MS Dhoni and CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का उत्तारधिकारी ढूंढ़ना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दोनों को कड़वा घूंट पीना होगा। 41 साल के इस क्रिकेटर का बतौर खिलाड़ी यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket)से साल 2020 में संन्यास ले चुके टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान केवल आईपीएल खेलते हैं।

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का उत्तारधिकारी बनाने की कोशिश की थी, लेकिन शुरुआती मैचों में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भी बेहद ही साधारण प्रदर्शन किया। फिर वह कप्तानी से हटे और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के हाथों में एक बार फिर कप्तानी थी। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक विकल्प ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को माना जा रहा है।

क्या ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी CSK की कमान ( Will Ruturaj Gaikwad lead CSK)

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को कप्तान के तौर पर देखने का सबसे बड़ा कारण उनका शानदार प्रदर्शन है। आईपीएल 2020 (IPL 2020) में उन्होंने डेब्यू किया था। अबतक 36 मैच में उन्होंने 130.35 के स्ट्राइक रेट से 1207 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 10 अर्धशतक लगाया है। डोमेस्टिक क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। हाल ही में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में एक ही ओवर में 7 शतक जड़ा था। वह महाराष्ट्र के कप्तान भी हैं, ऐसे में उनके पास कप्तानी का अनुभव भी है।

विदेशी खिलाड़ी को कप्तान नहीं बनाएगी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings will not make foreign player captain)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने केन विलियमसन (Kane Williamson) को रिलीज कर दिया है। कहा जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)उनको खरीद सकती है और उन्हें कप्तान बना सकती है, लेकिन ऐसा होने की संभावना कम है। टीम का टॉप ऑर्डर पहले से पैक है। इसके अलावा डेवोन कॉनवे (Dwayne Conway) और मोइन अली (Moeen Ali) जैसे खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं। इन्हें भी टीम कप्तान नहीं बनाएगी। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि केवल 4 विदेशी खिलाड़ी ही प्लेइंग 11 में जगह बना सकते हैं। कप्तान बनाए जाने पर वह खिलाड़ी हर मैच खेलेगा। किसी अन्य विदेशी खिलाड़ी को खिलाने के लिए तीन में किसी एक ड्रॉप करना पड़ेगा।