MI vs DC IPL 2024: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान व ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तेज पारी खेलते हुए 27 गेंदों पर 49 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके जड़े। इन तीन छक्कों की मदद से रोहित शर्मा अब आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए और एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया। वहीं अपनी पारी में रोहित शर्मा ने कुल 9 बाउंड्रीज (चौके और छक्के दोनों मिलाकर) लगाए और टी20 क्रिकेट इतिहास में 1500 या उससे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।
रोहित शर्मा ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 3 छक्के लगाए और आईपीएल में बतौर भारतीय बल्लेबाज एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने। रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ अब तक कुल 49 छक्के लगाए हैं जो इस लीग में किसी भी एक टीम के खिलाफ बतौर भारतीय बल्लेबाज लगाया गया सबसे ज्यादा छक्का है। इससे पहले धोनी ने आरसीबी के खिलाफ कुल 46 छक्के लगाए हैं, लेकिन अब वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए।
आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
49 छक्के – रोहित शर्मा बनाम डीसी
46 छक्के – एमएस धोनी बनाम आरसीबी
38 छक्के – रोहित शर्मा बनाम केकेआर
38 छक्के – विराट कोहली बनाम सीएसके
38 छक्के – एमएस धोनी बनाम डीसी
टी20 क्रिकेट इतिहास में रोहित ने पूरे लिए 1500 बाउंड्रीज
रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी पारी के दौरान कुल 9 बाउंड्रीज (3 छक्के और 6 चौके) लगाए और वो अब टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से 1500 बाउंड्रीज लगाने वाले पहले बैट्समैन बने। टी20 क्रिकेट में अब रोहित के नाम पर कुल 1508 बाउंड्रीज हो गए हैं जबकि दूसरे नंबर पर विराट कोहली 1486 बाउंड्रीज के साथ मौजूद हैं।
टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
रोहित शर्मा – 1508
विराट कोहली- 1486
शिखर धवन- 1337