वीवो प्रो-कबड्डी लीग के सीजन-5 में गुरुवार को गुजरात फार्च्यूनजायंट्स और बंगाल वॉरियर्स के बीच हुआ इंटरजोन मैच बेहद रोमांचक रहा और ड्रॉ पर समाप्त हुआ। जोन-ए में शीर्ष पर काबिज गुजरात और जोन-बी में चौथे स्थान पर काबिज बंगाल के बीच खेला गया लीग का 33वां मैच 26-26 से बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ। मनिंदर ने पहली रेड में सफलता हासिल करते हुए बंगाल का खाता खोला। अगले ही पल सुकेश हेगडे ने रेड में एक अंक लेकर गुजरात का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच अच्छी टक्कर देखी गई।
मनिंदर और दीपक ने बंगाल की रेडिंग की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। गुजरात के डिफेंस को कमजोर किया और अपने अच्छे डिफेंस के बल कर पहले हाफ की समाप्ति के लिए बचे अंतिम तीन मिनटों में गुजरात को 13-8 से पीछे कर दिया।
दीपक ने सफल रेड मारकर एक अंक लिया और इस तरह बंगाल ने मध्यांतर तक गुजरात पर 14-10 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ की शुरूआत के बाद अपने पाले में रेडिंग के लिए आए गुजरात के रेडरों को पकड़कर बाहर करते हुए बंगाल प्रतिद्वंद्वी टीम पर अपना शिकंजा मजबूत कर रही थी।
इस बीच सुकेश हेगडे ने गुजरात के लिए सफल रेड मारकर स्कोर के बीच के अंतर को पाटने की कोशिश की, लेकिन अगले ही पल जांग कुन ली ने रेड में सफलता हासिल करते हुए बंगाल को गुजरात पर 17-11 की बढ़त दी।
कमजोर पड़ रही गुजरात को सुकेश हेगडे ने अपनी सफल रेडिंग के दम पर स्कोर की बीच के अंतर को कम करते हुए स्कोर 15-18 किया। अंतिम आठ मिनटों में बंगाल ने गुजरात पर 19-18 से केवल एक अंक की बढ़त हासिल कर रखी थी।
एक-दूसरे को अच्छी टक्कर दे रही दोनों टीमों का स्कोर एक समय पर 20-20 से बराबरी पर था। अंतिम बचे पांच मिनट में रेड करने आए भुपेंद्र सिंह ने सुपर रेड मारकर गुजरात के तीन खिलाड़ियों पर हाथ साफ किया और बंगाल को 23-21 की बढ़त दी।
अंतिम बचे तीन मिनट में महेंद्र ने बड़ी डुपकी लगाते हुए बंगाल को ऑल आउट किया और गुजरात को 26-23 से बढ़त दी। गुजरात की इस बढ़त पर बंगाल के खिलाड़ी दीपक नरवाल ने अपनी अगली रेड मारकर पानी फेर दिया। उन्होंने दो अंक लेकर स्कोर 25-26 कर दिया।
रोमांचक मोड पर पहुंचे इस मैच में इस वक्त कुछ भी हो सकता था। इसके बाद फिर रेड मारने आए महेंद्र के हाथ कुछ भी नहीं लगा और दीपक ने अपनी अंतिम रेड को सफल करते हुए मैच 26-26 से ड्रॉ करा लिया।
यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017, Bengal Warriors vs Gujarat Fortunegiants Match :
10:23 PM : दीपक नरवाल की अगली रेड में मैच 26-26 से टाई।
10:21 PM : बंगाल के दीपक नरवाल ने 2 रेड अंक हासिल कर लीड को 1 अंक का शेष कर दिया।
10:18 PM : मैच खत्म होने में 2 मिनट का समय बाकी। तभी गुजरात के महेंद्र राजपूत ने 3 खिलाड़ियों को आउट कर पांच अंक की सुपर रेड बनाई। बंगाल ऑलआउट। गुजरात 26, बंगाल 23
10:15 PM : भूपेंद्र सिंह ने सुपर रेड में गुजरात के 2 खिलाड़ियों को आउट किया। बंगाल (23) ने 2 अंक की लीड बनाई।
10:12 PM : गुजरात ने 21 अंक हासिल किए। इसके साथ ही दूसरे हाफ में गुजरात पहली बार बढ़त में आई।
10:11 PM : गुजरात ने मुकाबाल 19-19 से बराबर किया। महेंद्र राजपूत की सफल रेड।
10:10 PM : बंगाल ने कुलदीप को फिर से कोर्ट में बुलाया।
