KKR vs GT IPL 2022 Match Updates in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 रन से हरा दिया। राशिद खान प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन ही बना पाई। गुजरात इस जीत के साथ आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। उसके 7 मैच में यह छठी जीत है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की यह लगातार चौथी हार है। वह अंक तालिका में 7वें नंबर पर है। उसके 8 मैच में सिर्फ 6 अंक हैं। पंजाब किंग्स 8वें, चेन्नई सुपर किंग्स 9वें और मुंबई इंडियंस 10वें नंबर पर है। पूरी अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रसेल हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 6 छक्के और एक चौके की मदद से 25 गेंद में 48 रन बनाए। उमेश यादव 15 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस की ओर से शमी ने 20 रन, यश दयाल न 42 रन देकर 2-2 विकेट लिए। अल्जारी जोसेफ और लॉकी फर्ग्यूसन के हिस्से भी एक-एक सफलता आई।
इससे पहले गुजरात ने आखिरी 5 ओवर में 7 विकेट गंवाए और सिर्फ 29 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 20वां ओवर फेंका। उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए और 4 बल्लेबाजों (अभिनव मनोहर, लॉकी फर्ग्यूसन, राहुल तेवतिया और यश दयाल) को पवेलियन भेजा।
रसेल के अलावा केकेआर की ओर से टिम साउदी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। शिवम मावी और उमेश यादव के हिस्से भी एक-एक सफलता आई। गुजरात की ओर से ऋद्धिमान साहा 25, हार्दिक पंड्या 67, डेविड मिलर 27 और राहुल तेवतिया 17 रन बनाकर आउट हुए। इन चारों के अलावा गुजरात का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।
इस मैच के लिए गुजरात ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स इस मैच में 3 बदलाव के साथ उतरी है। केकेआर की प्लेइंग इलेवन में टिम साउदी, सैम बिलिंग्स और रिंकू सिंह की एंट्री हुई।
IPL 2022 KKR vs GT: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरी हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, टिम साउदी, शिवम मावी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद शमी।
Indian Premier League, 2022
Kolkata Knight Riders
148/8 (20.0)
Gujarat Titans
156/9 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 35 )
Gujarat Titans beat Kolkata Knight Riders by 8 runs
IPL 2022, KKR vs GT Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): पुराने साथी ही कोलकाता नाइट राइडर्स का खेल बिगाड़ रहे हैं।
शिवम मावी पांचवां ओवर लेकर आए। हार्दिक पंड्या ने पहली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक साहा को दी। साहा ने भी अगली गेंद पर एक रन लिया। इस ओवर से भी गुजरात के खाते में 6 रन आए। पांच ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 43 रन है। साहा के 10 गेंद में 14 और हार्दिक पंड्या के 15 गेंद में 19 रन हैं।
टिम साउदी चौथा ओवर लेकर आए। हार्दिक पंड्या ने पहली गेंद पर 2 रन लिए। इस ओवर से गुजरात के खाते में 6 रन आए। चार ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 37 रन है। साहा के 8 गेंद में 12 और हार्दिक पंड्या के 11 गेंद में 15 रन हैं।
तीसरा ओवर ओवर उमेश यादव लेकर आए। उनके इस ओवर में ऋद्धिमान साहा ने 5वीं गेंद पर छक्का लगाया और अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। इस ओवर से गुजरात के खाते में 12 रन आए।। तीन ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 31 रन है। साहा के 7 गेंद में 11 और हार्दिक पंड्या के 6 गेंद में 11 रन हैं।
केकेआर के लिए दूसरा ओवर टिम साउदी लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर शुभमन गिल को विकेट के पीछे सैम बिलिंग्स के हाथों कैच करा दिया। गिल 5 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। गिल की जगह हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए। हार्दिक ने साउदी के ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर चौके जड़े। आखिरी गेंद पर उन्हें जीवनदान मिला। वह रनआउट होने से बच गए। इस ओवर से गुजरात के खाते में 11 रन तो आए, लेकिन उसने एक विकेट भी गंवाया। दो ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 19 रन है।
गुजरात टाइटंस के लिए ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए उमेश यादव पहला ओवर लेकर आए। साहा ने लेग बाई के जरिए उनकी पहली गेंद पर एक रन चुराया। गिल ने तीसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला और अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। इस ओवर से गुजरात के खाते में कुल 8 रन आए।
श्रेयस अय्यर के लिए इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने 4 पारियों में 69 रन ही बनाए थे। हालांकि, पिछली 3 पारियों में उन्होंने क्रमशः 54, 28 और 85 रन की पारियां खेली हैं। श्रेयस अय्यर को पावरप्ले में क्षेत्ररक्षण की पाबंदियों में रन बनाने में मजा आता है। वह लगातार स्ट्राइक बदलते हैं और 131 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। श्रेयस अय्यर डेथ ओवर्स में 170 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, टिम साउदी, शिवम मावी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद शमी।
IPL 2022, KKR vs GT Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 7 में से 4 मैच हारे हैं। इन चारों में उनके पुराने साथियों ने ही उसका खेल बिगाड़ा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दिनेश कार्तिक ने 7 गेंद में नाबाद 14 रन बनाकर आरसीबी को मैच जिता दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट चटकाए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राहुल त्रिपाठी जमकर बरसे। उन्होंने 37 गेंद में 71 रन बनाए। केकेआर के सामने इस बार शुभमन गिल और लॉकी फर्ग्यूसन हैं। शुभमन गिल का यह सीजन मिला-जुला रहा है। गिल या तो जल्दी आउट हुए या बड़ी पारी खेली। गिल 6 में से 3 बार शुरुआती 10 गेंद में आउट हो गए हैं, लेकिन अगर वह यहां आउट नहीं होते हैं तो वह पांचवां गियर डालकर 150 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाने लगते हैं।
