भारत ने रविवार (24 दिसंबर) को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 135 रनों पर सीमित कर दिया था। भारत ने इस लक्ष्य को 19.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारत के लिए मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। श्रेयर अय्यर ने 30 रनों का योगदान दिया। रोहित शर्मा ने 27 रन बनाए। इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही ठहराया। मेहमान टीम की तरफ से असेला गुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। सदिरा समाराविक्रमा (21) ने उनका साथ दिया, लेकिन यह जोड़ी सिर्फ 38 रन ही जोड़ सकी। अंत में दासुन शनाका ने नाबाद रहते हुए 20 रन बनाए। भारत की तरफ से जयदेव उनादकट और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।
[matchcode-to-post id=”insl12242017184847″]
–आखिरी ओवर थिसारा परेरा डालते हुए। पहली ही गेंद पर धोनी ने डबल लिया। अगली बॉल पर सिंगल। इसी के साथ भारत ने सीरीज 3-0 से जीती।
-नुवान प्रदीप 19वें ओवर के साथ। पहली दो गेंदों पर एक रन के लिए दौड़। अगली बॉल पर डबल। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं बॉल पर कार्तिक ने 2 रन चुराए। मैच रोमांचक स्थिति में आ चुका है। आखिरी गेंद पर कार्तिक ने छक्का जड़ा। भारत- 133/5 (19)
-थिसारा परेरा के तीसरे ओवर की पहली पांच गेंदों पर सिंगल। भारत को जीत के लिए 12 बॉल पर 15 रन की दरकार। मैच रोमांचक मोड़ पर आ चुका है। धोनी पर काफी हद तक जिम्मेदारी आ चुकी है। भारत- 121/5 (18)
–चमीरा के चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर मनीष पांडे क्लीन बोल्ड। भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। मनीष पांडे 32 रन बनाकर आउट। धोनी नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आ चुके हैं। भारत- 116/5 (17)
-मैदान पर दिनेश कार्तिक आ चुके हैं। नुवान प्रदीप अपने तीसरे ओवर के साथ। पहली ही बॉल पर पांडे ने सिंगल निकाल भारत के स्कोर को 100 पर पहुंचाया। पांचवीं गेंद पर पांडे ने चौका जड़ा। भारत- 108/4 (16)
–शनका 15वें ओवर के साथ। मनीष पांडे ने दूसरी और तीसरी बॉल पर चौका जड़ा। पांचवीं बॉल पर डबल। आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या विकेटकीपर के हाथों कैच आउट। भारत को चौथा झटका। भारत- 99/4 (15)
–अकिला अपना आखिरी ओवर डालते हुए। अय्यर दूसरी गेंद पर रन आउट। भारत को तीसरा झटका लगा। श्रेयस 32 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या आ चुके हैं। भारत- 87/3 (14)
-चमीरा के तीसरे ओवर की शुरुआत सिंगल के साथ। अगली बॉल पर अय्यर ने दो रन के लिए दौड़ लगाई। इस ओवर में दो वाइड। इस ओवर से 9 रन। जीत के लिए 55 रन की जरूरत। भारत- 81/2 (13)
-शनका पारी के 13वें ओवर के साथ। पहली बॉल पर सिंगल। दूसरी गेंद पर दो रन के लिए दौड़। अगली दो बॉल पर सिंगल। आखिरी बॉल पर पांडे ने छक्का जड़ा। भारत 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना चुका है।
-अकिला धनंजय अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर एक रन के लिए दौड़। तीसरी गेंद पर डबल। इस ओवर से कुल 5 रन बने। टीम इंडिया को 75 रन की दरकार। भारत- 61/2 (11)
–थिसारा परेरा के दूसरे ओवर की पहली दो गेंदों पर अय्यर ने डबल लिए। इस ओवर से 6 रन बने। श्रेयस अय्यर 15, जबकि पांडे 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत 10 ओवर में 56 रन बना चुके हैं।
दासुन शनका अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली दो बॉल पर सिंगल। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। भारत को जीत के लिए 66 गेंदों में 87 रन की दरकार। श्रीलंका एक और विकेट की तलाश में। भारत- 50/2 (9)
-नुवान प्रदीप पारी के आठवें ओवर के साथ। मनीष पांडे नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। पहली चार गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल पर चौका जड़ा। इस ओवर से 8 रन बने। भारत- 47/2 (8)
