इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के क्वालिफार -2 में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (GT) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 62 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। 28 मई को फाइनल में उसका मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। क्वालिफायर – 2 में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंद पर 7 चौके और 10 छक्के की मदद से 129 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 215 का रहा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम से सबसे बड़ी गलती शुभमन गिल के कैच छोड़ने की हुई। इसके अलावा इशान किशन, रोहित शर्मा और कैमरन ग्रीन के चोटिल होने से भी असर पड़ा। पावर हिटर टिम डेविड से पहले विष्णु विनोद को भी भेजने की भी चूक हुई।
क्वालिफायर -2 में मुंबई इंडियंस की हार के 5 कारण
शुभमन गिल का कैच – पावरप्ले के आखिरी ओवर में शुभमन गिल का कैच छूटा। क्रिस जॉर्डन की 5वीं गेंद को गिल ने लॉफ्टेड ऑन ड्राइव लगाने की कोशिश की। मिड ऑन पर मौजूद टिम डेविन दाईं ओर दौड़े और फिर ड्राइव लगाई। दोनों हाथ से कैच लेने का प्रायस किया, लेकिन सफल नहीं रहे। थोड़ा मुश्किल कैच था, लेकिन लिया जा सकता था। गिल तब 30 रन पर थे। मुंबई को यह कैच 99 रन भारी पड़ा।
मुंबई के खिलाड़ियों का चोटिल होना – मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में खिलाड़ियों के चोट से भी परेशान रही। इशान किशन को क्रिस जॉर्डन के कोहनी से आंख में चोट लगी। वह मैदान से बाहर गए और बैटिंग भी नहीं की। कन्कशन सब्स्टीट्यट के तौर पर विष्णु विनोद खेले। बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव करना पड़ा। इसके अलावा रोहित शर्मा और कैमरन ग्रीन को भी चोट लगी। ग्रीन चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट भी हुए। हालांकि, बाद में बल्लेबाजी करने आए।
ओपनर्स रहे फेल – 234 रन के टारगेट को चेज करते हुए मुंबई को पहले ही ओवर में झटका लगा। मोहम्मद शमी ने नेहल वढेरा को 4 रन पर पवेलियन भेजा। उन्होंने तीसरे ही ओवर में रोहित शर्मा को 8 कन पर पवेलियन भेज दिया। तिलक वर्मा ने 14 गेंद पर 43 रन ठोके, लेकिन पावरप्ले की आखिरी गेंद पर राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। पावरप्ले में मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 72 रन हो गया।
टिम डेविड को विष्णु विनोद के बाद भेजना – कैमरन ग्रीन 20 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए तब मुंबई का स्कोर 11.2 ओवर में 4 विकेट पर 124 रन था। टीम को जीत के लिए 52 गेंद पर 109 रन चाहिए था। ऐसे समय पर टिम डेविड को न भेजकर विष्णु विनोद को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। हालांकि, डेविड नहीं चले, लेकिन वह सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए। उनके साथ बल्लेबाजी करने आए होते कुछ लग जाते तो मैच का नतीजा कुछ भी हो सकता था।
सूर्यकुमार यादव का आउट होना – सूर्यकुमार यादव बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे थे। उन्होंने 38 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 61 रन बनाए। मोहित शर्मा ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। सूर्यकुमार के आउट होने पर टीम का स्कोर 14.3 ओवर में 5 विकेट पर 155 रन था। जीत के लिए 33 गेंद पर 78 रन चाहिए थे।