पूरी दुनिया में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। भारतीय खिलाड़ी भी अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ खास मौके का जश्न मनाने अलग-अलग पहुंचे हैं। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी परिवार के साथ इस खास मौके के लिए गोवा पहुंचे। नए साल के जश्न के उनके कई वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में धोनी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी नजर आ रही हैं। बीते कुछ समय में कृति हर सेलिब्रेशन में धोनी के साथ दिखाई दे रही हैं।
धोनी और कृति की तस्वीरों का कनेक्शन
धोनी और कृति सेनन की तस्वीरों के पीछे का कारण हैं कबीर बाहिया। अमेरिका के इस बिजनेसमैन का धोनी और कृति दोनों से ही कनेक्शन बताया जा रहा है और यही कारण है कि भारतीय क्रिकेटर और एक्ट्रेस साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया नए साल के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें धोनी, कृति, औऱ कबीर नए साल का जश्न मनाते हुए नजर आए।
धोनी परिवार के करीब हैं कबीर
कबीर कई सालों से साक्षी धोनी के इंस्टग्राम पर नजर आए हैं। वह साक्षी के साथ टीम इंडिया को चीयर करते नजर आते थे। वहीं वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के मैच देखने पहुंचते थे। सिर्फ मैच ही नहीं बल्कि वह धोनी के जन्मदिन, साक्षी के जन्मदिन और धोनी परिवार के तमाम सेलिब्रेशन पर नजर आते रहे हैं। उन्हें धोनी परिवार का काफी करीबी माना जाता हैं।
कृति औऱ कबीर के डेट करने की अफवाहें
वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कबीर इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एक ही जगह स्पॉट किया गया है। वह एक-दूसरे की पोस्ट पर भी रोमांटिक कमेंट करते हैं। कृति अपना खाली समय कबीर के साथ ही बिता रही हैं और यही कारण है कि कबीर के साथ-साथ अब कृति भी धोनी परिवार के साथ नजर आने लगी हैं।
कौन हैं कबीर बहिया
कबीर बहिया ब्रिटेन के बड़े बिजनेसमैन कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कबीर 25 साल के हैं वहीं कृति सेनन 34 साल की है। कृति कबीर से 9 साल बड़ी हैं। कबीर बहिया ने रीजेंट यूनिवर्सिटी लंदन से बिजनेस, मैनेजमेंट, मार्केटिंग एंड सर्विसेज की पढ़ाई की है।