MI vs RCB IPL 2024: रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में बेशक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में वो अभी छक्के लगाने के मामले में कुछ खिलाड़ियों से पीछे हैं। इस प्रारूप में रोहित से ज्यादा छक्के क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और कोलिन मुनरो के नाम पर दर्ज है। रोहित इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, लेकिन आरीसीबी के खिलाफ अगर वो 6 छक्के लगा देते हैं तो इन खिलाड़ियों की इस खास लिस्ट में झरूर शामिल हो सकते हैं।

500 छक्के पूरे करने से 6 छक्के दूर रोहित शर्मा

रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 500 छक्के पूरे करने से सिर्फ 6 छक्के दूर हैं। अगर आरसीबी के खिलाफ उनका बल्ला चल गया तो इतने छक्के लगा सकते हैं और गेल, पोलार्ड, मुनरो और रसेल की खास लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। टी20 क्रिकेट में 500 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इन 4 खिलाड़ियों के नाम पर दर्ज है। रोहित अब आरीसीबी के खिलाफ अगर 6 सिक्स जड़ देते हैं तो उनके भी टी20 क्रिकेट में 500 छक्के पूरे हो जाएंगे और वो इस प्रारूप में 500 छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज साथ ही भारत की तरफ से ऐसा करने वाले पहले बैट्समैन बन जाएंगे।

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल – 1056 छक्के
किरोन पोलार्ड – 860 छक्के
आंद्रे रसेल – 678 छक्के
कोलिन मुनरो – 548 छक्के
रोहित शर्मा – 494 छक्के

रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में अब तक खेले 430 मैचों में 494 छक्के लगाए हैं तो वहीं आईपीएल में उन्होंने 247 मैचों में 264 छक्के जड़े हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 151 मैचों में 190 छक्के लगाए हैं। मुंबई का अगल मैच आरसीबी के खिलाफ है और इस सीजन में मुंबई की टीम ने अब तक खेले 4 मैचों में एक में जीत दर्ज की है और इस टीम के 2 अंक हैं और अंकतालिका में ये टीम इस वक्त 8वें स्थान पर है।