इंडियन प्रीमियर लीग में कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का धमाकेदार फॉर्म जारी है। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड गेल के नाम पर ही है। शुक्रवार (4 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में गेल ने ऐसा छक्का मारा कि गेंद इंदौर के होलकर स्टेडियम के बाहर चली गई। पंजाब की पारी के छठे ओवर में मिशेल मैक्लेनघन की दूसरी गेंद पर गेल ने यह कारनामा किया। 133.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आई शॉर्ट गेंद को गेल ने 92 मीटर दूर पहुंचा दिया।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में टॉस जीतकर किंग्स इलवेन पंजाब को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। पंजाब के दूसरे घरेलू मैदान पर खेला जा रहा यह मैच मुंबई के लिए प्लेऑफ में बने रहने के लिए बेहद अहम है। मुंबई को प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बाकी के बचे सभी मैच जीतने होंगे। मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। केरन पोलार्ड के स्थान पर इविन लुइस को टीम में जगह मिली है।
वहीं पंजाब ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। युवराज सिंह, मार्कस स्टोइनिस और अक्षर पटेल टीम में वापस लौटे हैं। एरॉन फिंच, मनोज तिवारी और बरिंदर सिंह शरण को बाहर जाना पड़ा है।
देखें क्रिस गेल का छक्का:
किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), करुण नायर, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मार्कस स्टोइनिस, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, युवराज सिंह, मुजीब उर रहमान, अक्षर पटेल, एंड्रयू टाई।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इविन लुइस, इशान किशन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, मिशेल मेक्लेघन, मयंक मारकंडे और जसप्रीत बुमराह।