भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। गुरुवार (7 जनवरी 2021) को जीवा ने अपने पिता के साथ इंस्टाग्राम पर एक शानदार तस्वीर पोस्ट की थी। इसके बाद धोनी ने आज यानी शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपने खेत में दिखाई दे रहे थे और स्ट्राबेरी खा रहे थे। अब धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक ग्लैमरस तस्वीर पोस्ट की है।
साक्षी इस तस्वीर में काफी सुंदर नजर आ रही हैं। इसे दो घंटे में दो लाख 61 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर कमेंट लिमिट कर दिया है। इससे उन्हें शुरुआती दो घंटे में 9 कमेंट मिले। इनमें सबसे प्रमुख भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीतल हैं। उन्हें साक्षी की तस्वीर पसंद आई। शीतल ने कमेंट करते हुए लिखा- हॉटी। साक्षी अपने पति धोनी और बेटी जीवा के साथ लंबी छुट्टी मनाकर दुबई से हाल ही में भारत वापस लौटी हैं।
रिटायरमेंट के बाद पहली बार MS Dhoni ने इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट, स्ट्राबेरी खाते हुए बनाया VIDEO
View this post on Instagram
धोनी दुबई में हुए आईपीएल के बाद वापस भारत आए थे और बाद में परिवार को लेकर दुबई चले गए थे। वहां उन्होंने साक्षी के बर्थडे और न्यू ईयर को सेलिब्रेट किया था। इस दौरान धोनी और साक्षी ने भारतीय क्रिकेट युजवेंद्र चहल को पार्टी भी दी थी। धनश्री वर्मा के साथ शादी करने के बाद चहल हनीमून मनाने के लिए दुबई गए थे। वहां वे धोनी से मिले थे। धोनी और जीवा से ज्यादा साक्षी इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा किया था वे धोनी के साथ दुबई जा रही हैं।
शुक्रवार को धोनी ने एक वीडियो शेयर किया था। धोनी ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘अगर मैं लगातार खेत जाता रहा तो बाजार के लिए कोई स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी।’’ धोनी के इस वीडियो को एक घंटे में करीब 20 लाख लोगों ने देखा और लाइक किया। माही हाल में अपनी बेटी जीवा के साथ ओरियो बिस्किट के विज्ञापन को लेकर चर्चा में रहे हैं। जीवा ने सिर्फ 5 साल की उम्र में ही कमाई शुरू कर दी है। जीवा ने पापा धोनी के साथ एक बिस्किट का विज्ञापन किया था।