10:09 PM : सुपर टैकल में मनिंदर सिंह आउट। बंगाल (19) के पास मैच के 33वें मिनट में सिर्फ 1 अंक की लीड।
[show_kabbadi_matchcenter matchid=”318″]
10:07 PM : जैंग कुन ली इस मैच में महज 2 रेड अंक ही ले सके हैं।
10:05 PM : मुकाबला खत्म होने में 9 मिनट बाकी। बंगाल (19) के पास 2 अंक लीड शेष।
10:03 PM : सुकेश हेगड़े ने गुजरात की शानदार वापसी कराई। उन्होंने बंगाल के सुशांत को आउट किया। बंगाल 19, गुजरात 16
10:01 PM : कप्तान सुकेश हेगड़े दिल्ली के संदीप मलिक की पकड़ से निकले। उन्होंने बोनस प्लस टच प्वाइंट लिया। गुजरात ने कुछ हद तक वापस की। बंगाल का भी रिव्यू खत्म। गुजरात 15, बंगाल 18
9:59 PM : गुजरात के सचिन ने मनिंदर सिंह को टैकल किया। गुजरात 13, बंगाल 17
9:57 PM : गुजरात के कप्तान सुकेश हेगड़े ने टच प्वाइंट लिया। गुजरात (11) ने बंगाल (17) की लीड को कम किया। गुजरात का रिव्यू खत्म।
9:56 PM : गुजरात अपने होम ग्राउंड पर पहली बार मुश्किल में नजर आ रही है। बंगाल 17, गुजरात 11
9:53 PM : दूसरे हाफ के पहले दो प्वाइंट बंगाल ने बनाए। गुजरात (10) मैच में 6 अंक से पीछे।
9:50 PM : कल से लखनऊ में इंटरजोन मुकाबले खेले जाने हैं।
9:46 PM : पहले हाफ तक बंगाल ने 14-10 से लीड बनाए रखी।
9:42 PM : गुजरात के दो खिलाड़ी शेष। टीम ऑलआउट के कगार पर। तभी फजल आउट। बंगाल 10, गुजरात 7
9:40 PM : दीपक नरवाल ने दबाव बनाए रखा। बंगाल ने 2 अंक की लीड बना ली है। गुजरात 7, बंगाल 9
9:38 PM : गुजरात को बोनस प्वाइंट मिला। गुजरात 8, बंगाल 7
9:36 PM : सचिन हेगड़े ने शानदार रेड अंक हासिल किया। गुजरात (7) एक अंक लीड के साथ।
9:34 PM : जैंग कुन ली ने गुजरात के अबोजार को आउट किया। मुकाबला 6-6 की बराबरी पर।
9:32 PM : मैच में सिर्फ 18 साल के सचिन तंवर ही छाए हुए हैं। इस खिलाड़ी ने डेब्यू कबड्डी सीजन में रेड अंक का अर्धशतक लगा दिया है। गुजरात 6, बंगाल 3
9:30 PM : सचिन ने फिर से गुजरात को लीड दिलाई। बंगाल 3, गुजरात 4
9:29 PM : सचिन ने रेड में अंक जुटाया। बंगाल (3) की लीड एक अंक की बाकी।
9:27 PM : गुजरात के सुकेश हेगड़े रेड में टैकल हुए। बंगाल (3) ने 2 अंक की लीड बनाई।
9:25 PM : गुजरात ने पलटवार करते हुए मुकाबला 1-1 से बराबर किया। सुकेश हेगड़े की सफल रेड।
9:24 PM : मैच का पहला प्वाइंट बंगाल ने लिया।
9:23 PM : गुजरात ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।
9:17 PM : गुजरात को टॉप पर बने रहने के लिए ये मैच भी जीतना होगा। गुजरात की ये लगातार छठी जीत हो सकती है।
8:50 PM : गुजरात अपने होम ग्राउंड पर अभी तक अपराजित रही है।
8:40 PM : गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स :
रेडर- अमित राठी, महेंद्र गणेश राजपूत, पवन कुमार शेरावक, राकेश नरवाल, सचिन, सुकेश हेगड़े, सुल्तान डांगे
डिफेंडर – अबोजर मोहाजेर मिघानी, सी कालिया अरासान, मनोज कुमार, प्रवेश भाईंसवाल, सुनील कुमार, विकास काले
ऑलराउंडर – महिपाल नरवाल, रोहित गुलिया, सियोंग रियोल किम
यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017 Live Score, Dabang Delhi vs Tamil Thalaivas Match :
8:30 PM : बंगाल वॉरियर्स :
रेडर – दीपक नरवाल, मनिंदर सिंह, विनोद कुमार, विजेंदर वजीर सिंह, आमेर मंडोल, राहुल कुमार
डिफेंडर – संदीप मलिक, शशांक वानखेड़े, सुरजीत सिंह, योंग चैंग कू, भूपेंदर सिंह
ऑलराउंडर – रन सिंह, रविंदर, रमेश कुमावत, श्रीकांत तेवतिया, विकाश, जैन कुन ली

