कोरोनावायरस से भारत में अब तक 13 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में देश को 3 मई तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। खेल की प्रतियोगिताओं को स्थगित या रद्द कर दिया गया है। खिलाड़ी अपने घरों में बंद हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ रहे हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अनुष्का लॉकडाउन में भी कोहली क्रिकेट खेलने लिए उकसा रही हैं।
अनुष्का ने यह वीडियो शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुष्का विराट को आवाज लगा रही हैं। वे एक फैंस की तरह चिल्ला रही हैं। अनुष्का ने बोलीं, ‘ए कोहली क्या कर रहा है, कोहली। चौका मार ना कोहली।’ उनके इतना बोलने के बाद विराट परेशान होकर घूरने लगे। लॉकडाउन में टीम इंडिया के कप्तान और उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो और फोटो डालने में व्यस्त हैं।
अनुष्का ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘‘मुझे लगा वो क्रिकेट के मैदान को मिस कर रहे होंगे। साथ ही लाखों फैन्स को भी जो उन्हें खूब प्यार देते हैं। वो जरूर एक खास तरफ के फैन को मिस कर रहे होंगे, इसीलिए मैंने उन्हें ये एक्सपीरियंस दिया है।’’ फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ‘‘बॉस, डिमांड कम से कम छक्के की होनी चाहिए।’’ अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने इसे मजेदार बताया। वहीं, नीना गुप्ता ने प्यारा कहा।
अनुष्का और विराट अपने मुंबई के घर में आइसोलेशन में हैं। ऐसे में उनके साथ अनुष्का के माता-पिता भी हैं। हाल ही में ये परिवार मिलकर बोर्ड गेम खेलता नजर आया था। इस गेम में विराट जीते थे। वहीं अनुष्का शर्मा ने राम नवमी के दिन कुकिंग कर पूड़ी-हलवा भी पकाया था। ये दोनों मिलाकर कोरोना वायरस को लेकर जनता के बीच जागरूकता फैलाने का काम भी कर रहे हैं।