इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच रविवार (14 अप्रैल) को मैच के दौरान मुस्तफिजुर रहमान ने सूर्यकुमार यादव का शानदार कैच पकड़ा। इस कैच ने चेन्नई को मैच में वापसी कराई। बांग्लादेश के इस क्रिकेटर के करियर का यह सर्वश्रेष्ठ कैच होगा। थर्ड मैन बाउंड्री पर उनका यह कैच देखकर हर कोई हैरान रह गया।

207 रन का टारगेट चेज करते हुए इशान किशन और रोहित शर्मा ने मुंबई को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। मुंबई ने 7 ओवर में 70 रन ठोक दिए थे। इसके बाद मथिसा पथिराना गेंदबाजी करने आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर इशान किशन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 23 रन बनाए। तब रोहित शर्मा 28 गेंद पर 47 रन बनाकर क्रीज पर आए।

मुस्तफिजुर का थर्ड मैन पर बेहतरीन कैच

इशान किशन के आउट होने के बाद क्रीज पर सूर्यकुमार यादव आए। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। अगली गेंद पर वह आउट हो गए। पथिराना ने ऑफ स्टंप से बाहर शॉर्ट लेंथ गेंद की। सूर्यकुमार यादव ने अपर कट खेलने की कोशिश की। थर्ड मैन की तरफ गेंद गई। वहां तैनात मुस्तफिजुर बाईं ओर गए और गेंद को पकड़ लिया। उन्होंने बाउंड्री पार करने से पहले गेंद को हवे में उछाला। फिर बाउंड्री से बाहर आकर कैच ले लिया।

3 गेंद पर 2 विकेट गिरने से चेन्नई की मैच में वापसी हुई

3 गेंद पर 2 विकेट गिरने से चेन्नई की मैच में वापसी हुई। सूर्यकुमार यादव खतरनाक साबित हो सकते थे। वानखेड़े स्टेडियम में ही पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली थी। उन्होंने 19 गेंद पर 52 रन ठोक दिए थे। चोट के कारण शुरुआत में नहीं खेले सूर्यकुमार का यह इस सीजन में तीसरा मैच था। वह इस मैच में डक पर आउट हुए। पहले मैच में वह डक पर आउट हुए थे। इस बड़े टारगेट में सूर्यकुमार का विकेट अहम था।