–शनका अपना पहला ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर सिंगल। अगली तीन गेंद सिंगल। चौथी बॉल पर अय्यर ने एक रन के लिए दौड़ लगाई। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा कुशल परेरा के हाथों कैच आउट। भारत को दूसरा झटका।
-नुवान प्रदीप की पहली गेंद डॉट। अगली दो बॉल पर रोहित ने चौके लगाए। इस ओवर से टीम इंडिया के खाते में 11 रन जुड़े। भारत 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना चुका है। यहां से उसे जीत के लिए 99 रन की दरकार है। भारत- 37/1 (6)
-मैदान पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर आ चुके हैं। थिसारा परेरा की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका लगाया। अगली गेंद डॉट। रोहित शर्मा 14 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत- 26/1 (5)
–3.1 ओवर में चमीरा की गेंद पर केएल राहुल पगबाधा आउट। भारत ने इसी के साथ रिव्यू भी खो दिया है। राहुल 9 गेंदों में महज 4 रन बनाकर आउट। भारत को लगा पहला झटका। भारत- 21/1 (4)
-तीसरा ओवर अकिला धनंजय के पास। दूसरी गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। चौथी बॉल पर जबरदस्त 85 मीटर लंबा छक्का। इस ओवर से 13 रन बने। भारत इस ओवर से खुलकर बल्लेबाजी करता हुआ। भारत- 17/0 (3)
-चमीरा पारी के दूसरे ओवर के साथ। पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी बॉल पर राहुल ने सिंगल लिया। श्रीलंका बेहद कसी गेंदबाजी करता हुआ। टीम इंडिया ने 2 ओवर मे महज 4 रन बनाए।
-भारत की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में केएल राहुल और रोहित शर्मा क्रीज पर आ चुके हैं। अकिला धनंजय के हाथों में पहला ओवर। पहली डिलीवरी वाइड और टीम इंडिया का खाता खुला। भारत- 3/0 (1)
–आखिरी ओवर मोहम्मद सिराज डालते हुए। दूसरी और तीसरी गेंद पर अकिला ने चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर शनका ने छक्का जड़ा। इस ओवर से 18 रन बने। भारत को जीत के लिए 136 रन का टारगेट मिला।
-उनादकट पारी के 19वें ओवर के साथ। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी बॉल पर सिंगल। चौथी बॉल शनका ने डबल लिया। इस ओवर से 4 रन बने। श्रीलंका ने 7 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं।
–हार्दिक पांड्या अपना आखिरी ओवर डालते हुए। तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने गुणारत्ने को कैच किया। पांड्या को दूसरी सफलता। श्रीलंका को लगा सातवां झटका। असिला 37 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट।
-जयदेव उनाकट पारी का 17वां ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल पर शनका ने दो रन चुराए। इस ओवर में मेहमान टीम के खाते में 4 रन जुड़े। श्रीलंका 6 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना चुका है।
-मोहम्मद सिराज अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। दूसरी बॉल पर एक रन के लिए दौड़। अगली डिलीवरी वाइड। इस ओवर से 5 रन बने। श्रीलंका 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना चुका है।
-बल्लेबाजी के लिए दसून शनका क्रीज पर आ चुके हैं। मैच का 14वां ओवर कुलदीप यादव डालते हुए। कुलदीप का ये आखिरी ओवर है। पहली चार गेंदों पर सिंगल। पांचवीं गेंद पर शनका पगबाधा से बाल-बाल बचे। श्रीलंका- 91/6 (14)
–वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर मोहम्मद सिराज को लगाया गया। दूसरी बॉल पर परेरा ने विकेट के अंदर से कट करते हुए चौका लगाया। चौथी गेंद पर डाउन द ग्राउंड एक और चौका। इस ओवर से 11 रन। आखिरी गेंद पर कप्तान थिसारा कैच आउट। श्रीलंका- 85/6 (13)
–कुलदीप यादव ने 11.4 ओवर में गुणाथिलिका को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। गुणाथिलिका 8 गेंदों में महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रीलंका को पांचवां झटका लग चुका है। श्रीलंका- 74/5 (12)
-वॉशिंगटन सुंदर अपने आखिरी ओवर के साथ। पहली बॉल पर सिंगल। अाखिरी तीन गेंदों पर सिंगल। श्रीलंका को यहां से तेज खेल दिखाने की जरूरत है। वहीं भारत जल्द 1-2 विकेट चटकाने की कोशिश करेगा। श्रीलंका- 71/4 (11)
