इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में रविवार को पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मुंबई के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। टीम को हर हाल में यह मैच जीतना है। पांच बार की चैंपियन टीम का रन रेट इतना खराब है कि केवल जीत से काम नहीं चलेगा। उसे सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह हराना होगा। पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई को हैदराबाद को कम स्कोर पर रोकना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने 181 रन का टारगेट दिया तो मुंबई को इसे तकरीबन 11.4 ओवर में चेज करना होगा।
आईपीएल 2023 के प्लेऑफ की रेस की बात करें तो गुजरात टाइटंस (GT), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम टॉप – 3 में हैं। आखिरी स्पॉट के लिए मुंबई, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच लड़ाई है। मुंबई की टीम प्लेऑफ में केवल जीत से पहुंच सकती है अगर आरसीबी को गुजरात हरा दे। इसके अलावा बेंगलुरु में बारिश की भी संभावना है। मैच धुलने पर भी रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम प्लेऑफ में होगी। अगर वह सनराइजर्स को हरा दे। दोनों टीमों के हारने पर राजस्थान रॉयल्स (RR) प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
मुंबई की टीम खराब रन रेट के लिए खुद जिम्मेदार
मुंबई की टीम 2021 में इसी तरह की स्थिति में थे। वह मैच भी सनराइजर्स हैदराबाद से था, लेकिन समीकरण लगभग असंभव था। तब उन्हें 250 रन बनाने थे और केकेआर को चौथे स्थान पर धकेलने के लिए हैदराबाद को 70 रन के आसपास आउट करना था। मुंबई की टीम खराब रन रेट के लिए खुद जिम्मेदार है। गुजरात के खिलाफ टीम बड़ी जीत दर्ज कर सकती थी, लेकिन राशिद खान को गेंदबाज आउट नहीं कर पाए। इसके अलावा इस मैच से पहले लखनऊ के हारकर टीम अच्छी पोजिशन में हो सकती थी।
मुंबई ने राजस्थान से प्लेऑफ की स्पॉट छीन ली थी
मुंबई की टीम ऐसी परिस्थिति में प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। साल 2014 में मुंबई ने राजस्थान से प्लेऑफ की स्पॉट छीन ली थी। आदित्य तारे ने छक्का लगाकर ऐसा किया। राजस्थान को रन रेट के मामले में पीछे छोड़ने के लिए मुंबई को 190 रन का टारगेट 14.3 ओवर में चेज करन था। कोरी एंडरसन ने 95 रन की पारी खेलकर इसे संभव किया था।