KKR vs GT IPL 2022 Match Updates in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 रन से हरा दिया। राशिद खान प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन ही बना पाई। गुजरात इस जीत के साथ आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। उसके 7 मैच में यह छठी जीत है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की यह लगातार चौथी हार है। वह अंक तालिका में 7वें नंबर पर है। उसके 8 मैच में सिर्फ 6 अंक हैं। पंजाब किंग्स 8वें, चेन्नई सुपर किंग्स 9वें और मुंबई इंडियंस 10वें नंबर पर है। पूरी अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रसेल हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 6 छक्के और एक चौके की मदद से 25 गेंद में 48 रन बनाए। उमेश यादव 15 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस की ओर से शमी ने 20 रन, यश दयाल न 42 रन देकर 2-2 विकेट लिए। अल्जारी जोसेफ और लॉकी फर्ग्यूसन के हिस्से भी एक-एक सफलता आई।
इससे पहले गुजरात ने आखिरी 5 ओवर में 7 विकेट गंवाए और सिर्फ 29 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 20वां ओवर फेंका। उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए और 4 बल्लेबाजों (अभिनव मनोहर, लॉकी फर्ग्यूसन, राहुल तेवतिया और यश दयाल) को पवेलियन भेजा।
रसेल के अलावा केकेआर की ओर से टिम साउदी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। शिवम मावी और उमेश यादव के हिस्से भी एक-एक सफलता आई। गुजरात की ओर से ऋद्धिमान साहा 25, हार्दिक पंड्या 67, डेविड मिलर 27 और राहुल तेवतिया 17 रन बनाकर आउट हुए। इन चारों के अलावा गुजरात का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।
इस मैच के लिए गुजरात ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स इस मैच में 3 बदलाव के साथ उतरी है। केकेआर की प्लेइंग इलेवन में टिम साउदी, सैम बिलिंग्स और रिंकू सिंह की एंट्री हुई।
IPL 2022 KKR vs GT: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरी हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, टिम साउदी, शिवम मावी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद शमी।
Indian Premier League, 2022
Kolkata Knight Riders
148/8 (20.0)
Gujarat Titans
156/9 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 35 )
Gujarat Titans beat Kolkata Knight Riders by 8 runs
IPL 2022, KKR vs GT Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): पुराने साथी ही कोलकाता नाइट राइडर्स का खेल बिगाड़ रहे हैं।
यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा। पहले हार्दिक की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात टाइटंस 150 के पार पहुंचने में सफल रही। बाद में शुरुआती विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाई। हालांकि, जब आंद्रे रसेल की आंधी आई तो गुजरात की मुश्किल बढ़ गई। यश की गेंद पर रसेल कैच आउट हो गए थे, लेकिन वह नो बॉल हो गई। इसके बाद अंतिम ओवर में अल्जारी जोसेफ ने आंद्रे रसेल का विकेट लेकर मैच को गुजरात टाइटंस की झोली में डाल दिया।
अल्जारी जोसेफ 20वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर रसेल ने छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर भी वह छक्का लगाना चाहते थे, लेकिन फाइन लेग पर लॉकी फर्ग्यूसन ने पीछे की ओर भागते हुए उनका कैच पकड़ लिया। रसेल 25 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह टिम साउदी क्रीज पर आए।
यश दयाल 19वां ओवर लेकर आए। रसेल ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से केकेआर के खाते में 11 रन आए। उन्नीस ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 7 विकेट पर 139 रन है। उसे जीत के लिए अब आखिरी ओवर में 18 रन बनाने हैं। आंद्रे रसेल के 23 गेंद में 42 और उमेश के 12 गेंद में 13 रन हैं।
मोहम्मद शमी 17वां ओवर लेकर आए। आंद्रे रसेल ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि, इसके बाद ओवर में वह कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए। सत्रह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 7 विकेट पर 120 रन है। उसे जीत के लिए 18 गेंद में 37 रन बनाने हैं।
राशिद खान 16वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर शिवम मावी को बोल्ड कर दिया। मावी गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर के अब 3 विकेट गिरना शेष हैं। उसे जीत के लिए 28 गेंद में 49 रन बनाने हैं। मावी की जगह उमेश यादव क्रीज पर आए।
राशिद खान 13वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर वेंकटेश अय्यर को अभिनव मनोहर के हाथों कैच कराया। वेंकटेश अय्यर 17 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश आईपीएल में राशिद का 100वां शिकार बने। राशिद ने अपने 83वें मैच में यह उपलब्धि अपने नाम की है। वह सबसे कम पारियों में 100 विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए।
