LSG IPL 2025 Full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) की शुरुआत 22 मार्च को होगी। ऋषभ पंत की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपना पहला मैच 24 मार्च को विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेलेगी। 18 मई को लखनऊ में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आखिरी लीग मैच खेलेगी। आईपीएल में अपने पहले दो सीजन में एलएसजी लीग चरण में तीसरे स्थान पर रही और एलिमिनेटर हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पिछले सीजन में टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी।

आइए जानते हैं आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल:

24 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, विशाखापत्तनम
27 मार्च: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, हैदराबाद
1 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, लखनऊ
4 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, लखनऊ
6 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता
12 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस, लखनऊ
14 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ
19 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, जयपुर
22 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ
27 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई
4 मई: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, धर्मशाला
9 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ
14 मई: गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, अहमदाबाद
18 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