भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से भले ही दूर हो लेकिन वह खबरों से दूर नहीं रहते हैं। किसी न किसी वजह से वह सुर्खियों में रहते हैं। इस बार सोशल मीडिया पर धोनी के ट्रेंड होने की वजह कुछ और है। वजह है महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि धोनी हुक्का पीते हैं।
धोनी का वीडियो हुआ वायरल
धोनी पिछले कुछ समय से दुबई में थे जहां उन्होंने क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाया। धोनी के पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें धोनी मुंह में एक पाइप डालकर धुआं छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। यह साफ नहीं है कि वह हुक्का है या नहीं। हालांकि कई फैंस का कहना है कि धोनी हुक्का पीते हैं और यह ठीक नहीं है क्योंकि पूर्व कप्तान देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
ट्रोल हुए महेंद्र सिंह धोनी
कुछ फैंस का यह कहना है कि धोनी फ्लेवर हुक्का पी रहे थे जो कि हानिकारक नहीं होता है। वहीं यह भी कहा गया कि धोनी पहले भी यह बता चुके हैं कि वह फ्लेवर हुक्का पीते हैं। इस वीडियो को लेकर यह पुष्टि नहीं हुई है कि वह यह कब और कहां का है।
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल संन्यास के करीब
महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर भी अब अंत पर पहुंच चुका है। साल 2024 का आईपीएल सीजन माही का आखिरी सीजन हो सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में पांच बार ट्रॉफी जीती थी। पिछला सीजन जीतना के बाद धोनी से जब रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि इसे लेकर फैसला बाद में करेंगे।