भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं। हसीन ने फिल्म अभिनेता गोविंदा के सुपरहिट गाने ‘बुलबुला रे बुलाबुला’ सांग पर एक वीडियो बनाया। वे इस दौरान मेकअप में नजर आईं। हसीन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते इंस्टाग्राम पर लिखा- एनर्जेटिक परफॉरमेंस, कौन कहता है चेहरा गुलाब सा नहीं होता।
हसीन के ताजा वीडियो को देखकर लोगों ने कई कमेंट्स किए हैं। एक फैन ने तो शायरी भी लिखी। एक फैन ने लिखा- हसीन जहां आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, एक ने पूछा- आप किसकी दीवानी हुई जा रही हैं। हसीन के इस पोस्ट ऐसा नहीं है कि सभी ने अच्छे कॉमेंट्स ही किए हैं। कुछ ने गंदे कमेंट्स किए हैं और गालियां भी लिखी हैं। हसीन को फोटो और वीडियो के लिए लोग इंस्टाग्राम पर लगातार ट्रोल करते रहते हैं फिर भी वे किसी की परवाह किए बगैर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
हसीन ने इससे पहले म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया के सांग पर एक वीडियो बनाया था। गाने के बोल ‘तेरी मेरी, तेरी मेरी कहानी’ हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए हसीन ने मेकअप करने वाले सबुज को धन्यवाद भी कहा था। उन्होंने हाल ही में एक वर्कआउट वीडियो डाला था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। हसीन वर्कआउट वाले वीडियो में लेग पुशअप और आर्म एक्सरसाइज करती हुई नजर आईं थी। उनके उस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए थे कई यूजर ने गंदे कमेंट्स किए तो कुछ ने हसीन की तारीफ की थी।
शमी और हसीन जहां पिछले कुछ सालों से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच टकराव चल रहा है। उन्होंने अपने पति पर चीट करने सहित कई संगीन आरोप लगाए थे। उसके बाद से यह कपल अलग रह रहा है। इन्हें एक बेटी भी है। शमी ने हाल ही में रोहित शर्मा के साथ बात में बताया था कि उनके मन में तीन बार आत्महत्या करने का विचार आया था। शमी और हसीन पहली बार 2012 में मिले थे। इसके बाद 2014 में दोनों ने निकाह कर लिया था। 4 साल के बाद 2018 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं हुआ है।