लिस्ट ए (50 ओवर) क्रिकेट में दोहरा शतक बनाना किसी भी बल्लेबाज के करियर की बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है। लिस्ट A इतिहास में दोहरा शतक लगाना बेहद दुर्लभ उपलब्धि रही है। साल 2010 में सचिन तेंदुलकर ने जब पहली बार यह कारनामा किया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि आगे चलकर भारतीय बल्लेबाज इस रिकॉर्ड की बार-बार बराबरी करेंगे।

इस लिस्ट में ताजा नाम स्वास्तिक समल का जुड़ा। स्वास्तिक समल ने 24 दिसंबर 2025 को सौराष्ट्र के खिलाफ बेंगलुरु के अलूर क्रिकेट स्टेडियम में 212 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी 169 रन की पारी के दौरान 21 चौके और आठ छक्के लगाए।

लिस्ट ए क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड नारायण जगदीशन के नाम है। नारायण जगदीशन ने 21 नवंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 277 रन बनाकर लिस्ट A क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 196.45 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी के दौरान 25 चौके और 15 छक्के लगाए।

लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वोच्च निजी स्कोर के मामले में रोहित शर्मा दूसरे भारतीय हैं। रोहित शर्मा ने 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंद में 264 रन बनाए थे। रोहित शर्मा अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम तीन लिस्ट A दोहरे शतक हैं। घरेलू क्रिकेट में पृथ्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल जैसे सितारे भी यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।

लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय

खिलाड़ीरनगेंदें खेलींटीमकिसके खिलाफ4s6sSRमैदानमैच तिथि
नारायण जगदीशन277141तमिलनाडुअरुणाचल प्रदेश2515196.45बेंगलुरु21 नवंबर 2022
रोहित शर्मा264173भारतश्रीलंका339152.6ईडन गार्डन13 नवंबर 2014
शिखर धवन248150इंडिया एसाउथ अफ्रीका ए307165.33प्रिटोरिया12 अगस्त 2013
पृथ्वी शॉ244153नॉर्थेंट्ससमरसेट2811159.47नॉर्थम्प्टन09 अगस्त 2023
पृथ्वी शॉ227*152मुंबईपुडुचेरी315149.34जयपुर25 फरवरी 2021
ऋतुराज गायकवाड़220*159महाराष्ट्रउत्तर प्रदेश1016138.36अहमदाबाद28 नवंबर 2022
वीरेंद्र सहवाग219149भारतवेस्टइंडीज257146.97इंदौर08 दिसंबर 2011
संजू सैमसन212*129केरलगोवा2110164.34अलुर (2)12 अक्टूबर 2019
स्वास्तिक समल212169ओडिशासौराष्ट्र218125.44अलूर24 दिसंबर 2025
इशान किशन210131भारतबांग्लादेश2410160.3चटगांव10 दिसंबर 2022
रोहित शर्मा209158भारतऑस्ट्रेलिया1216132.27बेंगलुरु02 नवंबर 2013
रोहित शर्मा208*153भारतश्रीलंका1312135.94मोहाली13 दिसंबर 2017
शुभमन गिल208149भारतन्यूजीलैंड199139.59हैदराबाद18 जनवरी 2023
यशस्वी जायसवाल203154मुंबईझारखंड1712131.81अलुर (2)16 अक्टूबर 2019
कर्ण वीर कौशल202135उत्तराखंडसिक्किम189149.62नाडियाड06 अक्टूबर 2018
सचिन तेंदुलकर200*147भारतदक्षिण अफ्रीका253136.05ग्वालियर24 फरवरी 2010
समर्थ व्यास200131सौराष्ट्रमणिपुर209152.67दिल्ली13 नवंबर 2022

क्या होता है लिस्ट ए क्रिकेट | सही हिंदी >>

लिस्ट ए क्रिकेट के खेल तीन प्रमुख फॉर्मेट्स में से एक है, जिसे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) मान्यता देती है। लिस्ट ए क्रिकेट सीमित ओवर फॉर्मेट का खेल है। इसमें एकदिवसीय मुकाबले होते हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में वनडे इंटरनेशनल (ODI) मैच और घरेलू एकदिवसीय प्रतियोगिताएं शामिल होती हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर लिस्ट ए मैच वनडे इंटरनेशनल हो।

भारत में प्रमुख लिस्ट A टूर्नामेंट

  • विजय हजारे ट्रॉफी
  • देवधर ट्रॉफी
  • इंडिया A बनाम अन्य देशों की A टीमें (एकदिवसीय मुकाबले)
  • प्रदेश की टीमों के 50 ओवर टूर्नामेंट