फ्रेंचाइजी क्रिकेट में मुंबई इंडियंस (MI) का झंडा दिन पर दिन बुलंद होता जा रहा है। 17 साल में वह 13 खिताब जीत चुकी है। अमेरिका की मेजर लीग में उसकी टीम एमआई न्यूयॉर्क ने रविवार (13 जुलाई) को वाशिंगटन फ्रीडम को 5 रन से हराकर 2025 में 5 में से तीसरा खिताब अपने नाम किया। इससे पहले एमआई केपटाउन ने एसए20 का खिताब जीता।
वुमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस चैंपियन बनीं। आईएलटी20 में एमआई अमीरात और इंडियन प्रीमियर लीग मुंबई इंडियंस में प्लेऑफ तक पहुंचीं। एमआई न्यूयॉर्क ने मेजर लीग का दूसरी बार खिताब जीता। इससे पहले उसने 2023 में यह खिताब जीता था। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी 14 साल से फाइनल नहीं हारी है। 2011 में उसकी टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी।
लगातार 13वां फाइनल जीता
सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में आईपीएल 2011 में मुंबई इंडियंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स चैंपियन बनी थी। इसके बाद से वह 13 बार फाइनल खेली है और हर बार जीती है। आईपीएल वाली मुंबई इंडियंस की टीम 7 ट्रॉफी जीती है। आईपीएल का 5 बार और चैंपियंस लीग का दो बार खिताब जीता है। इसके अलावा डब्ल्यूपीएल और एमएलसी का 2-2 खिताब जीता है। आईएलटी और एसए 20 में का एक बार खिताब जीता है।
कब-कब जीता खिताब
- मुंबई इंडियंस (चैंपियन लीग 2011)
- मुंबई इंडियंस (आईपीएल 2013)
- मुंबई इंडियंस (चैंपियन लीग 2013)
- मुंबई इंडियंस (आईपीएल 2015)
- मुंबई इंडियंस (आईपीएल 2017)
- मुंबई इंडियंस (आईपीएल 2019)
- मुंबई इंडियंस (आईपीएल 2020)
- मुंबई इंडियंस (डब्ल्यूपीएल 2023)
- मुंबई न्यूयॉर्क (एमएलसी 2023)
- एमआई अमीरात (आईएलटी 2024)
- एमआई केपटाउन (एसए20 2025)
- मुंबई इंडियंस (डब्ल्यूपीएल 2025)
- मुंबई न्यूयॉर्क (एमएलसी 2025)
एमआई न्यूयॉर्क ने वाशिंगटन फ्रीडम को 5 रन से हराया
एमएलसी 2025 के फाइनल की बात करें तो एमआई न्यूयॉर्क ने 5 रन से जीत दर्ज की। वाशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। क्विंटन डिकॉक के 77 रन की पारी के बदौलत एमआई न्यूयॉर्क ने 7 विकेट पर 180 रन बनाए। वाशिंगटन फ्रीडम रचिन रविंद्र की 70 रन की पारी के बाद भी 5 विकेट पर 175 रन ही बना पाई।
