इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज आयुष बडोनी को मथिशा पथिराना की गेंद को विजय शंकर के हाथों में मारने के बाद भी आउट नहीं दिया गया। पथिराना ने बडोनी के कंधे से ऊपर गेंद की थी। इसके कारण इस गेंद को नो बॉल दिया गया।

मामला लखनऊ की पारी में 13 वें ओवर का है। मथिशा पथिराना ने शॉर्ट बॉल फेंकी। आयुष बडोनी ने अपर कट खेला। थर्ड मैन पर विजय शंकर ने कैच लपका। इसके बाद गेंद की हाइट चेक हुई। गेंद बडोनी के कंधे से ऊपर थी। ऐसे में बडोनी नॉट आउट हुए और गेंद नोबॉल दी गई। पथिराना ने इस ओवर में पहले ही 2 गेंद कंधे से ऊपर कर दी थीं। ऐसे में तीसरी बार ऐसा करने पर नोबॉल दिया गया।

2 जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए बडोनी

बडोनी फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए। अगली गेंद पर सिर्फ 1 रन आया। इसके बाद बडोनी के एक और जीवनदान मिला। रविंद्र जडेजा के ओवर में उन्हें एलबीडब्ल्यू दे दिया गया था। उन्होंने रिव्यू लिया और बच गए। गेंद पैड पर लगने से पहले गलव्स पर लगी थी। हालांकि, लखनऊ का बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिका। वह इसी ओवर में स्टंप आउट हो गए।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Lucknow Super Giants 
166/7 (20.0)

vs

Chennai Super Kings  
168/5 (19.3)

Match Ended ( Day – Match 30 )
Chennai Super Kings beat Lucknow Super Giants by 5 wickets

ऋषभ पंत के साथ 32 रन की साझेदारी

आयुष बडोनी बहुत आगे थे। इस बार अंपायर्स ने यह चेक किया कहीं धोनी ने स्टंप से आगे तो गेंद नहीं पकड़ी। धोनी ने विकेट के पीछे से ही गेंद पकड़ी थी। बडोनी ने 17 गेंद पर 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 22 रन बनाए। वह जब क्रीज पर आए तब लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 73 रन था। बडोनी के आउट होने पर लखनऊ का स्कोर 4 विकेट पर 105 रन था। उन्होंने ऋषभ पंत के साथ 32 रन की साझेदारी की।