इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ओपनर बल्लेबाज ट्रैविस हेड 2 जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए। दोनों ही जीवनदान उन्हें डेब्यूटेंट अंशुल कंबोज की गेंद पर मिला। वह एक बार नोबॉल के कारण बचे। वहीं दूसरी बार कैच छूट गया। हालांकि, हेड को जीवनदान देना मुंबई को ज्यादा भारी नहीं पड़ा। पहले जीवनदान के बाद वह वह केवल 20 रन बना पाए।

हेड को पहला जीवनदान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5वें ओवर में मिला। कंबोज अपना दूसरा ओवर कर रहे थे। हेड ने पहली गेंद पर छक्का मारा। 5वीं गेंद पर उनका ऑफ स्टंप उखड़ गया। फुलर लेंथ बॉल पिच होने के बाद अंदर आई। बल्ले का किनारा लेने चूकी और स्टंप पर लगी। नोबॉल के कारण हेड बचे। फ्री हिट पर चौका जड़ा। यह गेंद भी नोबॉल थी। इस पर भी उन्होंने चौका जड़ा। इस तरह मुंबई को विकेट भी नहीं मिला और 10 रन भी चले गए।

कंबोज की गेंद पर कैच छूटा

इसके बाद 8वें ओवर में फिर ट्रेविस हेड को जीवनदान मिला। कंबोज ने ओवर की दूसरी गेंद ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ गेंद की। हेड ने बल्ला चलाया और किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई। नुवान तुषारा आसान कैच नहीं ले पाए। कंबोज ने 1 गेंद बाद ही अपना पहला आईपीएल विकेट ले लिया। उन्होंने मयंक अंग्रवाल को बोल्ड किया। मयंक ने 6 गेंद पर 5 रन बनाए।

ट्रेविस हेड 2 जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए

ट्रेविस हेड इन 2 जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए। वह 30 गेंद पर 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पीयूष चावला ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। हेड को जीवनदान देना खतरनाक हो सकता था। हैदराबाद में जब दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी तब ऐसा हुआ था। हैदराबाद ने उस मैच में 277 रन ठोके थे। हेड ने 24 गेंद पर 62 रन ठोक दिए थे। टिम डेविड ने उनका 5 रन पर कैच छोड़ा था।