रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई नेता, सेलिब्रिटी और क्रिकेटर्स ने लोगों को इसकी शुभकामनाएं दी हैं। भारत के क्रिकेटर मनोज तिवारी ने खास अंदाज में लोगों को विश किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर डाली, जिसमें वे दुआ मांग रहे हैं और सिर पर टोपी पहने हुए हैं। मनोज ने भारत के लिए 12 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने अपना डेब्यू मैच 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेला था।
मनोज ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर दुआ मांगते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को देखकर कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ बुराई। ट्विटर पर उनके ट्वीट के कमेंट में एक यूजर ने लिखा- खतना भी करवाले। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- कितनी भी दुआ कर ले, आईपीएल में नहीं बिकेगा इस बार भी। एक यूजर ने पूछा- भाई इस्लाम कब कबूल किया? वहीं, एक ने इसे राजनीतिक रंग दे दिया। उसने लिखा- बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) टिकट मिलेगा। टीएमसी ममता बनर्जी की पार्टी है।
Ramadan Mubarak. Wishing a blessed and a happy One. pic.twitter.com/9bddbhdmOO
— MANOJ TIWARY (@tiwarymanoj) April 24, 2020
मनोज ने भारत के लिए 12 वनडे मुकाबलों में 26.09 की औसत से 287 रन बनाए हैं। उन्होंने 2011 में चेन्नई के चेपक स्टेडियम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 104 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद 2012 में श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में 65 रन बनाए थे। मनोज ने अपना पिछला मुकाबला 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। उसके बाद उन्हें टीम इंडिया में फिर शामिल नहीं किया गया। मनोज ने जिस पारी में शतक लगाया था, उसमें वे रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।
खतना भी करवाले
— venkateshwar meher (भेंकटेश्वर मेहेर) (@venkateshwarme1) April 24, 2020
Kitni bhi dua karle, IPL me nahi bikega is baar bhi
— professor swordy buddy (@ColFool_) April 24, 2020
WB me TMC ka ticket
— Vikram (@Jaipurboy007) April 24, 2020
टी20 की बात करें तो उन्होंने 3 मैच में 15 की औसत से सिर्फ 15 रन बनाए। अपना पिछला टी20 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ चेन्नई में 2012 में खेला था। तीन मैच में उन्हें सिर्फ एक मुकाबले में बल्लेबाजी का मौका मिला था। हालांकि, आईपीएल में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। एक समय वे कोलकाता नाइटराइडर्स के अहम बल्लेबाज थे। उन्होंने 98 मैच में 28.72 की औसत से 1695 रन बनाए। इस दौरान 7 अर्धशतक लगाए। 2011 सीजन में उन्होंने सबसे ज्यादा 359 रन बनाए। इस बार नीलामी में मनोज को किसी टीम ने नहीं खरीदा।