IPL 2023: एमएस धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आगामी 23 दिसंबर को होने वाली मिनी ऑक्शन (Mini Auction) में ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) की जगह इंग्लैंड के ऑलराउंडर पर बड़ी बोली लगा सकती है। ड्वेन ब्रावो के संन्यास लेने के बाद उनके जैसा खिलाड़ी खोजना फ्रेंचाइजी के लिए मुश्किल भरा काम है। ऐसे में फ्रेंचाइजी की नजर सैम करन (Sam Curran) पर रहेगी। सैम करन को किसी भी हाल में फ्रेंचाइजी टीम में शामिल करना चाहेगी।

सैम करन (Sam Curran) के अलावा काइल जैमीसन (Kyle Jamieson), मोइसेस हेनरिक्स (Moises Henriques) और डेविड विसे (David Wiese) में से किसी एक को शामिल करने पर फ्रेंचाइजी की नजर रहेगी। सैम करन ने पिछले साल के ऑक्शन में अपना नाम नहीं दिया था। उससे पहले वह चेन्नई सुरप किंग्स की टीम के साथ जुड़े हुए थे और धोनी के भरोसेमंद खिलाड़ी में से एक थे। एक बार फिर धोनी की नजर करन पर रहेगी। वहीं इसके अलावा फ्रेंचाइजी की नजर काइल जैमीसन पर रहेगी। जो गेंदबाजी के साथ बल्ले से भी अपना योगदान दे सकते हैं।

सैम करन (Sam Curran)

सैम करन ने अब तक 32 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 150 की स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी करते हुए 32 विकेट चटकाए। सैम करन 2021 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। उसके बाद आईपीएल 2022 का सीजन उन्होंने नहीं खेला।

काइल जैमीसन (Kyle Jamieson)

काइल जैमीसन ने 9 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं। वहीं उन्होंने 9 मैचों में 65 रन बनाए। काइल जैमीसन ने पिछले सीजन में अपना नाम नहीं दिया था। जैमीसन ने अपना लास्ट मैच बैंगलोर के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2021 में खेला था।

मोइसेस हेनरिक्स (Moises Henriques)

मोइसेस हेनरिक्स ने 62 मैचों में 1000 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 74 रनों का रहा। वहीं उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 42 विकेट भी चटकाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को ऐसे ही ऑलराउंडर की तलाश है। हेनरिक्स ने अपना लास्ट मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2021 के खोला था।

डेविड विसे (David Wiese)

डेविस विसे ने 15 मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं। 16 मैचों की 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए। विसे ने अपना लास्ट मैच 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था। उन्होंने पिछले बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ 2016 में खेला था।