आईपीएल 2026 के आगाज से करीब दो महीने पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर वापसी कर ली है और बल्ला थाम लिया है। धोनी ने अपने 17वें आईपीएल सीजन की तैयारी का आगाज कर दिया है। धोनी शनिवार को रांची में ट्रेनिंग की शुरुआत की। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने उनका वीडियो रिलीज किया है। माही के वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।
येलो पैड में नजर आए धोनी
44 साल के धोनी को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में प्रैक्टिस सेशन के दौरान पूरी तरह पैड पहने और बैटिंग करते देखा जा सकता है। JSCA ने इंस्टाग्राम पर इस क्लिप को पोस्ट करते हुए लिखा है, “देखो कौन वापस आ गया है। JSCA का गर्व: महेंद्र सिंह धोनी।” इस वीडियो को CSK ने भी अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, येलो पैड्स..थाला नेशन, यह साल का वह समय है।
CSK का पिछला सीजन रहा था खराब
कप्तान के तौर पर धोनी ने CSK को पांच IPL टाइटल दिलाए, जिससे यह फ्रेंचाइजी लीग के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक बन गई। हालांकि 2025 का सीजन चेन्नई की टीम के लिए मुश्किल साबित हुआ। 14 मैचों में सिर्फ चार जीत हासिल करने के बाद CSK पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही।
धोनी का प्रदर्शन भी रहा था निराशाजनक
पिछला सीजन धोनी के लिए उनके प्रदर्शन के आधार पर भी खराब रहा था। उन्होंने 13 पारियों में 24.50 के औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 30 रन था। गायकवाड़ के चोटिल होने पर उन्होंने कप्तानी भी की थी। हालांकि इस सीजन गायकवाड़ की कप्तानी करते नजर आएंगे।
