टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय से बड़ी-बड़ी जुल्फों के साथ नजर आ रहे हैं। माही ने कुछ समय पहले ही अपना हेयरस्टाइल चेंज किया है। धोनी ने जिन बड़े बालों के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था उसी तरह माही अपने बाल फिर से बढ़ा रहे हैं और ये सबकुछ उन्होंने अपने फैंस के लिए किया है। हाल ही में माही ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने फैंस की डिमांड पर ही बाल बढ़ाए, लेकिन उन्हें लंबे बालों की वजह से काफी दिक्कत भी होती है।

लंबे बालों के साथ धोनी को क्या आ रही परेशानी?

धोनी ने एक इवेंट में खुलासा किया कि लंबे बाल मेंटेन करके रखना वाकई बहुत मुश्किल है, पहले मुझे किसी एड फिल्म के शूट पर तैयार होने में सिर्फ 20 मिनट लगते थे, लेकिन अब 1 घंटे से भी ज्यादा का समय मुझे लग जाता है। माही ने कहा कि 1 घंटे 5 या 1 घंटे 10 मिनट तक कुर्सी पर बैठे रहना मेरे लिए काफी बोरिंग हो जाता है। एमएस ने बताया कि पहले मेकअप और हेयर सबकुछ मिलाकर 20 मिनट में तैयार हो जाता था।

माही के नए लुक को फैंस ने किया पसंद

धोनी ने आगे कहा कि मेरे सारे फैंस को ये नया हेयरस्टाइल पसंद आया था, इसलिए सोचा कि इसे ट्राई किया जा सकता है। धोनी ने इस दौरान कहा कि मैं कोशिश करूंगा जब तक इस हेयरस्टाइल को रख सकूं, लेकिन किसी दिन हो सकता है कि कटवा दूं। बता दें कि धोनी ने नया हेयरस्टाइल इसी साल अक्टूबर में अपने फैंस के बीच शेयर किया था। धोनी के इस लुक को फैंस ने काफी पसंद किया था। धोनी 2011 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार लंबे बालों के साथ नजर आए।

आईपीएल 2024 के लिए तैयार हैं धोनी

बता दें कि एमएस धोनी अब आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पिछला सीजन अपने नाम किया था। अब एक बार फिर से तमाम फैंस महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर फिर से खेलते हुए देखना चाहेंगे। धोनी भी आगामी संस्करण को अपने नाम करना चाहेंगे। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया है।