यश दयाल 13वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहले ही गेंद पर रिंकू सिंह को ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। रिंकू सिंह 28 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और एक छक्का लगाया। रिंकू सिंह की जगह आंद्रे रसेल क्रीज पर आए। वेंकटेश अय्यर के 14 गेंद में 16 रन हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 11 ओवर के बाद 4 विकेट पर 72 रन है। उसे जीत के लिए 9 ओवर में 85 रन बनाने हैं। रिंकू सिंह के 22 गेंद में 29 और वेंकटेश अय्यर के 13 गेंद में 15 रन हैं। दोनों के बीच 29 गेंद में 38 रन की साझेदारी हो चुकी है।
आठ ओवर का खेल हो चुका है। केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 50 रन है। उसे जीत के लिए 12 ओवर में 107 रन बनाने हैं। रिंकू सिंह के 15 गेंद में 21 रन हैं। वेंकटेश अय्यर के 2 गेंद में एक रन हैं।
केकेआर ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवाए और सिर्फ 34 रन बनाए। सातवां ओवर यश दयाल लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर श्रेयस अय्यर को विकेट के पीछे साहा के हाथों कैच कराया। श्रेयस अय्यर 15 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। श्रेयस की जगह वेंकटेश अय्यर क्रीज पर आए।
लॉकी फर्ग्यूसन पांचवां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर नितीश राणा का विकेट झटका। अंपायर ने पहले राणा को आउट नहीं दिया था। हार्दिक ने रिव्यू लिया। टीवी रिप्ले में दिखा कि गेंद उनके बल्ले से टकराते हुए विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा के दस्तानों में समाई है। राणा 7 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह रिंकू सिंह क्रीज पर आए। ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रेयस ने छक्का लगाया। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट पर 24 रन है।
अल्जारी जोसेफ चौथा ओवर लेकर आए। श्रेयस अय्यर ने उनके ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। इसके साथ उन्होंने अपना खाता खोला। श्रेयस ने 9वीं गेंद पर अपना खाता खोला। चार ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 16 रन है।
शमी तीसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर सुनील नरेन का विकेट झटक लिया। शमी की यह लेग स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ गेंद थी। नरेन ने फाइन लेग की दिशा में खेलने का प्रयास किया, लेकिन शॉर्ट फाइन लेग पर लॉकी फर्ग्यूसन ने दाहिने ओर डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ लिया। नरेन 5 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। नरेन की जग नितीश राणा क्रीज पर आए। तीन ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 11 रन है।
पहले ओवर से केकेआर के खाते में 5 रन आए। दूसरा ओवर यश दयाल लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर नरेन ने चौका जड़ दिया। हालांकि, इस ओवर से भी केकेआर के खाते में 5 रन ही आए। दो ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना विकेट खोए 10 रन है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सैम बिलिंग्स और सुनील नरेन ने पारी की शुरुआत की। गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी वाइड रही। मतलब केकेआर का वाइड से खाता खुला। सैम बिलिंग्स ने अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। हालांकि, वह चौथी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने शमी की गेंद को पुल करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद हवा में ऊपर गई और साहा ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। सैम बिलिंग्स 5 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। बिलिंग्स की जगह श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए।
आंद्रे रसेल 20वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर अभिनव मनोहर को बाउंड्री लाइन पर रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। अभिनव मनोहर 4 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। अभिनव की जगह लॉकी फर्ग्यूसन क्रीज पर आए। रसेल ने उन्हें खाता नहीं खोलने दिया। फर्ग्यूसन का कैच भी रिंकू सिंह ने लिया। फर्ग्यूसन की अल्जारी जोसेफ क्रीज पर आए। अब रसेल हैट्रिक पर हैं।
शिवम मावी 19वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल तेवतिया ने चौका लगाया। इस ओवर से गुजरात के खाते में 11 रन आए। उन्नीस ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 5 विकेट पर 151 रन है। राहुल तेवतिया के 10 गेंद में 13 और अभिनव मनोहर के 3 गेंद में 2 रन हैं।
टिम साउदी ने ओवर की पांचवीं गेंद पर राशिद खान को उमेश यादव के हाथों कैच कराया। राशिद खान बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनकी जगह अभिनव मनोहर क्रीज पर आए। 18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 5 विकेट पर 140 रन है।
टिम साउदी 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। हार्दिक 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 49 गेंद में 67 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह राशिद खान क्रीज पर आए।
