ने श्रीकांत जाधव को दबोचा। मुंबा 13, गुजरात 15
-काशी ने 9 रेड में से 6 में अंक लिया है।
-दूसरा हाफ शुरू।
–पहले हाफ तक मुंबा 13, गुजरात 14
-अनूप कुमार का सफल रिव्यू। मुंबा 13, गुजरात 14
-अबोजार ने दर्शन को ब्लॉक किया। मैच रोमांचक मोड़ पर। मुंबा 10, गुजरात 13
-मच के 17वें मिनट मुकाबला 10-10 की बराबरी पर।
-काशी ने सुपर रेड में 3 डिफेंडर्स को आउट किया। मुंबा 10, गुजरात 9
-पहला हाफ खत्म होने में 5 मिनट बाकी। मुंबा के पास 2 अंक की लीड।
-सुकेश हेगड़े ने रेड में प्वाइंट लिया। गुजरात 8, मुंबा 7
-मुंबा के कप्तान अनूप सुपर टैकल। गुजरात 6, मुंबा 7
-सचिन रेड में टैकल। मुंबा 6, गुजरात 4
-अनूप ने रेड में कोई प्वाइंट नहीं लिया। मुंबा के पास 1 अंक की लीड।
-डू ऑर डाई रेड में महेंद्र राजपूत टैकल। गुजरात 3, मुंबा 5
-श्रीकांत जाधव ने रेड में मुंबा के लिए 2 प्वाइंट्स लिए। गुजरात 3, मुंबा 4
-सुकेश हेगड़े ने रेड में प्वाइंट लिया। गुजरात 3, मुंबा 2
-महेंद्र राजपूत ने रेड में अंक लिया। गुजरात 3, मुंबा 1
-सचिन ने गुजरात के लिए मैच का पहला अंक लिया।
–यू मुंबा ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।
-पहले मैच में पटना ने तेलुगु के खिलाफ 16 अंक से बढ़ी जीत दर्ज की है।
-यू मुंबा – W, W, W, W, L, L, L, L, W, L, W, W, L
-गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स का अब तक का सफर – T, L, L, W, T, W, W, W, W, W, L, T, W
यू मुंबा :
रेडर- दर्शन काशिलिंग अडाके, नितिन मदाने शब्बीर बापू, श्रीकांत जाधव
डिफेंडर – सुरेश कुमार, जोगिंदर नरवाल, सुरेंद्र सिंह
ऑलराउंडर – डोंग जू होंग, ई. सुभाष, हादी ओस्ट्रोक, कुलदीप सिंह, शिव ओम, योंग जू ओके, अनूप कुमार
यहां पढ़ें Patna Pirates vs Telugu Titans, Pro Kabaddi 2017 :
गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स :
रेडर- अमित राठी, महेंद्र गणेश राजपूत, पवन कुमार शेरावक, राकेश नरवाल, सचिन, सुकेश हेगड़े, सुल्तान डांगे
डिफेंडर – अबोजर मोहाजेर मिघानी, सी कालिया अरासान, मनोज कुमार, प्रवेश भाईंसवाल, सुनील कुमार, विकास काले
ऑलराउंडर – महिपाल नरवाल, रोहित गुलिया, सियोंग रियोल किम

