मुंबई के उभरते हुए खिलाड़ी आयुष म्हात्रे ने रविवार (20 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 17 साल और 278 दिन की उम्र में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ चेन्नई के लिए अपना पहला आईपीएल मैच खेला। विरार के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 15 गेंदों का सामना किया और चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। सातवें ओवर में दीपक चाहर की गेंद पर आउट होने से पहले शेख रशीद के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े।

आयुष म्हात्रे ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने बाउंड्री पर एक शानदार कैच भी लिया। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से हराया। इसके बाद म्हात्रे ने अपने आदर्श रोहित शर्मा से मुलाकात की। मुंबई इंडियंस ने एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में म्हात्रे को रोहित से हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, “म्हात्रे, वेल प्लेड यार।”

आप यहां से पुल शॉट कैले खेलते हो

सूर्यकुमार यादव ने रोहित से कहा कि आयुष उनसे मिलने आए हैं तो मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने कहा, “हम रणजी ट्रॉफी में साथ खेले हैं।” म्हात्रे ने रोहित से सवाल किया, “आप यहां से पुल शॉट कैले खेलते हो? ” म्हात्रे बीते सीजन मुंबई की रणजी ट्रॉफी 2024-25 टीम का हिस्सा थे।

रोहित-आयुष ने शेयर किया ड्रेसिंग रूम

रोहित ने में रणजी ट्रॉफी इतिहास की सबसे सफल टीम के लिए एक मैच भी खेला था। उस दौरान म्हात्रे ने रोहित के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था। मुंबई-जम्मू कश्मीर मैच के समापन के बाद म्हात्रे ने रोहित के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया, “टेलीविजन पर बल्लेबाजी करते हुए देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया और अपने आदर्श के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना एक अवास्तविक क्षण था। आगे के लिए बहुत कुछ सीखा।” रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ने के बाद अभिषेक नायर के लिए लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी