पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 10 महीने से क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं। इसके बावजूद वे लगातार खबरों में बने रहते हैं। कभी आईपीएल में अभ्यास को लेकर तो कभी फॉर्म हाउस में बेटी को बाइक से घुमाने को लेकर। धोनी एक बार फिर से ट्विटर पर ट्रेंड हुए। इस दौरान उनके रिटारमेंट को लेकर #DhoniRetiers ट्रेंड हो रहा था। माही की पत्नी साक्षी धोनी इसे देखकर भड़क गई और उन्होंने ट्रोल्स को अपना काम करने की नसीहत दे डाली।

दरअसल, बुधवार यानी 27 मई को शाम को ट्विटर पर कुछ यूजर #DhoniRetiers कराने लगे। इस पर साक्षी के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘यह सब सिर्फ अफवाह है! मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से बीमार कर दिया है! #DhoniRetires’ ट्वीट करने वालों जाओ अपना काम करो।’’ हालांकि, बाद में उन्होंने इस ट्वीट को अपने आधिकारिक अकाउंट से हटा दिया।

साक्षी के अलावा माही के फैंस भी इस हैशटैग को ट्रेंड कराने वालों पर भड़क गए। एक महिला फैन ने लिखा- धोनी कभी रिटायर नहीं हो सकते। न ही उनके फैन रिटायर होंगे। इंतजार करो एक धमाकेदार वापसी का। एक फैन तो ट्विटर पर तस्वीर शेयर की। जिसमें अब तक कितनी बार धोनी के संन्यास को लेकर चर्चाए हुई हैं उसके बारे में लिखा। यह 2015 से शुरू हुआ था और अभी तक चल रहा है। एक यूजर ने लिखा- जलने वाले तो जलते रहेंगे। शांत होकर उन्हें देखो।

Online Game खेलने के लिए क्‍लिक करें 

 


इससे पहले विराट कोहली ने एक बार धोनी के साथ तस्वीर शेयर की थी। तब भी यह बात चली थी कि माही रिटायर हो रहे हैं। कोहली ने बाद में ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था। कुछ महीने पहले भी सोशल मीडिया पर धोनी के रिटायरमेंट की खबरें ट्रेंड हुईं थी तब भी साक्षी ने ही इनका खंडन किया था। अब एक बार फिर ऐसी खबरें आ रही हैं। हालांकि, धोनी या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।