-कुलदीप यादव के दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर गुणरत्ने ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर डबल। इस ओवर से 10 रन बने। गुणरत्ने 19 गेंदों में 24 रन बना चुके हैं। श्रीलंका- 67/4 (10)
–हार्दिक पांड्या ने 8.3 ओवर में श्रीलंका को चौथा झटका दिया। दिनेश कार्तिक ने सदीरा समरविक्रमा को कैच आउट किया। सदीरा 17 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। मैदान पर धनुष्का नए बल्लेबाज के रूप में आ चुके हैं। श्रीलंका- 57/4 (9)
-कुलदीप यादव अपना पहला ओवर डालते हुए। दूसरी बॉल धोनी के दस्ताने को छूते हुए निकली। श्रीलंकाई पारी में अभी तक 8 चौके लग चुकी है। श्रीलंका 8 ओवर में 3 के नुकसान पर 53 रन बना चुका है।
-मैच का सातवां ओवर हार्दिक पांड्या के हाथों में। पहली ही डिलीवरी वाइड। तीसरी बाउंसर बॉल पर सदीरा ने चौका जड़ा। इस ओवर से 8 रन मेहमान टीम के खाते में जुड़े। श्रीलंका- 45/3 (7)
-मोहम्मद सिराज अपना पहला ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर सिंगल। दूसरी बॉल पर गुणरत्ने ने चौका लगाया। अगली डिलीवरी वाइड करार। पांचवीं गेंद पर सदीरा ने अपना पहला चौका लगाया।
-वॉशिंगटन अपना तीसरा ओवर डालते हुए। क्रीज पर असेला गुणरत्ने और सदीरा मौजूद। दूसरी गेंद पर गुणरत्ने ने चौका जड़ा। अगली दो बॉल डॉट। इस ओवर से 7 रन। श्रीलंका 3 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना चुका है।
–उनादकट मैच का चौथा ओवर डालते हुए। दूसरी गेंद पर उपुल थरंगा ने शानदार चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर थरंगा हार्दिक के हाथों कैच आउट। श्रीलंका को तीसरा झटका लगा। श्रीलंका- 19/3 (4)
–वॉशिंगटन सुंदर अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। दूसरी बॉल पर सिंगल। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। पांचवीं बॉल पर हार्दिक पांड्या की खराब फील्डिंग और चौका मगर ये क्या आखिरी गेंद पर कुशल परेरा अपना कैच वॉशिंगटन को थमा बैठे।
–पारी का दूसरा ओवर जयदेव उनादकट के हाथों में। पहली बॉल पर कोई रन नहीं। गेंद में उछाल नजर आता हुआ। एक वाइड डिलीवरी मगर उसके बाद डिकवेला मोहम्मद सिराज को अपना कैच थमा बैठे। भारत को पहली सफलता।
-सुंदर की दूसरी गेंद पर सिंगल के साथ डिकवेला ने टीम का खाता खोला। चौथी बॉल पर थरंगा ने चौका जड़ा। पहले ओवर से श्रीलंका ने 6 रन बनाए। भारत पहले विकेट की तलाश में दिख रहा है।
–श्रीलंका की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला और उपुल थरंगा मैदान पर आ चुके हैं। वहीं भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर पहला ओवर डालते हुए।
-मुकाबला 10 मिनट में शुरू होने जा रहा है। इससे पहले दोनों देशों का राष्ट्रगान होगा। भारत की निगाहें इस मैच को भी जीत सीरीज 3-0 से अपने नाम करने पर होंगी। टीम इंडिया के खिलाड़ी बेहद उत्साह में नजर आ रहे हैं।
–रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। वॉशिंगटन सुंदर को पहला टी20 मुकाबला खेलने का मौका मिला है। चहल और बुमराह को अंतिम एकादश में मौका नहीं दिया गया है।
-टॉस जल्द होने जा रहा है। ड्यू फैक्टर मुकाबले पर हावी रहेगा। टीम इंडिया के अंतिम एकादश पर सबकी निगाहें होंगी। दोनों कप्तान मैदान पर आ चुके हैं। फैंस में बेहद उत्साह नजर आ रहा है।
-बल्लेबाजी में श्रीलंका की पूरी उम्मीदें उपुल थरंगा, निरोशन डिकवेला और कुशल परेरा पर होंगी। गेंदबाजी श्रीलंका की सबसे कमजोर कड़ी रही है, जो अभी तक बिल्कुल भी प्रभाव नहीं छोड़ पाई है। कप्तान होने के साथ-साथ थिसारा परेरा पर गेंदबाजी आक्रमण को भी सुधारने की जिम्मेदारी है।
–श्रीलंका के सामने चुनौतियां ही चुनौतियां हैं। तीसरे मैच से पहले उसे झटका लगा है। टीम के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। दूसरे मैच में वह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे।
-भारत सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है। फिलहाल टीम के पास 2-0 की लीड है। ऐसे में रोहित बैंच पर बैठे बासिल थंपी, दीपक हुड्डा, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर को भी मौका दे सकते हैं।