शिवम मावी 17वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर डेविड मिलर को उमेश यादव के हाथों कैच कराया। मिलर एक चौके और 2 छक्के की मदद से 20 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह राहुल तेवतिया क्रीज पर आए।
सुनील नरेन 16वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से गुजरात के खाते में सिर्फ 5 रन आए। सोलह ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट पर 132 रन है। हार्दिक पंड्या के 47 गेंद में 66 रन हैं। डेविड मिलर के 19 गेंद में 27 रन हैं। दोनों के बीच 33 गेंद में 49 रन की साझेदारी हो चुकी है।
पंद्रह ओवर का खेल हो चुका है। पंद्रह ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट पर 127 रन है। हार्दिक पंड्या के 44 गेंद में 63 रन हैं। डेविड मिलर के 16 गेंद में 25 रन हैं। दोनों के बीच 27 गेंद में 44 रन की साझेदारी हो चुकी है। केकेआर के गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं।
सुनील नरेन 12वां ओवर लेकर आए। मिलर ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि, वेंकटेश अय्यर ने उनका कैच पकड़ लिया था, लेकिन रोप के अंदर पैर रख दिया। चौथी गेंद पर हार्दिक ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। हार्दिक का यह इस सीजन लगातार तीसरा अर्धशतक है। इस ओवर से गुजरात के खाते में 10 रन आए। बारह ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट पर 96 रन है। हार्दिक पंड्या के 37 गेंद में 51 और मिलर ने 5 के 9 रन हैं।
डेविड मिलर ने अपनी पहली गेंद पर एक रन लेकर खाता खोला। पांचवीं गेंद पर हार्दिक बीट हुए। उमेश यादव के इस ओवर से गुजरात के खाते में 8 रन आए। उसने साहा का विकेट भी गंवाया। ग्यारह ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 86 रन है। हार्दिक पंड्या के 35 गेंद में 49 रन हैं।
उमेश यादव 11वां ओवर लेकर आए। साहा ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। हालांकि, अगली गेंद पर वह वेंकटेश अय्यर को अपना कैच थमा बैठे। साहा 25 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और एक छक्का लगाया। साहा की जगह डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
वरुण चक्रवर्ती 10वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से गुजरात के खाते में सिर्फ 5 रन आए। दस ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 78 रन है। साहा के 23 गेंद में 21 और हार्दिक पंड्या के 32 गेंद में 46 रन हैं। दोनों के बीच 53 गेंद में 70 रन की साझेदारी हो चुकी है।
उमेश यादव नौवां ओवर लेकर आए। इस ओवर से गुजरात के खाते में सिर्फ 8 रन आए। नौ ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 73 रन है। साहा के 19 गेंद में 18 और हार्दिक पंड्या के 30 गेंद में 44 रन हैं। दोनों के बीच 47 गेंद में 65 रन की साझेदारी हो चुकी है।
वरुण चक्रवर्ती आठवां ओवर लेकर आए। हार्दिक पंड्या ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। इस ओवर से गुजरात के खाते में 8 रन आए। आठ ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 69 रन है। साहा के 15 गेंद में 17 और हार्दिक पंड्या के 28 गेंद में 41 रन हैं। दोनों के बीच 41 गेंद में 61 रन की साझेदारी हो चुकी है।
शिवम मावी सातवां ओवर लेकर आए। हार्दिक पंड्या ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। अगली गेंद को कवर के ऊपर से सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया। इस ओवर से गुजरात के खाते में 14 रन आए। सात ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 61 रन है। साहा के 14 गेंद में 16 और हार्दिक पंड्या के 23 गेंद में 34 रन हैं। दोनों के बीच 35 गेंद में 53 रन की साझेदारी हो चुकी है।
सुनील नरेन छठा ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से गुजरात के खाते में सिर्फ 4 रन आए। छह ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 47 रन है। साहा के 14 गेंद में 16 और हार्दिक पंड्या के 17 गेंद में 21 रन हैं। दोनों के बीच 29 गेंद में 39 रन की साझेदारी हो चुकी है।
IPL 2022, KKR vs GT Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 7 में से 4 मैच हारे हैं। इन चारों में उनके पुराने साथियों ने ही उसका खेल बिगाड़ा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दिनेश कार्तिक ने 7 गेंद में नाबाद 14 रन बनाकर आरसीबी को मैच जिता दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट चटकाए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राहुल त्रिपाठी जमकर बरसे। उन्होंने 37 गेंद में 71 रन बनाए। केकेआर के सामने इस बार शुभमन गिल और लॉकी फर्ग्यूसन हैं। शुभमन गिल का यह सीजन मिला-जुला रहा है। गिल या तो जल्दी आउट हुए या बड़ी पारी खेली। गिल 6 में से 3 बार शुरुआती 10 गेंद में आउट हो गए हैं, लेकिन अगर वह यहां आउट नहीं होते हैं तो वह पांचवां गियर डालकर 150 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाने लगते हैं।
